शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

उपाध्यक्ष को अलग कमरा मिलना मुश्किल:हंगामा किया तो सब पर मुकदमा निश्चित.

 

* करणी प्रेस इंडिया * 

सूरतगढ़ 9 अक्टूबर 2026.

नगरपालिका में सेवा सेतु अभियान में परसराम भाटिया, सखी मोहम्मद और हरिमोहन सारस्वत आदि ने विघ्न डालने की जरा भी कोशिश की तो परेशानी और मुकदमें में फंस सकते हैं। सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति नुकसान आदि की  भारतीय नागरिक संहिता की सभी धाराओं में मुकदमा और मौके पर ही गिरफ्तारी भी हो सकती है। परसराम भाटिया,सखी मोहम्मद, हरिमोहन सारस्वत, नगरपालिका उपाध्यक्ष मैनारानी के उकसावे पर किसी पार्षद व अन्य ने विघ्न डाला तो वे भी मुकदमे में फंस सकते हैं।

* उपाध्यक्ष को कमरा आवंटन की मांग पर अधिशासी अधिकारी गणपत राम ने आश्वासन दिया दो दिन का समय मांगा। यहां सवाल यह है कि ईओ ने आश्वासन सामान्य बातचीत में सौहार्दपूर्ण स्थिति में आश्वासन नहीं दिया। ईओ ने आश्वासन हंगामा और कांग्रेसियों की घेराबंदी में दबाव में दिया जिसका दिया जाना कमरा आवंटित कर दिया जाएगा की गारंटी नहीं देता। अब सोमवार को आश्वासन के आधार पर उपाध्यक्ष को अलग से कमरा मिलना मुश्किल है। उपाध्यक्ष को कमरा नहीं मिलेगा। इस स्थिति में जो लोग नगरपालिका में परसराम भाटिया के साथ होंगे, वे परसराम भाटिया के उकसावे पर आपा खो सकते हैं। आपा खोने परसरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा बनना तो पक्का ही समझना चाहिए।

* भाटिया पक्ष आपा खोकर कुछ करेगा तो सामने भाजपा पार्षद भी आपा खोकर स्वागत सत्कार में पिटाई कर बैठे तब नगरपालिका प्रशासन पर दबाव डालने का पासा उल्टा पड़ सकता है। प्रतीक्षा है आगे देखेंगे कि परसराम भाटिया के साथ कौन कौन नगरपालिका में जाते हैं और कौन पंगे से दूर खड़े देखते हैं?






यह ब्लॉग खोजें