रविवार, 10 दिसंबर 2023

वसुंधरा के होते मोदी शाह नड्डा का ईंजन फेल:आगे 2024 का चुनाव.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

मोदीजी शाहजी नड्डाजी रोजाना मात ही खा रहे हैं कि इन तीनों से राजस्थान का मुख्यमंत्री थोपा नहीं जा रहा। 

राजस्थान की जनता ने लोकतंत्र प्रणाली से विधायक चुन लिए भाजपा को बहुमत मिल गया। विधायकों को अपना नेता चुनने दिया जाए। लेकिन ये तीनों लोकतंत्र प्रणाली के ऊपर जबरदस्ती मुख्यमंत्री थोपना चाहते हैं और इनकी पार नहीं पड़ रही। एक प्रकार से इनकी रोजाना पराजय हो रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री थोपने में सफलता नहीं मिल रही। तीनों का हर तरीका फेल हो रहा है। वसुंधरा राजे को डराने में नाकामयाब रहे हैं। मोदी जी की पावर सारा देश देख रहा है कि उनकी पावर वसुंधरा के आगे फेल हो रही है।

लोकतंत्र प्रणाली से मुख्यमंत्री का चुनाव होने दें। राजस्थान के विधायक चुन लेंगे अपनी पसंद का नेतृत्व। 

* भाजपा में लोकतंत्र प्रणाली को जीवित करें उसे तो जीवित ही बस्ते में बंद करके रख दिया है। 

जे.पी.नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल क्यों बढा दिया गया? क्या पार्टी में केवल नड्डा ही श्रेष्ठ है? किसी नये को इस पद पर सुशोभित किया जाना था। यह लोकतंत्र प्रणाली तो नहीं है।

* मोदीजी प्रथम बार 2014 में दुसरी बार 2019 में प्रधानमंत्री बन गये तो अब 2024 में तीसरी बार क्यों बनना चाहते हैं? आप स्वयं तीसरी बार बनना चाहते हैं लेकिन अन्यों के लिए इस नियम को धकिया कर अपनी मनमर्जी से सब करना चाहते हैं। मोदीजी की खूब चलती रही लेकिन राजस्थान में वसुंधरा राजे के आगे नहीं चल रही। 


वसुंधरा राजे को क्या आंखें दिखाएंगे क्योंकि राजे की आंखें सबसे बड़ी हैं। वह डर नहीं रही और पिछले कुछ महीनों से केंद्र को झटके पर झटके दे रही है।

* राजस्थान की जनता ने 25 नवंबर 2023 को वोट डाले और 3 दिसंबर को परिणाम घोषित हो गया। अब मुख्यमंत्री चयन में देरी क्यों? 

बाबा बालकनाथ,अर्जुन राम मेघवाल कुछ अन्य नामों पर विचार करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन कोई भी विशाल राजस्थान को संभालने का अनुभव नहीं रखता। 

** राजस्थान में 150 सीटें जीतने की संभावना थी जो तीनों की गलतियों के कारण जीत की संख्या घट कर 115 रह गई। अब अभिमान में मुख्यमंत्री थोपने के चक्कर में जीता हुआ खेल न बिगड़ जाए? यह चिंता होनी चाहिए कि राजस्थान में अब खेल बिगड़ गया तो 2024 में भी खेल  जीतना मुश्किल होगा। राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें जीत पाना मुश्किल होगा।

10 दिसंबर 2023.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान)

94143 81356.

*****







यह ब्लॉग खोजें