शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
मंगलवार, 15 सितंबर 2026
सूरतगढ़ में भाजपा बोर्ड. अध्यक्ष पद पर ज्योति कंवर का पावरफुल नाम.लेटेस्ट फस्ट रिपोर्ट.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 15 सितंबर 2026.
भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका का बोर्ड बनाने की प्रक्रिया में पार्षदों की पर्याप्त बहुमत संख्या जुटाने में कांग्रेस से आगे है और अध्यक्षीय पद के चुनाव के लिए श्रीमती ज्योति कंवर का एक बड़ा पावरफुल नाम भी है। करणी प्रेस इंडिया के विभिन्न जानकारियों और शहर भर में उठी आवाज में भाजपा का बोर्ड और ज्योति कंवर की चर्चा आम है।
* नगरपालिका के 45 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस को सोलह सोलह वार्डों में जीत मिली। एक वार्ड में माकपा व बारह वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। अधिकांश निर्दलीय सत्ता पार्टी के साथ जाते हैं और यहां भी ऐसी ही सूचनाएं चल रही है। भाजपा पार्षद बहुमत की ओर बढ रही है।
👌 पक्की सूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए ज्योति कंवर का नामांकन कल 16 सितंबर 2026 को होगा और दो सैट भरे जाएंगे।
सूत्रानुसार इसके लिए फार्म दो सैट ले लिए गये हैं। भाजपा में अधिक पार्षद ज्योति कंवर के नाम को ही मान रहे हैं। सूत्रानुसार ज्योति कंवर के अलावा किसी ओर का नाम अभी सामने नहीं है। भाजपा में और जो निर्दलीय शामिल हुए हैं में ज्योतिकंवर के साथ अधिक पार्षद है। अभी लगता नहीं कि कोई अन्य नाम भी होगा। यदि भाजपा की तरफ से एक से अधिक नामांकन हुए तो आवेदन पत्र की जांच के बाद ज्योतिकंवर के अलावा अन्य नामांकन वापस ले लिया जाएगा।
👌 करणी प्रेस इंडिया ने 31 अगस्त 2026 को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि सबकुछ ठीक रहा तो राजपुतानी ज्योतिकंवर नगरपालिका अध्यक्ष हो सकेगी। नगरपालिका क्षेत्र में मतदान 9 सितंबर 2026 को हुआ और रिपोर्ट 9 दिन पहले ही दी गई थी। जनता के बीच जो चर्चा चल रही थी वह रिपोर्ट का बड़ा आधार था। वह रिपोर्ट भी यहां एक बार पुनः दे रहे हैं।
यहां विभिन्न वर्गों के चेयरमैन बनाए जा चुके हैं। राजपूत वर्ग की पहली चेयरमैन ज्योतिकंवर होंगी। अभी तक सब ठीक हो रहा है। ज्योतिकंवर की सास और पति सुरेन्द्र सिंह राठौड़ पार्षद रह चुके हैं। परिवार करीब चालीस सालों से राजनीति व सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। 21 सितंबर 2026 को चेयरमैन पद के लिए मतदान होगा। ज्योतिकंवर को 23 के बहुमत से कुछ अधिक वोट मिलने की संभावना है।
०0०
सोमवार, 14 सितंबर 2026
सूरतगढ़ नगरपालिका चुनाव भाजपा 16 कांग्रेस 16.निर्दलीय 12.कौन बनाएगा बोर्ड?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 14 सितंबर 2026.
नगरपालिका के सभी 45 वार्डों का परिणाम मतगणना के बाद जो सामने आया। भाजपा 16,इंडियन नेशनल कांग्रेस 16 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) औल निर्दलीय 12 जीते हैं। बोर्ड निर्दलीयों के सहयोग से ही बनेगा। कौन बनाएगा बोर्ड की चर्चाएं शुरू हुई।
* वार्ड अनुसार परिणाम.*
1. मैना रानी माकपा
2 प्रमोद ज्याणी कांग्रेस
3 अनिल शर्मा निर्दलीय.
4. अनीता कंवर निर्दलीय
5. ज्योति कंवर भाजपा.
6.हरिराम स्वामी कांग्रेस
7.शिवशंकर नायक कांग्रेस
8. कौशल्या देवी कांग्रेस.
9.मघाराम स्वामी भाजपा
10. गिरधारी नाथ निर्दलीय
11. जगदीश मेघवाल भाजपा
12. अनीता धींगड़ा भाजपा.
13.सुरेशकुमार गंवरिया भाजपा
14.सुनीतादेवी भाट भाजपा
15. परमेश्वरी देवी गोदारा पत्नी राजारा म गोदारा निर्दलीय
16. महेंद्र गोदारा पुत्र राजाराम गोदारा निर्दलीय
17.सुनीतारानी कांग्रेस
18 राजेश कांग्रेस.
19. हरीप्रसाद दाधीच उर्फ छोटू पंडित कांग्रेस
20.जयमाला सेन भाजपा
21. गुरदेव मौर्य कांग्रेस.
22. रोशनी बानो. निर्दलीय
23. राबियाबेगम.कांग्रेस
24. धर्मदास सिंधी. कांग्रेस.
25. विकास दीप गाबा भाजपा
26. नरेन्द्रकुमार कालड़ा मोनू कालड़ा भाजपा
27. सुनीतारानी टंडन निर्दलीय
28. भारत भूषण निर्दलीय
29. किशन स्वामी भाजपा
30 कृष्ण छींपा भाजपा.
31.नीरज कुमार कांग्रेस
32 रेणु भाजपा
33.संतलाल कांग्रेस
34. द्वारका प्रसाद निर्दलीय
35. प्रदीप चौहान भाजपा
36.रमेश निर्दलीय
37. अशोक मखीजा निर्दलीय
38.पूजा मोची निर्दलीय
39.प्रेमप्रकाश राठौड़ भाजपा
40. कृष्णा कोठारी कांग्रेस.
41.नीरू मुंजाल कांग्रेस
42. रेखा धुआ कांग्रेस
43. कृष्णकुमार बेनीवाल उर्फ कीनिया कांग्रेस.
44. कृष्ण गोपाल स्वामी भाजपा
45.संतोष गिरी भाजपा.०0०
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
ईमानदारी की जय हो! कमीशन चेयरपर्सन 4, अ.अधिकारी 4 प्रतिशत,स्टाफ 12 प्रतिशत.दावा ईमानदारी का !
* करणीदानसिंह राजपूत *
निकायों में चेयरपर्सन का सिस्टम कमीशन 4 प्रतिशत, ईओ आयुक्त अधिकारी का 4 प्रतिशत, स्टाफ का 15 से 17 प्रतिशत के लगभग। यदि प्रति वर्ष निर्माण आदि का बजट 100 करोड़ है तो 5 सालों के कार्यकाल में 500 करोड़ का सिस्टम कमीशन चेयरपर्सन का 20 करोड़ होता है। सारा कमीशन व बेगार के खर्चे ठेकेदार के पास से लगभग 20 प्रतिशत होते हैं। चेयरपर्सन की ईमानदारी है कि वह ऊपर से और गड़बड़ घोटाले न करे,लेकिन वे भी किए जाते हैं।
* सिस्टम के इस कमीशन के बारे में यह तो चलता है और सभी जांच एजेंसियों के अधिकारियों को मालुम होता है। राज्य के मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव, कलेक्टर, सभी को मालुम होता है कि यह भ्रष्टाचार चल रहा है। ऐसे में ईमानदार बोर्ड बनाने का दावा भी किया जाता है।
👌अनुमान लगाएं कि पहले हमारे खास परिचित रिश्तेदार मित्र जो चेयरपर्सन रहे हैं उन्होंने कितनी ईमानदारी से काम किया है? हां,कोई सच्च में ईमानदार रहा हुआ हो भी सकता है।
पार्टियों के सभा सम्मेलन वीआईपी के दौरों की व्यवस्था चेयरपर्सन के जिम्मे डाली जाती है। बोर्ड बनाने के लिए बाड़ा बंदी आदि का लाखों करोड़ों का खर्च चैयरपर्सन जो भी बने,उसके द्वारा चुकाया जाता है। अब कौन चेयरपर्सन ईमानदारी से काम करेगा जो कहेगा कि एक पैसा नहीं लूंगा? क्या पार्टियां कहेंगी?
11 सितंबर 2026.
०0०
बुधवार, 9 सितंबर 2026
सूरतगढ़.शांतिपूर्ण मतदान.निर्वाचन अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा से वार्ता.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 9 सितंबर 2026.
नगरपालिका के अनेक वार्डों में सूर्योदय नगरी व शहर के मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते हुए हमारी प्रेस टीम भग्गु वाला कुआ के पास वार्ड नं 43 के मतदान केन्द्र पर पहुंची। निर्वाचन अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा वहां उपस्थित मिले। निर्वाचन अधिकारी से वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत की चुनाव और मतदान पर बातचीत हुई। नगर के समस्त पैंतालिस वार्डों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
श्री मीणा ने कहा कि निर्वाचन स्टाफ व पुलिस की उचित व्यवस्था सभी मतदान केन्द्रों पर है।
👌 श्री मीणा का सर्विस के बाद यह पहला निर्वाचन उनके निर्देशन में हो रहा है। यह भी बड़ा अनुभव रहेगा।
* विभिन्न वार्डों के कुछ फोटो यहां प्रदर्शित किए गये हैं।
वार्ड नं 43 के मतदान केंद्र पर मामूली विवाद में एक प्रत्याशी कृष्ण बेनीवाल का कहना था कि उसे मतदान केंद्र में जाने नहीं दिया जा रहा और दूसरे बार बार जा रहे हैं। यह मामूली मामला समझाईस से शांत कराया गया। मौके पर विधायक डुंगरराम गेदर,सुखवंत चावला, भाजपा नेता संदीप कासनिया पहुंचे थे।( मतदान केंद्र के भीतर जाने के लिए प्रवेश पत्र फोटो लगा हर समय सीने पर प्रदर्शित होना चाहिए। प्रत्याशियों एजे़ंटों सभी के पास हर समय होना चाहिए। ०0०
सोमवार, 7 सितंबर 2026
सूरतगढ़:जोधपुर डिस्कॉम का सीसी बाबू 10 हजार रु. रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़/जयपुर, दिनांक 7 सितम्बर 2026.
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी श्रीगंगानगर इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री सुधीर, सीसी बाबू, कार्यालय सहायक अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम, सूरतगढ़, जिला श्रीगंगानगर को परिवादी की फर्म द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत दो पत्रावलियों में सोलर का एस.सी.ओ. (सर्विस कनेक्शन ऑर्डर) जारी करवाने की एवज में 10,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी श्रीगंगानगर को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की मिली कि उसकी फर्म द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उपभोक्ताओं के सोलर सिस्टम लगवाये जाते हैं। उसकी फर्म द्वारा उक्त योजना के तहत तीन उपभोक्ताओं के सोलर लगाने की स्वीकृति हेतु आवेदित पत्रावलियों में एस.सी.ओ. (सर्विस कनेक्शन ऑर्डर) जारी करवाने की एवज में सुधीर, सीसी बाबू, कार्यालय सहायक अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम, सूरतगढ़, जिला श्रीगंगानगर द्वारा खर्चे-पाणी/रिश्वत की मांग की जा रही है। रिश्वत राशि नहीं देने पर स्वीकृति जारी नहीं करने की धमकी दी जा रही है।
जिस पर श्री नारायण टोगस, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेंज बीकानेर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. श्रीगंगानगर के श्री पवन कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, श्रीगंगानगर एवं ब्यूरो स्टाफ द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधीर, सीसी बाबू, कार्यालय सहायक अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम, सूरतगढ़, जिला श्रीगंगानगर को परिवादी से 10,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव तथा महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
*****
-किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, आदि) दर्ज होने पर , ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है।
प्रस्तुत स्पष्टीकरण के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा है
यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।०0०
शनिवार, 5 सितंबर 2026
कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) की ईमानदारी और असलियत.सच्चाई पढें कितने ईमानदार! सबूत मां का पट्टा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 सितंबर 2026.
नगरपालिका सूरतगढ़ में कांग्रेस का ईमानदार बोर्ड बनाएंगे। यह डुंगरराम गेदर का सार्वजनिक वक्तव्य कैसे सच्च होगा जब अनियमितताओं भ्रष्टाचार से लिप्त कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) वार्ड नं 43 से और परसराम भाटिया वार्ड नं 35 से कांग्रेस टिकट पर चुनाव में खड़े हों। हालांकि ईमानदारी से इनका कोई लेनादेना नहीं और जीतने के दावे हवाई महल बनाना है।
कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) ने अपने पिछले कार्यकाल 2019-24 में अपनी माता कमला देवी के नाम का पट्टा जारी करवाया। कमला देवी फत्नी कुंभाराम के नाम से यह पट्टा नं 561 दि. 4 अक्टूबर 2023 को जारी हुआ। यह पट्टा नियम विरूद्ध जारी कराया गया। यह भ्रष्टाचार का पक्का सबूत है। परसराम भाटिया ने यह पट्टा जारी किया। अब चुनाव के मौके पर नहीं बल्कि यह समाचार "करणी प्रेस इंडिया में 23 मई 2025 को अपराध. आरोप.चर्चित प्रकरण" स्तंभ में छपा। इस पट्टे की फोटो यहां दी गई है। मां का पट्टा ले लिया तो क्या हुआ? लेकिन नगरपालिका नियमों के विपरीत यह भ्रष्टाचार है।
नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने मई 2025 में परसराम भाटिया और पट्टे लेने वाले पार्षदों की शिकायत मुख्यमंत्री राजस्थान और निदेशक स्वायत्त शासन विभाग को की। उसकी जांच की तथ्यात्मक रिपोर्ट ईओ पूजा शर्मा ने मई 2025 को की। ईओ ने इसे जारी करना गलत माना है।
इसकी कार्वाई में कृष्ण बेनीवाल पर आपराधिक कार्वाई होगी और पट्टा निरस्तीकरण की कार्वाई शुरू हो चुकी।
कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) के चुनाव में ईमानदारी के नारे लगाना ईमानदार बताना अलग और असलियत अलग है।०0०
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
करणी प्रेस इंडिया पर बड़ा विश्वास. 28 लाख से पार क्लिक पाठक
💐 पाठकों का बड़ा विश्वास 💐
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 4 सितंबर 2026
💐 राजस्थान में नगरनिकायों के चुनाव के समय में करणी प्रेस के पाठकों दर्शकों की संख्या में दिन रात वृद्धि हुई।
28 लाख से अधिक बार 'करणी प्रेस इंडिया' को देखकर पाठक और आगे बढ चुके हैं। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता के साथ और आगे बढने की प्रेरणा देने वाली भी है।
* अनुमान था कि 28 लाख से पार होने का सूचक पोईंट अक्टूबर के पहले सप्ताह तक आएगा लेकिन इन दिनों संख्या तेजी से बढी और निकाय चुनावों के बीच आज कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 28 लाख से पार होने की सूचना प्रदर्शित हुई।
"करणी प्रेस इंडिया" पाठकों की पसंद में लगातार शिखर पर है। समाचारों और घटनाओं पर उच्च कोटि की समालोचना के लिए लोग इस ब्लॉग साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं।
👌जनता को जगाने और नेतृत्व करने वाले राजनेताओं राजनैतिक पार्टियों को जनहित के लिए सजग करने का निरंतर प्रयास करने,सच्च को सामने लाने, दबे पिछड़े हुए लोगों की आवाज को उठाने,समाज को जगाने वाले विचारों को सामने लाने में
*इस ब्लॉग साइट को सीधेे ही देेखने या इसके लिंक को फेस बुक मेरे नाम karnidansinghrajput पर देखने पढने में देश विदेश में पाठक निरंतर बढ रहे हैं। फेस बुक लिंक पर पढ कर तत्काल विचार प्रगट करने में पाठक गण भी आगे रहे हैं।
💐पाठक सीधे करणी प्रेस इंडिया देखते हैं तब एक साथ कई समाचार देख सकते हैं।www.karnipressindia.com
लिंक ग्रुपों में भी लगाए जाते हैं। मेरे नाम karnidansinghrajput
के फेसबुक एकाउंट पर भी लगाए जाते हैं।
अनेक महत्वपूर्ण स्तंभ है। महीनों और वर्षों से भी सामग्री पढी जा सकती है।
* राजनैतिक पार्टियों एवं राजनीतिज्ञ सत्ताधारी लोगों की सही स्थिति को जनता के सामने रखने की कोशिश रही है। राजनेता धनबली और भ्रष्टाचारी सदा ही मीडिया को अपने विचारों से चलाना चाहते हैं। लेकिन हम इस ब्लॉग में लोगों के साथ रहते हुए सच्चाई को ही आगे लाने के प्रयास में रहे हैं। सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण, सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।हमारे विचार,टिप्पणियां,लेख कहानियां,कविताएं आदि सामग्री सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।हमारे पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं और सलाह ने ही इस ब्लॉग को ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है।व्यक्तियों के बजाय तथ्यों वाले कानून एवं नियमों को सर्वाेपरि मानते हुए आगे बढे हैं। महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध बढ़े हैं इसलिए सावधान व सतर्क रहने की जागरूकता के लिए सच्चे समाचार रिपोर्ट की पोस्टों को लिखा जा रहा है।
👌पाठकों का यह विश्वास ही विज्ञापन का बड़ा आधार है। विज्ञापन दाता इसका प्रभाव देख रहे हैं और उन्नति कर रहे हैं।
👌पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया को देखते रहें व फोलोवर बनें।
💐सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!💐www.karnipressindia.com
Mail** karnidansinghrajput@gmail.com
4 सितंबर 2026.
करणीदानसिंह राजपूत,62 वर्ष से पत्रकारिता व लेखन (1965-66 से प्रारंभ)
स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत आजीवन.)
सूरतगढ़ ( राजस्थान) भारत.
मो.91 94143 81356.*