* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 22 मार्च 2025.
सूरतगढ़ विधानसभा सीट 50 हजार से भी अधिक वोटों से जीतने के बावजूद कमजोर होती कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस पार्टी के हाई कमान के निर्देश पर सूरतगढ़ में अंबेडकर भवन में आज हुई। यह सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक सूरतगढ़ व राजियासर तथा 11 मंडलों की संगठनात्मक बैठक थी।
सांसद कुलदीप इंदौरा, अंकुर मिगलानी जिला अध्यक्ष, विधायक डूंगरराम गेदर, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, समन्वयक हेतराम जाखड़, यूथ कांग्रेस प्रभारी विक्रम स्वामी, अमित कड़वासरा गगन वडिंग, जिला संगठन महामंत्री श्याम शेखावाटी, राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी स्वामी व सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, वरिष्ठ नेता बलराम वर्मा, इंटक जिलाध्यक्ष श्यामसून्दर शर्मा, पू. प्रधान हरिराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गहलोत व नरेंद्र शर्मा व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें।
* कांग्रेस पार्टी संगठन मजबूत करने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।
👌सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि आज देश में किसानों के हालात दयनीय है। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। बेरोजगारी-महंगाई पर संसद में बीजेपी सरकार कोई भी चर्चा और विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में ही काम कर रही है। हम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं व उनकी आवाज को संसद में बुलंद करते हैं।
👌विधायक सूरतगढ़ डूंगर राम गेदर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी शिकायतें करने की बजाय अपने आप को संगठन व जनहित में कार्य कर आगे आने की ओर ध्यान देना चाहिए। डूंगरराम गेदर ने शायरी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कहा कि ‘‘खुद ही को कर बुलंद इतना कि खुदा भी खुद बंदे से आकर, पूछे बोल बंदे तेरी रजा क्या है?’’विधायक गेदर ने कहा कि छोटी-छोटी बातों में न उलझकर हम सबको संविधान और लोकतंत्र को बचाने की ओर अपना योगदान देना चाहिए। आज वे लोग जिनका आजादी की लड़ाई में कोई भी योगदान नहीं था जिन्होंने आजादी के 52 साल तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया था वे ही लोग आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं।
विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने विधानसभा में प्रदेश से जुड़ी हर समस्या को गंभीरता से उठाया है लेकिन अफसोस इस बात का है कि बहुत से सवालों का जवाब सरकार के मंत्रियों के द्वारा नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए मेरे दरवाजे सदैव खुले हैं। आपकी अपनी पीड़ा-समस्या व इस क्षेत्र की समस्या जो भी हो आप बताएं उसे विधानसभा में उठाएंगे।
👌पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह भादू ने कहा कि इतिहास को देखो कि जब कांग्रेस का विघटन हुआ तो उसके बाद भी इंदिरा गांधी ने हिम्मत नहीं हारी और पूरा जोर लगाकर फिर चुनाव मैदान में डट कर 352 सीटों से बहुमत हासिल कर दोबारा सत्ता में आई।
भादु ने कहा कि समय-समय पर बीच में कई कमियों से कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई। भादु ने कहा कि सांप्रदायिकता से सामना करते हुए आज कांग्रेस पार्टी को मजबूत स्थिति में लाना होगा।
👌प्रभारी हेतराम जाखड़ ने कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार संगठन में काम करने वाले अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ताओं की बात को, उसकी आवाज को सुना जाएगा और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को जो संगठन में पद लिए बैठे हैं उनको पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है।
👌 जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी ने कहा कि हम जिले की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस संगठन की समीक्षा कर रहे हैं और आने वाले समय में मंडल स्तर पर, बूथ स्तर पर भी समीक्षा की जाएगी। कार्यकर्ताओं की शिकायत और नाराजगी को भी सुना जाएगा तथा उन पर एक्शन भी लिया जाएगा।
** बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को पद पर होते लंबे समय से निष्क्रिय बने रहने पर आपत्ति जताई।
अंत में ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार करते हुए निवेदन किया कि समन्वयक, विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष की कही हुई बातों पर अम्ल करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगें।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सहदेव जोशी द्वारा किया गया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य, समस्त मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सूरतगढ व जैतसर प्रवीण गोयल, नरेन्द्र शर्मा, जिला महासचिव जयप्रकाश गिला, सुभाष हर्ष, गंगासिंह, बनवारी थोरी, कृष्ण मंडा, कृष्ण गोदारा, बंशीधर छाबड़ा हरीश शेखसरिया, भीम जोशी, महेंद्र जैन, हंसराज भाट, हेमराज भादू, लक्ष्मण टाक, प्रमोद ज्याणी, ओम स्वामी, निजामुदीन, श्रवण सिंगाठिया, जगदीश बिश्नोई, राजेंद्र जाखड़, अमर सिंह, बजरंग शर्मा आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।०0०
****