रविवार, 10 दिसंबर 2023
गुरुवार, 7 दिसंबर 2023
विधायक डुंगरराम गेदर द्वारा सुखदेव गोगामेड़ी को पुष्पांजलि:
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 7 दिसंबर 2023.
विधायक डुंगरराम गेदर ने राजपूत राष्ट्रीय श्रीकरणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। राजपूत क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष भीमसिंह राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया, प्रेमसिंह राठोड़ सहित अनेक की उपस्थिति थी। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, सार्वजनिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों आदि ने सुखदेव सिंह को
श्रद्धाजलि अर्पित की।
सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में सूरतगढ़ सात दिसंबर 2023 को दोपहर 2 बजे तक बंद रहने की घोषणा के अनुसार बाजार बंद रहे।०0०
मंगलवार, 5 दिसंबर 2023
बिना चैयरमैन के सूरतगढ़ नगरपालिका: कैसे हो रहे काम?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 दिसंबर 2023.
कार्यवाहक मनोनीत चैयरमैन परसराम भाटिया का कार्यकाल 25 नवंबर 2023 तक ही था। अब नगरपालिका में कोई चैयरमैन नहीं है। चेयरमैन की खाली चेयर से कैसे हो रहे हैं काम? सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग रही मतलब कि इतने महत्वपूर्ण स्थान की नगरपालिका में दस दिन से चैयरमैन नहीं है। कर्मचारियों के वेतन आदि व अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य होते हैं तो वे कैसे चलाए जा रहे हैं। चैयरमैन के हस्ताक्षर कौन कर रहा है?
ओमप्रकाश कालवा को चैयरमेन व सदस्यता से 24 जुलाई 2023 को निलंबित किया गया था। 28 जुलाई 2023 को डीएलबी ने परसराम भाटिया को 60 दिन के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके बाद लगातार 60 दिन के लिए पुन:मनोनीत कर दिया। यह अवधि 25 नवंबर 2023 को समाप्त हो गई। इसे बीते 10 दिन हो गये।
* प्रदेश में पहले कांग्रेस का शासन था। अब चुनाव के बाद भाजपा जीत गई। अब आदेश कांग्रेसी पार्षद परसराम भाटिया के चैयरमेन नियुक्ति आगे बढाने के तो मुश्किल हैं।
* महत्वपूर्ण नया यह है कि क्या ओमकालवा कालवा को सीवरेज घोटाले में लपेटकर हटवाया गया जिसमें पूर्व विधायक गंगाजल मील का भी हाथ रहा। सीवरेज घोटाला काजल छाबड़ा के अध्यक्ष काल में हुआ। तत्कालीन विधायक रामप्रताप कासनिया ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। प्रश्न पर तत्कालीन ईओ लालचंद सांखला ने रिपोर्ट भेजी जिसमें सही छिपाकर झूठे तथ्य भिजवाए गये। सांखला ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर 19 - 7-2019 को भेजे। कालवा का चुनाव ही बाद में हुआ और 2-12-2019 को कार्यभार ग्रहण हुआ। कालवा ने इसका एक भुगतान कर दिया। असल में इस घोटाले की जांच ही सही नहीं हो रही।
****************
रविवार, 3 दिसंबर 2023
डुंगर गेदर शानदार जीते.कासनिया 2018 से भी घटे-मील ने कितने दिलाए.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 दिसंबर 2023.
सूरतगढ़ विधानसभा सीट पर सन् 2023 के चुनाव में कांग्रेस के डुंगरराम गेदर की शानदार जीत हुई है वहीं 2018 के बाद लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ने वाले भाजपा के रामप्रताप कासनिया की करारी हार हुई है। भाजपा और उम्मीदवार की यह हार शर्मनाक हुई है कि सन् 2018 से भी कम वोट मिले हैं।
* कांग्रेस के डुंगरराम गेदर को 2023 के चुनाव में 1,16,848 वोट मिले हैं।सन् 2018 में कांग्रेस के हनुमान मील को 58,797 वोट मिले थे। इस बार 58,051 वोट अधिक मिले। डुंगरराम गेदर ने 2018 का चुनाव बसपा की टिकट पर लड़ा था जिसमें 55,543 वोट मिले थे। 2018 में मिले बसपा और कांग्रेस के वोटों को जोड़ने जितने वोट इस बार गेदर ने प्राप्त कर लिए। गेदर ने इस बार भाजपा के कासनिया से 50,459 वोट अधिक प्राप्त कर जीत प्राप्त की।
* भाजपा के रामप्रताप कासनिया को सन् 2018 में 69,032 वोट और 2023 में 66,382 वोट यानि 2,650 वोट कम मिले। इस शर्मनाक स्थिति पर भाजपा विचार करे कि 2018 से कुल वोट बढे फिर मोदी जी के भाषण सुनाए गये।
* कांग्रेस के पूर्व विधायक गंगाजल मील और उनकी टीम ने भी साथ दिया था। गंगाजल मील भी विचार करे और बताए कि उन्होंने और उनकी टीम ने आखिर कितने वोट कासनिया को दिलाए और वे वोट कहां हवा हो गए? कांग्रेस के डुंगरराम गेदर को हराने के लिए गंगाजल मील और उनका ग्रुप कासनिया के साथ लगा लेकिन कासनिया को जिता नहीं पाए और डुंगरराम को हरा नहीं पाए। उलटा शर्मनाक हालत यह हुई कि कांग्रेस से भी निकाल दिए गये। क्या कासनिया की राजनीतिक हालत इतनी गंभीर गिरी हुई थी कि मील समर्थन के बावजूद 2018 की हालत से भी कमजोर रहे। इतनी गंभीर गिरी हुई हालत थी तब भाजपा के वे सभी नेता भी शर्मनाक हार के लिए जिम्मेदार हैं जिन्होंने कासनिया को टिकट दिलवाई और जनता व कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी। इस शर्मनाक हालत को इस तरह से भी समझना चाहिए कि कासनिया जी के काल में पहले भाजपा की नगरपालिका की सत्ता हारी। इसके बाद पंचायत समिति की भाजपा सत्ता हारी। ये चेतावनियां दी गई कि कासनिया को टिकट दी गई तो विधानसभा सीट भी हरा दी जाएगी और कांग्रेस को सौंप दी जाएगी। यह भी हो गया। इतनी शर्मनाक हालत के बावजूद कहा जा रहा है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी और कासनिया जी और उनके पुत्र संदीप कासनिया की राय ही चलेगी। क्या भाजपा में कासनिया ही हैं बाकी कोई जिंदा नहीं है?
* इस बार बसपा के महेन्द्र भादू को रिकार्ड तोड़ हार मिली है। बसपा को केवल 2,153 वोट ही मिले। सन 2018 में बसपा को 55,543 वोट मिले थे।
*भाजपा के बागी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू को भी शर्मनाक हालत का सामना करना पड़ा। भादू को 9,826 वोट मिले।
* जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज मील को केवल 6840 और आम आदमी पार्टी के लीलाधर स्वामी को 1895 वोट ही मिले।( प्रमाण के लिए आंकड़े सरकारी दफ्तर से लेकर उपयोग करें)०0०
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकारिता के 60 वर्ष.
(राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
94143 81356
*****
डुंगर की जीत कुछ नेताओं की राजनीति खत्म कर देगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 दिसंबर 2023.
चुनाव परिणाम रविवार 3 दिसंबर को आएंगे और डुंगरराम गेदर की जीत होने के बाद कुछ दिग्गज नेताओं की राजनीति खत्म हो जाएगी। एकदम से नहीं मरी तो सिसकते पीड़ा भोगती मरेगी। राजनीति सोरे सांस नहीं छूटती। यह कहावत सालों से सुन रहे हैं।
सूरतगढ़ की जनता न्याय करेगी। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में बदलाव की मांग थी कि नये चेहरे को उम्मीदवार बनाया जाए। यही मांग जनता की थी।
कांग्रेस ने नया चेहरा डुंगरराम गेदर को उम्मीदवार बना चुनाव में उतारा। यहां तक कि मूल ओबीसी कुम्हार को टिकट दिया।
भाजपा ने कार्यकर्ताओं की और जनता की मांग को ठुकरा दिया। भाजपा को मोदी के नाम का बड़ा घमंड। हमने उतार दिया। नये जवान को टिकट दें या पुराने 72 साल के वृद्ध को दें यह हमारी मर्जी। बड़ी पार्टी बड़ा घमंड और ऊपर से मोदी का नाम।
भाजपा के तीन नेताओं जो विधायक रह चुके, रामप्रताप कासनिया,अशोक नागपाल और राजेंद्र सिंह भादु को पिछले सालों के हालात देखते सुझाव दिए गये कि तीनों अब आराम करें। लेकिन तीनों ने टिकट मांगने में दिन रात एक करदी। कासनिया ने 2018 का चुनाव लड़ने से पहले यह घोषणा की कि यह आखिरी चुनाव है इसके बाद नहीं लड़ेंगे। लेकिन 2023 में फिर टिकट मांगने लगे और पार्टी ने नयों की मांग को ठुकराया तथा फिर से कासनिया को टिकट दे दी। नागपाल का भविष्य में कुछ नहीं है मगर पार्टी में विरोध नहीं किया और कासनिया जी को जिताने के लिए साथ हो लिए। राजेंद्र सिंह भादू को विश्राम करना था लेकिन कासनिया को टिकट मिली का बहाना बनाकर वे बागी होकर चुनाव में उतर गये। कासनिया को किसी तरह से विधायक बनने से रोकना था। इसे कह सकते हैं कि भादू ने खुली चुनौती से निर्दली चुनाव लड़ा। कासनिया से धोखा नहीं किया। साथ रहते वोट मांगने का नाटक करते हुए छुरा नहीं मारा। लोग साथ में रहे और वोटों पर कैंची चलाते रहे। वैसे समीक्षा करते देखा जाए तो यह धोखा छल नहीं कहा जा सकता। जब आदमी वचन से मुकर जाए तो उसके साथ ऐसा व्यवहार करना धोखा भी नहीं कहलाता। आखिरी चुनाव का कहा और खुद ही नहीं माने। जनता ने आखिरी चुनाव बना दिया।
जनता की बात नहीं मानी। अब आपकी कही बातों भाषणों से आपके पुत्र संदीप कासनिया की बात जनता क्यों मानेगी? पराजित पिता के पुत्र की बात तब मानी जाए जब पार्टी में और कोई नेता नहीं हो। पार्टी में नये चेहरे हैं वे अब कासनिया की राजनीति का काम तमाम करने के बाद सक्रिय हो जाएंगे। लेकिन इस चुनाव से भाजपा में कासनिया, भादू और नागपाल की राजनीति खत्म हो जाएगी। लोग हालचाल कुशलक्षेम पूछने मिलने जाते रहेंगे।
* लोग पशुओं को भी चारा आदि बदल बदल कर खिलाते हैं लेकिन भाजपा ने एक प्रकार का खाना खिलाया चाहे बनवाने वाले भादू कासनिया और इनसे पहले गंगाजल मील रहे हों।
* भाजपा ही नहीं कांग्रेस में भी मील की राजनीति खत्म हो गई। कांग्रेस उम्मीदवार डूंगर को हराने के लिए भाजपा के रामप्रताप कासनिया को समर्थन दे दिया। कांग्रेस ने गंगाजल मील सहित 4 जनों को पार्टी से निकाल दिया। एकदम से राजनीति को खत्म कर दिया।
* एक जैसा भोजन जनता खाना ही बंद कर दे तो निश्चित है की वे भोजनालय,रेस्टोरेंट आगे नहीं चलेंगे।
* डुंगरराम गेदर के चुने जाने के बाद समझदारी से सब चला तो फिर 2028 में भी बदलाव होने की संभावना नहीं रहेगी।
👍 वैसे पीछे रहने वालों को दबे रहने वालों को इस चुनाव से यह शिक्षा मिली है और ताकत का अहसास होगा कि वे एकजुट रहें तो राज बदल सकते हैं और और राज सालों तक कर भी सकते हैं।०0०
शनिवार, 2 दिसंबर 2023
श्रीगंगानगर गृह रक्षा विभाग: 61 वां स्थापना दिवस सप्ताह
* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 2 दिसम्बर 2023.
गृह रक्षा विभाग द्वारा अपना 61 वां स्थापना दिवस सप्ताह 1 से 6 दिसम्बर 2023 तक मनाया जा रहा है। कार्यालय प्रांगण मे विभिन्न तरह के आयोजन किये जा रहे हैं।
एक दिसम्बर को कार्यालय प्रांगण मे स्वयं सेवकों के द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया एंव 2 दिसम्बर को होमगार्ड कमाण्डेट अरूण सिंह भाटी एंव प्लाटुन कमाण्डर रघुवीर शर्मा, पूर्ण राम हवलदार विष्णु के नेतृत्व मे स्वयं सेवकों के मध्य रस्साकसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित खेल मे राजकुमार, सुशील घोड़ेला, गोविन्दा रत्तु, विक्रम सिंह, रमेश, नरेश, हरविन्द्र, जसप्रित, जनक इत्यादि होमगार्ड स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। इसी क्रम मे 3 दिसम्बर को बॉलिबाल मेच का आयोजन किया जाएगा।
---------
61वां गृह रक्षा स्थापना सप्ताह 6 दिसम्बर तक मनाया जायेगा
श्रीगंगानगर, 1 दिसम्बर। समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र श्रीगंगानगर द्वारा 61वां गृह रक्षा विभाग का स्थापना दिवस सप्ताह 1 दिसम्बर से 6 दिसम्बर 2023 तक कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया जायेगा।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र श्रीगंगानगर के प्लाटून कमाण्डर श्री रघुवीर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 1 दिसम्बर को कार्यालय प्रांगण में स्वयं सेवकों द्वारा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसी प्रकार 2 दिसम्बर को रस्सा खेल प्रतियोगिता, 3 दिसम्बर को बॉलीबाल मैच, 4 दिसम्बर को योगा कलास, 5 दिसम्बर को रैली तथा 6 दिसम्बर को विजेता टीम को पुरस्कार, होमगार्ड दिवस का आयोजन किया जायेगा।०0०
******
सूरतगढ़ के नये नेता डुंगरराम गेदर
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 2 दिसंबर 2023.
सूरतगढ़ की धरती का नेतृत्व शानदार व्यक्तित्व के धनी सद्भभावी डुंगरराम गेदर करेंगे। मेरा मानना है कि संघर्ष शील रहे व्यक्ति को मालुम है कि पानी,शिक्षा, बिजली, चिकित्सा, सड़कें,सिंचाई, कृषि भूमि,आवागमन के साधन की पहली आवश्यकता कहां कहां पर है।
* आवास हो किसी गरीब की झोंपड़ी नहीँ टूटे।
* सूरतगढ़ शहर को साफ सुथरा चमन बनाने के लिए क्या चाहिए?
👍 राजियासर और जैतसर की जनता की आवश्यकताओं में सबसे पहले क्या हो?
💐 सुझाव और मांग💐
* भ्रष्टाचार मुक्त शासन हो यह मेरा सुझाव है,पुराने घोटालेबाजों की जांच भी हो।
*संपूर्ण क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान हो।
* प्रशासन स्वच्छ हो और जनता के साथ हर समय मौजूद रहे,ऐसा हो।
* जनता की भी मांगे हैं विश्वास है।*
( अपनी बात- करणी प्रेस इंडिया)
******
गुरुवार, 30 नवंबर 2023
करणी प्रेस इंडिया के दर्शक 21 लाख से पार: सभी का आभार.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 30 नवंबर 2023.
सच्च को सामने लाने, दबे पिछड़े हुए लोगों की आवाज को उठाने,समाज को जगाने वाले विचारों को सामने लाने के प्रयास में करणी प्रेस इंडिया पाठकों की पसंद में लगातार शिखर पर है।
पाठक 21 लाख से अधिक बार देख कर और आगे बढ चुके हैं। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता पैदा करने वाली तो है ही और आगे बढने की प्रेरणा देने वाली भी है।
इस ब्लॉग साइट को सीधेे ही देेखने या इसके लिंक को फेस बुक मेरे नाम karnidansinghrajput पर देखने पढने में देश विदेश में पाठक बढ रहे हैं।
फेस बुक लिंक पर पढ कर तत्काल विचार प्रगट करने में पाठक गण भी आगे रहे हैं।
💐पाठक सीधे करणी प्रेस इंडिया देखते हैं तब एक साथ कई समाचार देख सकते हैं।
www.karnipressindia.com
*लिंक ग्रुपों में भी लगाए जाते हैं। अनेक महत्वपूर्ण स्तंभ है। महीनों और वर्षों से भी सामग्री पढी जा सकती है। ये कदम ऐसे प्रभावशाली रहे हैं कि इनसे निरंतर तेज गति मिली है।
* राजनीतिज्ञ सत्ताधारी धनबली और भ्रष्टाचारी सदा ही मीडिया को अपने विचारों से चलाना चाहते हैं। लेकिन हम इस ब्लॉग में लोगों के साथ रहते हुए सच्चाई को ही आगे लाने के प्रयास में रहे हैं।
राजनैतिक आपराधिक सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण,सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।
हमारे विचार,टिप्पणियां,लेख कहानियां,कविताएं आदि सामग्री आसपास और देश प्रदेश और विश्व में सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।
हमारे असंख्य पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं ने ही इस ब्लॉग को ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है। उनकी आलोचनाओं समालोचनाओं भरी राय से ही आगे और आगे बढने की प्रेरणा मिली है।
हमने ब्लॉग में विभिन्न विचारों को नया विस्तार दिया है जिसमें अनेक नए विषय शामिल किए हैं।
व्यक्तियों के बजाय तथ्यों वाले कानून एवं नियमों को सर्वाेपरि मानते हुए आगे बढे हैं।
महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध बढ़े हैं इसलिए सावधान व सतर्क रहने की जागरूकता के लिए सच्चे समाचार रिपोर्ट की पोस्टों को लिखा जा रहा है।
* कन्याओं को बचाने का अभियान हो या नशा मुक्ति अभियान हो, रक्तदान हो,वृक्षारोपण हो,उनकी सामग्री देने में आगे रहे हैं।
कई लोग व संगठन कानूनों से परिचित नहीं होते इसलिए उनको हमारा लिखा हुआ अनेक बार अच्छा नहीं लगता,फिर भी उनकी आलोचनाओं व टिप्पणियों पर गौर किया जाता रहा है।
सरकारों व जिला प्रशासन ने सजगता के लिए जो कार्य योजनाएं लागू की,उनको हमने तुरंत जनता के पास पहुंचाया। उनका प्रभाव भी तुंरत हुआ।सरकारी महत्वपूर्ण सूचनाएं और समाचार भी जनहित के लिए प्रमुखता से देते रहे हैं।
समाचारों और घटनाओं पर उच्च कोटि की समालोचना के लिए लोग इस ब्लॉग साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं।
पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया को देखते रहें व फोलोवर बनें।
सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!
www.karnipressindia.com
Mail** karnidansinghrajput@gmail.com
^^^
30 नवंबर 2023.
करणीदानसिंह राजपूत,
60 वर्ष (1965-66) से लेखन व पत्रकारिता.
स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ ( राजस्थान) भारत.
91 94143 81356.
**
सूरतगढ़ सीट पर सही आकलन किसका सटीक होगा?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 30 नवंबर 2023.
सूरतगढ़ सीट पर भाजपा और कांग्रेस में किसका उम्मीदवार जीत की स्थिति में होगा? असल में चुनाव परिणाम 3 दिसंबर 2023 को आने से पहले असल आंकड़े के नजदीक तक आकलन कर सकने में एक उम्मीदवार का नाम ही लिया जा सकता है।
* भाजपा के नेता सूरतगढ़ सीट पर भाजपा के उम्मीदवार रामप्रताप कासनिया एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी हर गांव और बूथ के हिसाब से जानकारी सटीक मानी जाती है। उनका आकलन सही आंकड़े के करीब तक होता है।
सन् 2018 के चुनाव में रामप्रताप कासनिया ही भाजपा के उम्मीदवार थे। चुनाव के बाद उनका आकलन था कि करीब साढे बारह हजार से भाजपा की जीत होगी। साढे दस हजार से रामप्रताप कासनिया जीते थे। कासनिया सार्वजनिक रूप से अमी उजागर नहीं करेंगे लेकिन अपने नजदीकी या अपने चुनाव कार्यालय में तो कार्यकर्ताओं को बता सकते हैं।
* कई चुनाव लड़ चुके कासनिया को आकलन का तरीका और अनुभव है।
* इस बार 2023 के चुनाव में रामप्रताप कासनिया के सामने कांग्रेस के डुंगरराम गेदर ने चुनाव लड़ा है। अन्य उम्मीदवार भी हैं लेकिन मुख्य टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही थी।०0०
०0०
सूरतगढ़ का खतरनाक तहसील चौराहा। दुर्घटना होगी तब जाग होगी।*
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 30 नवंबर 2023.
सूरतगढ़ का तहसील चौराहा खतरनाक चौराहा है।
👍 जहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, सबरजिस्ट्रार कार्यालय बीकानेर रोड का चौराहा जहां ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं की जाती। सौ तक की स्पीड से वाहन दौड़ते हैं। पास में सरकारी चिकित्सालय सहित अनेक चिकित्सालय,सिटी पुलिस स्टेशन और उप अधीक्षक पुलिस का कार्यालय। यही बस अड्डा रोड है। शाम के बाद अंधेरे में बिना हैड लाईट के चलते हैं वाहन। एक दो जवान तो लगाए ही जा सकते हैं ताकि सिटी पुलिस स्टेशन से इस चौराहे से होते महाराणा प्रताप चौक तक वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण हो सके।०0०
*****
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


















_resize_90.jpg)































_resize_90.jpg)