शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

दो कांग्रेसी पार्षदों का भाजपा में प्रवेश:तीन जोड़ दो और आने की चर्चा. कांग्रेस चुप्प!





* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 10 अक्टूबर 2026.अमावस्या ने कांग्रेस को घेरा और दो कांग्रेस टिकट पर जीते पार्षद हरिराम स्वामी और शिवशंकर नायक आज भाजपा में प्रवेश कर गये। अध्यक्ष पद भाजपा को मिल जाने के बाद कांग्रेस के पास पावर तो रही नहीं इसलिए 2 के भाजपा में जाने से संख्या में असर दिखाई देगा। भाजपा इनसे क्या लाभ उठाएगी जो इनके बिना नहीं उठा सकती थी। भाजपा के पास प्रदेश की सरकार मतलब सब कुछ है और नगरपालिका में अध्यक्ष पद मतलब सब कुछ पावर है।

* नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर राठौड़ के जेठ जितेंद्र राठौड़ के माध्यम से हरिराम स्वामी और शिवशंकर ने भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा नेता संदीपकासनिया ने भाजपा के पटके धारण करवाए। भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह,नगरमंडल अध्यक्ष गौरव बलाना, पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष सूरेश मिश्रा, ज्योतिकंवर राठौड़ आदि इस मौके पर उपस्थित थे। पालिका अध्यक्ष निवास पर यह प्रवेश कार्यक्रम हुआ। यहां जिलाध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य दिए।

👌 नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर  राठौड़ एवं भाजपा व भाजपा पक्ष के निर्दलीय पार्षदों का एक स्वागत कार्यक्रम नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष. ओमप्रकाश कालवा द्वारा आयोजित था। इस समारोह में संदीपकासनिया ने अपने भाषण में कांग्रेस को चुनौती दी और कहा कि नगरपालिका में किसी प्रकार से कांग्रेस ने बाधा डाली तो उसके और पार्षदों को भी तोड़ कर भाजपा में ले आएंगे। कांग्रेस का खेमा खत्म करने की ललकार संदीपकासनिया ने दी। 

👍 नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने अपने वक्तव्य में कांग्रेस के 2 पार्षदों द्वारा भाजपा में प्रवेश किए जाने पर प्रसन्नता प्रगट की। कालवा ने बाद में कहा कि कांग्रेस खेमे के 5 पार्षद और भाजपा में आने को हैं। कालवा ने कहा कि पहले तीन और बाद में दो और आने की संभावना है। 

* कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी अध्यक्ष पद पर एक कांग्रेस का वोट भाजपा को मिलने और भाजपा बोर्ड बनने से परेशान चल रहे थे और नगरपालिका में सेवा सेतु अभियान में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने हंगामा मचाया ही था कि आज दो काग्रेस पार्षदों के भाजपा में शामिल हो जाने से कांग्रेस की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। कांग्रेस की तरफ से कोई वक्तव्य इस विघटन पर नहीं आया है।०0०






यह ब्लॉग खोजें