जैन कुमारी रिद्धि बैद की 30 दिन निराहार तपस्या: पारणा समारोह की रिपोर्ट.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 24 सितम्बर 2026.
जैन समाज की महा तपस्विनी कुमारी रिद्धि बैद की 30 दिन की निराहार तपस्या के बाद गुरुवार 24 सितंबर को पारणा करवाया गया।
जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजन संघ द्वारा उनका वर घोड़ा निकाला गया जो पार्श्वनाथ जैन मंदिर में जाकर संपन्न हुआ।
भगवान के दर्शन करने के पश्चात माहेश्वरी सदन में परिजनों की उपस्थिति में उनका पारणा संपन्न हुआ। संस्कारक भरत ऋषि रांका ने जैन संस्कार विधि से पारने की रस्म पूर्ण करवाई। दादी शारदा देवी, पिता सुशील जैन, माता सुमन, चाचा प्रवीण डी जैन, चाची जयश्री, भाई जिनेश कुमारपाल,भाभी दिनिशा ने उनका उपवास खत्म कराया। इसके पश्चात दिलातम प्रकाश बैद परिवार की ओर से महेश्वरी भवन में सकल जैन समाज का स्वामी वत्सल आयोजित किया गया। जिसने पहुंचकर अन्य लोगों ने भी तपस्विनी का अभिनंदन किया।
इससे पूर्व पहले दिन जैन मंदिर में पंच कल्याणक पूजा आयोजित की गई और पूर्व संध्या पर चोपड़ा धर्मशाला में रिद्धि बैद का तप अभिनंदन कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन किया गया। जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ, तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, युवक परिषद, आत्म वल्लभ तरुणी मंडल, कन्या मंडल, जैन युवक संघ तथा अशोक डागा परिवार द्वारा रिद्धि का अभिनंदन और बहुमान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित भक्ति संध्या में नीतू बैद,अनीशा नौलखा,अंजना जैन,राखी जैन, निकिता डागा,प्रवीण डी जैन, ज्योति डागा,रेखा बोथरा, मुदित बोथरा, तारा देवी बांठिया, रूबी डागा,जयप्रकाश जैन,पारस गोलछा ,अंजना पटावरी, और वीरेंद्र बैद द्वारा भजन और वक्तव्य के माध्यम से रिद्धि बैद के कठोर तप की अनुमोदना की गई। कार्यक्रम का संचालन संजय बैद ने किया। गौर तलब है कि रिद्धि द्वारा पूर्व में कुछ वर्ष पहले 51 दिन की तपस्या की गई थी।०0०