रामप्रताप कासनिया के नेतृत्व में टिकट वितरण व पंचायत राज चुनाव हो.भाजपा की सफलता
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 12 अक्टुबर 2026.
सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सूरतगढ़ नगरपालिका चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण,चुनाव परिणाम और अध्यक्ष चुनाव से कुछ समझ आया हो तो पंचायत राज चुनाव में टिकटें वितरण में पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया की फ्रीहैंड अगुवाई हो ताकि सूरतगढ़ व राजियासर पंचायत समितियों में भाजपा प्रधान बन सकें और ग्राम पंचायतों में भाजपा के सरपंचों का राज हो सके।
प्रश्न हो सकता है कि रामप्रताप कासनिया का नेतृत्व ही क्यों हो? इसको समझने के लिए एक बड़ा तथ्य यह है कि कासनिया ने अधिक चुनाव लड़े हैं। हर गांव और उसकी वर्तमान परिस्थितियों समस्याओं विकास आदि की जानकारियों पर कासनिया की सबसे अधिक मजबूत पकड़ है और कौन कार्यकर्ता सीट निकाल सकता है? पंचायत राज चुनाव में जिला परिषद जोन,पंचायत समितियों के जोन व ग्राम पंचायतों के चुनाव एकदूजे से जुड़े हुए होते हैं और सभी पर हवा बने हवा चले तब जीत होती है। सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सूरतगढ़ और नयी बनी राजियासर पंचायत समितियों में अभी भाजपा में इलाके का जानकार नेता अगर है तो केवल रामप्रताप कासनिया है।
👌 शरणपालसिंह मान भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं और सूरतगढ़ शहर के भी हैं मगर हर गांव की जानकारी उन्हें नहीं है। पूर्व विधायक अशोक नागपाल को भी गांवों की ताजा हालात का मालुम नहीं है। अशोकनागपाल का कार्यकाल 2003 से 2008 तक रहा लेकिन 2008के बाद 2026 के बीच में 17 सालों का समय ऐसा है जिसमें अशोक नागपाल का गांवों से कोई जुड़ाव नहीं रहा है। इतने बड़े ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद जोन,पंचायत समितियों के जोन और ग्राम पंचायतों के टिकटों को तय करने में व्यक्तियों की जानकारी नागपाल के पास नहीं है।
👍 भाजपा ने सूरतगढ़ के चुनाव प्रभारी जितेंद्र सिंह राजवी और राजियासर चुनाव प्रभारी विजयकुमार गोठवाल को बनाया है लेकिन घूमफिर कर चर्चा वहीं आती है कि भाजपा की दोंनों पंचायत समितियों में जीत हो सके के लिए अगुवाई किसकी हो? ऐसी पकायत के लिए एक ही नाम रामप्रताप कासनिया का नाम ही शिखर पर दिखाई देता है।
* पिछले चुनाव में केवल एक ही पंचायत समिति सूरतगढ़ थी जिस पर कांग्रेस के हजारीराम मील जीते। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद मील भाजपा में शामिल हो गये। अब नयी बनी राजियासर और पुरानी सूरतगढ़ दोनों ही पंचायत समितियों पर भाजपा की जीत पक्की करने की कोशिशें हो रही है।
👌भाजपा को समझदारी करते हुए रामप्रताप कासनिया को टिकट वितरण की जिम्मेदारी सौंप देने में देरी नहीं करनी चाहिए।
👍 भाजपा की कांग्रेस से टक्कर है। भाजपा अभी टिकटें तय करने में समय लगाएगी जबकि कांग्रेस के लिए विधायक डुंगरराम गेदर दोनों ही पंचायत समितियों के क्षेत्र में घूम चुके हैं।
०0०