गुरुवार, 14 दिसंबर 2023

डुंगरराम गेदर का 24 को सम्मान समारोह: कुम्हार समाज का आयोजन.

* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 14 दिसम्बर 2023.नवनिर्वाचित सूरतगढ़ के विधायक डुंगरराम गेदर का
कुम्हार समाज समिति की ओर से 24 दिसंबर को समारोह में सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह यहां कुम्हार धर्मशाला में आयोजित होगा।

कुम्हार समाज समिति के अध्यक्ष नत्थू राम कलवासिया व  कार्यकारिणी टीम के  सदस्यों  ने मंगलवार शाम को जन सेवा  केन्द्र पहुंच कर नवनिर्वाचित विधायक डूंगर राम गेदर को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष परसराम भाटिया ,नत्थूराम कलवासिया,ओम प्रकाश कारगवाल ,गोपीराम मारवाल ,राजेन्द्र भोभरिया,करणी डाल ,सूरजभान माहर ,अधिवक्ता राम नारायण जालप,राम करण जालप ,महेन्द्र लिम्बा,समिति प्रवक्ता अशोक बागोरिया मौजूद थे।०0०

*******







यह ब्लॉग खोजें