भाजपा नेताओं में ताकत कहां कि परसराम भाटिया का कुछ कर सके.बेइज्जती पर भी चुप्पी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
नवरात्र शुभारंभ दिवस .सूरतगढ़ 11 अक्टुबर 2026.
परसराम भाटिया और महेंद्र दोनों व कुछ अन्य ने 8 अक्टुबर को सेवा सेतु अभियान के चलते कार्यक्रम में मेजों पर जूते समेत चढकर खूब उत्पात मचाया,ईओ को ललकारते, अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। भाजपा की प्रदेश में सरकार और सूरतगढ़ में भाजपा का बोर्ड मगर परसराम भाटिया, महेंद्र गोदारा के विरुद्ध आज चौथे दिन 11 अक्टुबर तक भाजपा की तरफ से कोई कार्वाई नहीं की गई। 7 अक्टुबर को भी ईओ से विवाद किया गया था।
* महेंद्र गोदारा नवनिर्वाचित पार्षद है लेकिन परसराम भाटिया वर्तमान नगरपालिका बोर्ड में कुछ भी नहीं है। भाटिया वर्तमान में कांग्रेस का सूरतगढ़ का ब्लॉक अध्यक्ष है और नगरपालिका सूरतगढ़ में विभिन्न भ्रष्टाचारों में आरोपी है तथा मुकदमें हैं।
* परसराम भाटिया और महेंद्र गोदारा व अन्य उत्पातियों के विरूद्ध मुकदमा नहीं करवाया गया। मुकदमा तो दूर रहा भाजपा के नेताओं ने और यहां प्रशासन चलाने वालों ने सरकार को शिकायत तक नहीं की। परसराम भाटिया भाजपा नेताओं की ताकत से परिचित हैं कि भाजपा वाले कुछ भी नहीं करेंगे और न कोई मुकदमा करवाएगा और इसलिए उसने चलते शिविर में मेज पर चढकर उत्पात मचाया।
( अभी यह मालुम नहीं हो रहा कि ईओ गणपत राम ने उच्च अधिकारियों में जिला कलेक्टर और स्वायत्त शासन विभाग के जयपुर मुख्यालय और बीकानेर क्षेत्रीय उपनिदेशक को सूचना दी है या नहीं दी है। वे जयपुर गये लेकिन किस कार्य से गये यह मालुम नहीं। ईओ की पहली ड्युटी थी कि तुरंत ही इस मामले को जयपुर, बीकानेर व श्रीगंगानगर पहुंचाते। )
👍 भाजपा के सूरतगढ़ संचालक पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया जयपुर गये हुए हैं और वहीं से सख्त कार्वाई मुकदमा भी प्रशासन से करवा सकते थे।
* रामप्रताप कासनिया के पुत्र संदीप कासनिया के द्वारा भी संचालन हो रहा है लेकिन नगरपालिका में उत्पात पर वे सख्त कार्वाई के बाबत नहीं बोल रहे। संदीपकासनिया बातें बना सकते हैं और इस मामले में भी बोले। संदीपकासनिया ने ओमप्रकाश कालवा निवास पर आयोजित नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर व पार्षदों के स्वागत समारोह में 10 अक्टुबर को भाषण में अपनी पीठ थपथपाई कि कांग्रेस के दो जनों ने मेजों पर चढ उत्पात किया और हम उनके 2 पार्षदों को तोड़ कर भाजपा में ले आए। बस इतना कर निहाल हो गये।
* भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,नगरमंडल अध्यक्ष गौरव बलाना,पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर के प्रतिनिधि उनके पति सुरेन्द्र सिंह राठौड़ सभी चुप बैठे भाजपा की सरकार व भाजपा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अभियान की बेईज्जती सहन करते रहे हैं। मुकदमा नहीं कर सकते,शिकायत नहीं कर सकते तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को ही संपूर्ण रूप से अवगत करा देते। मुकदमा शिकायत नहीं कर सकते हैं तो इतना ही करके पौरुष दिखादें कि परसराम भाटिया के विरुद्ध सिटी पुलिस थाने में दर्ज नगरपालिका में किए भ्रष्टाचारों पर अनुसंधान ही तेजी से करवा दें । सभी में सही अनुसंधान होता है तो परसराम भाटिया की गिरफ्तारी और कानून के हवाले यानि अदालत में चार्ज शीट दाखिल हो जाएगी। इसके अलावा नगरपालिका में एक बड़ी शिकायत की जांच भी पैंडिंग है जिसमें केवल फाईनल रिपोर्ट होनी है, उक्त शिकायत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने की थी,जिसमें पट्टों के घोटाले हैं, व पार्षद कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया का भी मां के नाम नियमविरुद्ध पट्टा लिए जाने का मामला है।
०0०