गुरुवार, 24 सितंबर 2026

पालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर का पहला भाषण. गलत कामों के लिए मत आना.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 सितंबर 2026.पहले दिन और पहले भाषण में ही शेरनी की दहाड़ सार्वजनिक हुई। गलत काम के लिए मत आना। पद भार ग्रहण करते ही बता दिया कि नगरपालिका में गलत काम नहीं होंगे। नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिकंवर ने अपने कार्य करने का तरीका स्पष्ट घोषित कर दिया जिससे एक बड़ा संदेश उन लोगों को खुश कर दिया जो नगरपालिका को भ्रष्टाचार से मुक्त होने की आशा करते रहे हैं।

" गलत काम के लिए आना नहीं, सही के लिए शर्माना नहीं।" ज्योतिकंवर का यह बुलावा है। नगरपालिका में आओ और अपना काम कराओ। 

* ज्योतिकंवर ने कहा कि आम नागरिकों को अपने कामों के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।

* शहर को साफ सुंदर अच्छी सड़कों वाला हरियाला शहर बनाने का संकल्प भी घोषित किया और शहर वासियों का सहयोग भी मांगा।सभी वार्डों का विकास होगा, कोई भेदभाव नहीं होगा।

* ज्योतिकंवर ने कहा कि उनका परिवार काफी सालों से शहर की सेवा करता रहा है और जनता का सहयोग मिलता रहा है। ज्योतिकंवर के पति सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी सास पहले पार्षद रह चुके हैं और लोकप्रिय रहे हैं।

* ज्योतिकंवर ने सार्वजनिक समारोह में पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया,पूर्व विधायक अशोकनागपाल,भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,तीन पूर्व नगरपालिका अध्यक्षों आरती शर्मा,काजल शर्मा और ओमप्रकाश कालवा से आशीर्वाद लिया।

* ज्योतिकंवर ने भाजपा के नवनिर्वाचित महिला पार्षदों को पुष्प कली भेंटकर सम्मानित किया।





* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतराम ने ज्योतिकंवर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट एन.डी.सेतिया ने ज्योतिकंवर को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। पूर्व जिला प्रमुख कविता रेगर और पूर्व पंचायत समिति प्रधान बिरमा देवी नायक ने ज्योतिकंवर को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गोयल,संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह व सदस्यों ने ज्योतिकंवर को सम्मानित किया।

* ज्योतिकंवर को शहर की विभिन्न संस्थाओं ने पुष्प और विभिन्न उपहार भेंट कर सम्मानित किया। 

* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया,भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह,संदीपकासनिया ने इस जीत पर अपने भाषण में खुशी प्रगट की।

* समारोह में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, भाजपा के नेता व कार्यकर्ता,गणमान्य व ज्योतिकंवर के परिवार जनों ने भाग लिया।०



जैन कुमारी रिद्धि बैद की 30 दिन निराहार तपस्या: पारणा समारोह की रिपोर्ट.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 24 सितम्बर 2026.

जैन समाज की महा तपस्विनी कुमारी रिद्धि बैद की 30 दिन की निराहार तपस्या के बाद गुरुवार 24 सितंबर  को पारणा करवाया गया। 



जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजन संघ द्वारा उनका वर घोड़ा निकाला गया जो पार्श्वनाथ जैन मंदिर में जाकर संपन्न हुआ। 

भगवान के दर्शन करने के पश्चात माहेश्वरी सदन में परिजनों की उपस्थिति में उनका पारणा संपन्न हुआ। संस्कारक भरत ऋषि रांका ने जैन संस्कार विधि से पारने की रस्म पूर्ण करवाई। दादी शारदा देवी, पिता सुशील जैन, माता सुमन, चाचा प्रवीण डी जैन, चाची जयश्री, भाई जिनेश  कुमारपाल,भाभी दिनिशा ने उनका उपवास खत्म कराया। इसके पश्चात दिलातम प्रकाश बैद परिवार की ओर से महेश्वरी भवन में सकल जैन समाज का स्वामी वत्सल आयोजित किया गया। जिसने पहुंचकर अन्य लोगों ने भी तपस्विनी का अभिनंदन किया।




 इससे पूर्व पहले दिन जैन मंदिर में पंच कल्याणक पूजा आयोजित की गई और पूर्व संध्या पर चोपड़ा धर्मशाला में रिद्धि बैद का तप अभिनंदन कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन किया गया। जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ, तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, युवक परिषद, आत्म वल्लभ तरुणी मंडल, कन्या मंडल, जैन युवक संघ तथा अशोक डागा परिवार द्वारा रिद्धि का अभिनंदन और बहुमान किया गया।

 इस अवसर पर आयोजित भक्ति संध्या में नीतू बैद,अनीशा नौलखा,अंजना जैन,राखी जैन, निकिता डागा,प्रवीण डी जैन, ज्योति डागा,रेखा बोथरा, मुदित बोथरा, तारा देवी बांठिया, रूबी डागा,जयप्रकाश जैन,पारस गोलछा ,अंजना पटावरी, और वीरेंद्र बैद द्वारा भजन और वक्तव्य के माध्यम से रिद्धि बैद के कठोर तप की अनुमोदना की गई। कार्यक्रम का संचालन संजय बैद ने किया। गौर तलब है कि रिद्धि द्वारा पूर्व में कुछ वर्ष पहले  51 दिन की तपस्या की गई थी।०0






बुधवार, 23 सितंबर 2026

संजय भाटिया.राजस्थान प्रदेश के भाजपा प्रभारी बनाए गये.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के प्रदेश प्रभारी पद पर सांसद (राज्यसभा) को नियुक्त किया है। राधेमोहन अग्रवाल को यहां से हटाया गया है। 

संजय भाटिया इस समय 59 वर्ष के हैं।( जन्मदिन 29 जुलाई 1967) 

* लोकसभा सदस्यता 23 म ई 2019 से 4 जून 2024.०0०








उपाध्यक्ष के पावर.जान लें असलियत.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

नगरपालिका हो नगर परिषद हो उसमें उपाध्यक्ष के पावर (शक्तियां) क्या होती है? उपाध्यक्ष कुछ कर भी सकता है या यह पद केवल शून्य सा खाली पद है। 

👍 अध्यक्ष किसी कारणवश बाहर जाए,बीमार हो,छुट्टी पर हो तब अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष के सभी कार्य कर सकता है। 

👍 अध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता कर सकता है।

👍 अध्यक्ष कोई कार्य सौंपे तो वह कार्य कर सकता है।

👍👌सामान्य तौर पर अध्यक्ष छुट्टी लेता ही नहीं है कि उपाध्यक्ष कुछ कर सके। अध्यक्ष घूमने फिरने जाता है तब भी छुट्टी नहीं लेता। फाईलें आदि पर हस्ताक्षर खुद शहर लौट कर ही करता है। बहुत जरूरी हो तो मंगवा कर हस्ताक्षर कर देता है। ऐसा मौका आता ही नहीं कि उपाध्यक्ष कुछ कर पाए। 

* ऐसा भी हुआ है कि प्रेग्नेंसी, डिलीवरी तक में महिला अध्यक्ष ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। अपनी ही पार्टी के उपाध्यक्ष को भी एक दिन के लिए भी चार्ज नहीं दिया जाता। यदि उपाध्यक्ष दूसरी पार्टी का हो तो अनुमान लगा लें कि अपनी पार्टी वाले को भी एक दिन भी अध्यक्ष का चार्ज नहीं दिया जाता तब विपक्षी पार्टी के उपाध्यक्ष को तो चेयरमैनी कभी भी नहीं मिलती है। उपाध्यक्ष एक साधारण पार्षद ही होता है।०0०











मंगलवार, 22 सितंबर 2026

सूरतगढ़:उपाध्यक्ष माकपा की मैनारानी निर्वाचित. भाजपा नेताओं की हार हुई.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 22 सितंबर 2026.

नगरपालिका बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर माकपा की मैनारानी कांग्रेस समर्थन से जीती।

👌 माकपा की मैनारानी को 23 मत,भाजपा के विकासदीप गाबा को 21 और रोशनीबानो को 1 मत मिला।

* निर्दलीय रोशनीबानो भाजपा के खेमे में थी। अध्यक्ष पद पर भाजपा की ज्योतिकंवर के पक्ष में वोट दिया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद पर सुबह भाजपा के बुद्धिजीवी पदाधिकारियों की बैठक में दो नाम आए। रोशनीबानो और विकासदीप गाबा। नेता एक नाम तय नहीं कर सके। दोनों के नामांकन हुए। अध्यक्ष चुनाव भी भाजपा नेताओं को शिक्षा नहीं दे सका। भाजपा रोशनीबानो को बना देती तो भाजपा का उपाध्यक्ष पद होता। लेकिन भाजपा नेताओं की अकड़ ने विकासदीप गाबा को अधिकृत उपाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया।

* स्थानीय नेताओं के भरोसे तो अध्यक्ष पद भी जाता जो नये नेताओं के कारण बच गया और जीत गये।०0०







गोदारा को नगरपालिका सौंपने का खेला नहीं चला:भाजपा नेताओं का टिकट वितरण और चुनाव.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

स्कूली जमीन, कालोनी जमीन, नगरपालिका में कांग्रेस राज में परसराम भाटिया के काल में हुए भ्रष्टाचारों पर बड़ा समझौता हो गया है। कोई किसी के मामले उखाड़ेगा नहीं, बोलेगा नहीं, न शिकायत करेगा। गोदारा के सहयोग पर नगरपालिका की अध्यक्षता दी जाएगी। 👌 यही खेल भाजपा में टिकट वितरण से चुनाव और अध्यक्ष चुनाव तक चला। 

👍 अच्छा यह हुआ कि बात ऊपर तक पहुंचाई गई और वहां की डांट से खेला करने वालों की जोरदार खिंचाई हुई। नये लोगों ने कंट्रोल कर लिया

तब यह अध्यक्ष की सीट भाजपा जीत पाई।  यदि समय पर जाग नहीं होती सचेत नहीं होते तो यह सीट गोदारा को चली जाती। समझलें कि खेला करने वाले भाजपाइयों को सापसीढी खेल की तरह 99 पर सांप ने काट खाया। बहुत कुछ है जो निडरता से प्रकाशित होगा। कांग्रेस राज में परसराम भाटिया के 120 दिन के भ्रष्टाचार भाजपा नेताओं के न चाहने पर भी खुलेंगे। परसराम भाटिया कानूनी शिकंजे में जेल में होता। कुछ मुकदमे हैं जो पत्रकार महेंद्र सिंह जाटव ने किए हुए हैं। एक मुकदमा ओमप्रकाश कालवा का किया हुआ है। ओमप्रकाश कालवा की एक शिकायत है लेकिन उस की कार्वाई ईओ पूजा शर्मा ने दबाए रखी। पूजा शर्मा ने जमीन प्रस्ताव में अपनी भाभी बबीता शर्मा का अवैध अनियमित प्रमोशन किया। इसकी कोई शिकायत व जांच की मांग कासनिया, शरणपालसिंह, पूर्व विधायक अशोकनागपाल आदि ने कभी नहीं की।


* परसराम भाटिया के ही नहीं राजाराम गोदारा परिवार ने अतिक्रमण के तीन पट्टे नियमविरुद्ध लिए। स्व.पत्रकार कृष्ण सोनी आजाद ने मुकदमा कराया। वह फाईलें, कीनिया ने भी पट्टा लिया। ये सभी खुलने की आशा है। चाहे भाजपा नेता नेतियां चुप रहें। अब सब ऊपर से होगा।विधायक गणेशराज बंसल की पट्टा कांड में गिरफ्तारी हो सकती है तो परसराम भाटिया की भी हो सकती है।

 परसराम के भ्रष्टाचार पर ईमानदार डुंगरराम गेदर नहीं बोले,बल्कि सामान्य सीट पर पार्षद चुनाव की टिकट भी देदी। 

। भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह और अन्य पदाधिकारी नहीं बोले। इनका अपराध कम नहीं है। भाजपा जीती मगर नेताओं के चेहरे पर दिखावटी खुशी थी। समय समय पर सामग्री देंगे। 

 ०0०









सोमवार, 21 सितंबर 2026

सूरतगढ़. भाजपा बोर्ड. ज्योतिकंवर 1 वोट से.जीती.

 



* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 21 सितंबर 2026.

भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती ज्योतिकंवर नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित। ज्योतिकंवर एक वोट से विजयी रही। ज्योतिकंवर को 23 और कांग्रेस की परमेश्वरी देवी गोदारा को 22 वोट मिले। 

👍 मतदान के परिणाम में भाजपा 16 कांग्रेस 16, माकपा 1 और निर्दलीय 12 चुने गये।

👍 अध्यक्ष निर्वाचन.

 अध्यक्ष पद के निर्वाचन वोटिंग से पहले यह स्थिति थी। निर्दलीयों का सहयोग रहा जिसमें भाजपा 22 कांग्रेस 22 और एक माकपा रहे। माकपा ने कांग्रेस का साथ देने की घोषणा की,जिससे कांग्रेस की तरफ 23 और भाजपा की तरफ 22 पार्षद रहे।

👌 वोटिंग हुई तब कांग्रेस पक्ष 22 भाजपा पक्ष 22 वोट पोल हुए। कांग्रेस का वार्ड 43 का पार्षद कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया वोट देने नहीं पहुंचा। फिर उसका वीडियो आया कि किसी को भी वोट नहीं करेंगे।न कांग्रेस न भाजपा। वोटिंग समय 5 बजे तक बढाया गया। कीनिया समय समाप्ति से कुछ मिनट पहले ही एकदम से प्रगट हुआ। कीनिया के मत दिए जाने के बाद मतगणना हुई। 

👌 कांग्रेस के खेमे से एक वोट भाजपा की ज्योतिकंवर को मिला। 

👌 सूरतगढ़ में बीकानेर रियासत काल में  नगरपालिका का गठन होने के इतने वर्षों बाद पहली बार राजपूत वर्ग को अध्यक्षता मिली है।

💐 करणी प्रेस इंडिया में सबसे पहले 31 अगस्त 2026 को समाचार लगाया गया था कि सबकुछ ठीक रहा तो पहली बार राजपूतानी ज्योतिकंवर अध्यक्ष बनेगी। भाजपा कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें ज्योतिकंवर जीत गई। ज्योतिकंवर के पति सुरेंद्र सिंह राठौड़ और सास भी पार्षद रह चुके हैं। 

👍 पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा,जिला अध्यक्ष शरणपालसिंह मान, संदीपकासनिया व कुछ मीडिया बंधुओं ने इस चुनाव को जीत तक पहुंचाया। कांग्रेस में जो विधायक डुंगरराम गेदर द्वारा निर्दलीय परमेश्वरी देवी गोदारा को अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाने से नाराज थे,उनका भी गुप्त सहयोग रहा जिससे क्रोस वोटिंग हुई।०0



रविवार, 20 सितंबर 2026

सूरतगढ़ विकास: कृष्ण बेनीवाल का वोट डलेगा. भाजपा के पक्ष में होगा वोट.पूरी संभावना.

 



* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 20 सितंबर 2026.अध्यक्ष पद के लिए मतदान से कुछ घंटे पहले घटनाक्रम और कीनिया के भाई विकास के वीडियो में  विकास के बोल,बोलने का लहजा, संपूर्ण भावभंगिमा का विश्लेषण निकलता है कि पार्षद कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया का वोट अपने वार्ड ही नहीं सूरतगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में होगा। विकास के विडिओ में बोल है, हम सेफ हैं,कोई टेंशन न लें। अपने सूरतगढ़ शहर का विकास करेंगे। सेफ हैं टेंशन न लें। पूरी प्रसन्नता से बोल रहा है।

* करणी प्रेस इंडिया' में यह लिखा जा चुका था कि दोनों सेफ हैं और कांग्रेस के खेमे में किसी स्थान पर नहीं हैं। 

👌 विकास के विडिओ के विश्लेषण से तो स्पष्ट है कि सूरतगढ़ विकास मिलकर करने का मतलब भाजपा से पूर्ण एकराय सहमति हो गई है। कीनिया से सूरतगढ़ के शहर के विकास की बात निकलती है तो मतलब यह आ रहा है कि कीनिया की उपाध्यक्ष पद पर सहमति हो गई है। ( विकास के विडिओ और घटनाक्रम के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट)

👌 अभी माकपा के समर्थन के साथ कांग्रेस के पास कुल 22 पार्षद हैं और भाजपा के पास भी 22 पार्षद हैं। कीनिया का वोट भाजपा को मिलने पर भाजपा के पास 23 वोट हो जाते हैं। यह परिणाम स्पष्ट है कि भाजपा कि बोर्ड बनने की पूर्ण संभावना है।

कांग्रेस के विधायक  राजाराम गोदारा चुप हैं। कीनिया के उठाने पर बयान देते हैं तो उनके खेमें से वोट टूटने का पक्का खतरा है इसलिए राजाराम चुप है। डुंगरराम कहते हैं कि कीनिया हमारे पास है,लेकिन वह कांग्रेस के पास नहीं है। गेदर को मालुम है कि पासा पलट चुका है। ०0०










शनिवार, 19 सितंबर 2026

भाजपा नेता किशनलाल मूंदड़िया पंचतत्व में विलीन.




करणीदानसिंह राजपूत*

सूरतगढ़ 19 सितंबर 2026.

भाजपा के वरिष्ठ नेता किशनलाल मूंदड़िया का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। मुख्य कल्याण भूमि में उनकी चिता में पुत्रों जयेष्ठ पुत्र उदयपाल व कनिष्ठ पुत्र धर्मेंद्र ने मुखाग्नि दी। भाई बृजलाल मूंदड़िया भी उपस्थित रहे।

अंतिम संस्कार के समय परिजन,रिश्तेदार,लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत,लोकतंत्र सेनानी मुरलीधर उपाध्याय,भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट एन.डी.सेतिया, एडवोकेट भागीरथ कड़वासरा,इंजिनियर रमेशचंद्र माथुर, महेश अग्रवाल,जयदीपसिंह नरूका, मुरलीधर पारीक,कन्हैया लाल पारीक,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश अठवाल,कमल सचदेवा, एडवोकेट मनोहर महर्षि व अनेक लोग शामिल थे।

अंतिम संस्कार से पूर्व मूंदड़िया निवास पर किशनलाल मूंदड़िया के सीढी पर पार्थिव शरीर पर  भाजपा ध्वज ओढाकर अंतिम नमन करते हुए सम्मान दिया गया। यह सम्मान पूर्व विधायक अशोक नागपाल,मुरलीधर पारीक,ओमप्रकाश आठवाल,एडवोकेट मनोहर महर्षि की ओर से किया गया। लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना आदि की ओर से भी अंतिम नमन किया गया।०0०


सूरतगढ़:पार्षद कीनिया घटना पर राजाराम गोदारा बयान नहीं आया. घटना के समय मौजूद थे गोदारा.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 19 सितंबर 2026.

सूरतगढ़ के वार्ड 43 से कांग्रेस टिकट पर जीते हुए पार्षद कृष्ण बेनिवाल उर्फ कीनिया को लूणकरणसर पुलिस थाने के पास से 18 सितंबर की रात को  जबरन गाड़ी में डाल कर लोग ले गये। उस समय राजाराम गोदारा भी मौजूद थे। राजाराम गोदारा कीनिया को रोके जाने की सूचना पर वहां पहुंचे थे। 

* इस घटना पर कीनिया के साथ वाले का वीडियो बयान आया है कि किस तरह से कीनिया को रोका गया व गाड़ी में डालकर ले गये। कीनिया का भाई विकास उस गाड़ी में जबर्दस्ती बैठ गया कि उसके भाई को ले जाया जा रहा है तो वह साथ में जाएगा। इस वीडियो में यह बयान है कि राजाराम गोदारा को फोन किया तो वे मौके पर पहुंच गये। कीनिया को गाड़ी में डालकर ले जाने की घटना राजाराम गोदारा की मौजूदगी में हुई। 

* सूरतगढ में एसडीएम कार्यालय और सूरतगढ़ सिटी थाने के सामने सड़क पर धरना कर सड़क जाम कर दी गई है।

👌 ऐसी गंभीर घटना पर राजाराम गोदारा का वीडियो बयान जारी नहीं होना रहस्य पैदा कर रहा है? राजाराम की मौजूदगी में घटना हुई तो वे बीसियों घंटों से चुप क्यों हैं? राजाराम गोदारा कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी परमेश्वरी देवी गोदारा के पति हैं। वे किन कारणों से बयान नहीं दे रहे? क्या राजाराम गोदारा कीनिया को उठाने वाले लोगों को,घटनाक्रम को जानते हैं? मामला अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है। 

👌राजाराम गोदारा कुछ छुपा रहे हैं। 

👌 कीनिया की मां का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रही हैं कि उनके घर राजाराम गोदारा और पुत्र महेंद्र गोदारा ( अभी पार्षद चुने गये हैं) आए। राजाराम गोदारा ने इस मामले में पुलिस में मुकदमा ( एफआईआर) दर्ज कराने से मना किया कि कांग्रेस भाजपा किसी पर भी दर्ज नहीं कराएं। 

👍 राजाराम गोदारा को संपूर्ण घटनाक्रम पर बयान और मौके की स्थिति असलियत और खुद की चुप्पी पर बिना विलंब विडिओ बयान जारी करना चाहिए।

👍 विधायक डुंगरराम गेदर सरकार और प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन वे राजाराम गोदारा का बयान क्यों नहीं करवा रहे। 

👍 👌 कांग्रेसी पार्षद कीनिया के साथ जाने वाले भाई विकास का एक विडिओ क्लिप शाम को वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं कि सुरक्षित हैं, कोई परेशानी नहीं है, किसी प्रकार की टेंशन नहीं लें,अपने सूरतगढ़ के विकास का काम करेंगे।  सेफ होने और विकास करने की बात दो बार कही। 

यह विडिओ क्लिप किसी अच्छे होटल या अच्छे निवास के कमरे का लगता है। ऐसा लगता है कि यह सब कहलवाया गया है। क्या भाजपा से कोई  सैटिंग हो गयी है?

👌 राजाराम गोदारा के बयान से हालात कुछ स्पष्ट हो सकेगी। ०0०








यह ब्लॉग खोजें