सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

धर्मदास सिंधी सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गये.पूज्य झूलेलाल सेवा समिति.

    

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़, 9 फरवरी 2026.

पूज्य झूलेलाल सेवा समिति सूरतगढ़ के अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से धर्मदास सिंधी को चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष को माल्यार्पण कर खुशियां मनाई गई।

आज मनोहर लाल लोकवाणी की अध्यक्षता में पूज्य झूलेलाल मंदिर सूरतगढ़ में समाज की साधारण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष के द्वारा वर्ष 2024- 25 और 25-26 का लेखा-जोखा एवं दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए  कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर दो वर्ष 2026 से 2028 के लिए नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों के बीच में आगामी कार्यकाल के लिए  सर्वसम्मति से धर्मदास सिंधी को पूज्य झूलेलाल सेवा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्षों जिसमें रमेश आसवानी मनोहर लाल लोकवाणी डॉक्टर अर्जुन दास सेवकानी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माल्यार्पण कर उसका स्वागत किया। 







समाज के सभी सदस्यों ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष का माल्यार्पण किया एवं मिठाई खिलाकर मुख मीठा कराया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि आपने मुझ पर भरोसा करके मुझे जो दायित्व दिया है उसे मै पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए एवं आप सभी को साथ लेकर समाज के हित मे कार्य करूँगा।

 इस अवसर पर बाबा साहब छतु मल लालवानी लीलाराम रोगाणी जगदीश पेसवानी गोविंदराम टेकवानी रूपचंद सेवकाणी रोहित चंदवानी जगदीश आसवानी रमेश चुघ प्रदीप मखीजा गोपाल सिंधी रवि आसवानी के अलावा समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।०0०






यह ब्लॉग खोजें