शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

भाजपा नेता किशनलाल मूंधड़िया का निधन.भैरोंसिंह शेखावत के प्रिय,गुरूशरण छाबड़ा के साथी रहे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत*

सूरतगढ़ 18 सितंबर 2026.

भाजपा नेता किशनलाल मूंधड़िया का करीब 75 वर्ष की उम्र में आज हृदयाघात से सुबह करीब 11बजे निधन हो गया। अंतिम संस्कार 19 सितंबर को करीब 11 बजे किया जाएगा। स्व.भैरोंसिंह शेखावत से अक्सर मिलने पहुंचते। शेखावत नाम लेकर बुलाते और सूरतगढ़ के हाल पूछते। सूरतगढ़ के विधायक स्व.गुरूशरण छाबड़ा  और स्व. प्रयागचंद अग्रवाल के नजदीकी मित्र रहे। भाजपा में जनसंघ काल से जुड़े हुए थे। ०0०

यह ब्लॉग खोजें