गुरुवार, 30 नवंबर 2023

सूरतगढ़ सीट पर सही आकलन किसका सटीक होगा?

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 30 नवंबर 2023.

सूरतगढ़ सीट पर भाजपा और कांग्रेस में किसका उम्मीदवार जीत की स्थिति में होगा?  असल में चुनाव परिणाम 3 दिसंबर 2023 को आने से पहले असल आंकड़े के नजदीक तक आकलन कर सकने में एक उम्मीदवार का नाम ही लिया जा सकता है। 

* भाजपा के नेता सूरतगढ़ सीट पर भाजपा के उम्मीदवार रामप्रताप कासनिया एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी हर गांव और बूथ के हिसाब से जानकारी सटीक मानी जाती है। उनका आकलन सही आंकड़े के करीब तक होता है। 

सन् 2018 के चुनाव में रामप्रताप कासनिया ही भाजपा के उम्मीदवार थे। चुनाव के बाद उनका आकलन था कि करीब साढे बारह हजार से भाजपा की जीत होगी। साढे दस हजार से रामप्रताप कासनिया जीते थे। कासनिया सार्वजनिक रूप से अमी उजागर नहीं करेंगे लेकिन अपने नजदीकी या अपने चुनाव कार्यालय में तो कार्यकर्ताओं को बता सकते हैं। 

* कई चुनाव लड़ चुके कासनिया को आकलन का तरीका और अनुभव है।

* इस बार 2023 के चुनाव में रामप्रताप कासनिया के सामने कांग्रेस के डुंगरराम गेदर ने चुनाव लड़ा है। अन्य उम्मीदवार भी हैं लेकिन मुख्य टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही थी।०0०

०0०


यह ब्लॉग खोजें