मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

संघ की चली:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा चुने गये: वसुंधरा ने प्रस्ताव रखा.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सांगानेर से पहली बार चुनाव लड़कर विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री चुना गया है जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हैं और भाजपा संगठन में भी महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। राजस्थान में सुधार के लिए प्रशासन में व्यापक फेरबदल की संभावना है। 

भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था.

उपमुख्यमंत्री प्रेम बैरवा एवं दिया कुमारी को बनाया गया है। पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

पूर्वमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा।

राजस्थान में सीएम, डिप्टी सीएम और स्पीकर के  चयन होने के साथ ही राजस्थान में चुनाव नतीजों के बाद से जारी पॉलिटिकल सस्पेंस पर पूरी तरह से खत्म हो गया है।

 ** सबसे आश्चर्य जनक बात ये रही कि भजन लाल शर्मा का नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था। मुख्यमंत्री की दौड़ में कई बड़े नामों की गिनती हो रही थी लेकिन जब बीजेपी ने भजन लाल शर्मा के नाम का एलान किया सभी चौंक गए। संघ वसुंधरा राजे को 2018 से पहले से ही पसंद नहीं कर रहा था। संघ का अभी भी दबाव रहा। वसुंधरा राजे को राजनाथसिंह ने कैसे राजी किया है यह अभी परदे के पीछे है। इसके अनुमान लगाए जा रहे हैं।

बीजेपी ने इससे पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नए नाम के साथ सभी को चौंका डाला. ठीक उसी तरह राजस्थान में भी हुआ. 

 * अपने गृहनगर भरतपुर में  विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और भरतपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। 

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर सह प्रांत प्रचारक नींबाराम जी थे और  उनका केंद्र भरतपुर था तब से भजन लाल शर्मा मौजूदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय प्रचारक नींबाराम जी के सम्पर्क में रह रहे हैं। 

सांगानेर भाजपा विधायक भजन लाल शर्मा अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जिनको भाजपा प्रदेश संगठन में चार प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी,  मदन लाल सैनी, डॉ सतीश पुनिया ओर सीपी जोशी के साथ प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व संभालने का मौका मिला।

👍 राजस्थान में संघ की पावर चलेगी और कानून व प्रशासन में स्वच्छ छवि प्रदर्शित होगी का संकेत है।

12 दिसंबर 2023.

 ०0०












यह ब्लॉग खोजें