गुरुवार, 6 मार्च 2025

इन आबादियों को सूरतगढ़ नगरपालिका में मिलाने की तैयारी.

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 मार्च 2025.

मानकसर गांव और किशनपुरा आबादी सूरतगढ़ नगरपालिका शहरी क्षेत्र में शामिल किए जाएंगे। नगरपालिका प्रशासन ने यह प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भिजवाया है। सरकार को नगरपालिका क्षेत्र संबंधित प्रस्ताव 28 फरवरी 2025 तक भिजवाने थे। नगरपालिका प्रशासन ने जिला कलेक्टर को यह प्रस्ताव 27 फरवरी को भिजवाया दिया। सरकार की स्वीकृति के बाद मानकसर और किशनपुरा आबादी को शामिल करते हुए नगरपालिका के वार्डों का पुनर्गठन सीमांकन होगा।०0०








करणी माता मंदिर में चोरी.पुलिस खोजबीन में जुटी.

 



सूरतगढ़ 6 मार्च 2025.

 राजपूत क्षत्रिय संघ करणी माता मंदिर ( बाईपास रोड)में बीती रात को चोरी हो गई।

संघ के अध्यक्ष भीमसिंह राठोड़ ने बताया कि  सुबह मालुम होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सहायक उप निरीक्षक शिवलाल मीणा पुलिस दल के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंचे और 6 बजे से खोज में लगे हैं। 

अध्यक्ष ने बताया कि चांदी के छत्र नगदी दानपात्र की रकम चुराई गई है जिसकी सूची बनाई गई है। दस बारह आइटम चुराए गये हैं।

 * चोरों ने पहले बिजली का कनेक्शन काटा उसके बाद ताले तोड़कर के मंदिर में एक घुसा एक बाहर रहा। अंदर लगा एक कैमरा तोड़ा।  गर्भ गृह का कैमरा नजर नहीं आने के कारण बच गया। वहां कुछ रिकॉर्डिंग हुई। पुलिस मंदिर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखेगी। अध्यक्ष भीमसिंह ने शंका प्रगट की है कि पहले मंदिर की रैकी हुई है। ०0०







*****

बुधवार, 5 मार्च 2025

सूरतगढ़:पूर्व विधायक गंगाजल मील श्रद्धांजलि

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 मार्च 2025.

पूर्व विधायक गंगाजल मील को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शहर व गांवों के सैंकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं, वकीलों, चिकित्सकों, पत्रकारों, व्यापारिक संस्थाओं के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मील कुटुंब से उनके पुत्र महेंद्र मील,भतीजे पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील,भतीजे हनुमान मील आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। यह कार्यक्रम अरोड़वंश भवन बीकानेर रोड में आयोजित हुआ।













०0०






विधानसभा:विधायक डूंगरराम गेदर पानी संकट पर बोले.

 

*करणीदानसिंह राजपूत *

जयपुर/ सूरतगढ़, 5 मार्च 2025

राजस्थान विधानसभा में आज सूरतगढ़ विधायक श्री डूंगरराम गेदर ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में गंभीर पानी संकट और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों को उनकी फसलों की सिंचाई के लिए समुचित पानी उपलब्ध कराया जाए और क्षेत्र में चल रही जल योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए।

श्री गेदर ने कहा कि गंगानगर और हनुमानगढ़ के किसान पानी के लिए धरने पर बैठे हैं, हाईवे जाम कर रहे हैं और रातें आंदोलन स्थलों पर गुजार रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर किसान पानी के लिए तरस रहे हैं और दूसरी ओर हर दिन 600 से 1800 क्यूसेक पानी पाकिस्तान जा रहा है, जो चिंताजनक है।


उन्होंने कहा कि सरहिंद फीडर की मरम्मत कार्य के कारण आईजीएनपी का सिंचाई पानी 5 फरवरी से बंद कर दिया गया, जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। साथ ही, 12 लाख एकड़ गेहूं की फसल के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।


अन्य प्रमुख मांगें:


1. सूरतगढ़ के 36.500 RD क्रॉस रेगुलेटर को तुरंत चालू किया जाए।

2. 20-25 साल पुराने खालों की मरम्मत कराई जाए ताकि पानी की बर्बादी रुके।

3. JJM योजना के तहत सभी घरों तक पानी पहुंचाने की समय सीमा 2025 से 2028 कर दी गई, सरकार को इसे जल्द पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

4. पेयजल परियोजनाओं के ठेकेदारों का भुगतान जल्द किया जाए ताकि कार्य सुचारू रूप से हो सके।

5. सूरतगढ़ क्षेत्र में चार JEN के पद भरे जाएं और एक अतिरिक्त AEN ऑफिस खोला जाए।

6. तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती 1992 के बाद नहीं हुई, सरकार को इन कर्मचारियों की भर्ती और वेतन वृद्धि करनी चाहिए।

7. लुधियाना, जालंधर, फगवाड़ा के सीवरेज का केमिकल युक्त गंदा पानी नहरों में आकर बीमारियों को बढ़ा रहा है, इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

8. सूरतगढ़ की ढाणियों में JJM योजना के तहत स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जाए और नई जल योजनाएं लागू की जाएं।

9. ठुकराना क्षेत्र में 6 DBM नहर परियोजना को जल्द शुरू किया जाए ताकि वहां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके।

10. JJY योजना के कर्मचारी व लेबर कंपोनेंट के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाए और उन्हें सहायक पंप चालक का दर्जा दिया जाए ताकि उनकी सेवा और अनुभव का सम्मान हो।

विधायक श्री डूंगरराम गेदर ने सरकार से मांग की कि जल संकट को लेकर त्वरित समाधान निकाला जाए ताकि किसानों और आमजन को राहत मिल सके।०0०






यूथकांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल का भव्य स्वागत

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 मार्च 2025.

* युवाओं को जोड़ पार्टी को करेंगे मजबूत:-योगेश मेघवाल*

 यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पद के लिए यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित किये जा रहे यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 800 प्रतिभागियों में फाइनल राउंड में योगेश मेघवाल सूरतगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विजय प्राप्त की । 

*जयपुर में यूथ कांग्रेस प्रवक्ता बनने के बाद पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा स्मृति चिन्ह,सम्मान प्रतीक व नकद पुरस्कार देकर योगेश कुमार सम्मानित किया गया।

*  सूरतगढ़ पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा योगेश मेघवाल का विधायक जनसेवा केंद्र में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

विधायक जनसेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम भाटिया,पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू,नत्थू राम कलवासिया, ओमप्रकाश गेदर,कृष्ण जालप,छात्रसंघ अध्यक्ष साहिल गेदर,सतनाम वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षर नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

* इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू ने कहा कि योगेश पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं जिन्होंने हमेशा पार्टी के लिए प्रत्येक स्तर पर मजबूती से काम किया,योगेश को प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाना पूरे सूरतगढ़ के लिए गौरव की बात है ।

* ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि योगेश जैसे कर्मठ युवाओं को मजबूती मिलने से पार्टी मजबूत होगी और युवा आगे बढ़कर पार्टी   के लिए काम करेंगे,भाटिया ने कहा कि कांग्रेस देश के प्रत्येक नागरिक के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली पार्टी है योगेश मेघवाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन में मजबूती आएगी । 

 * योगेश मेघवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन कर पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ेंगे और प्रत्येक स्तर पर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन की पार्टी है और देश की रीढ़ बनकर देश को आगे बढाने वाली पार्टी है । पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर हम मजबूती से राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ेंगे और मजबूती से आमजन की आवाज उठाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू,ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया व अन्य कार्यकर्ताओ ने फूल मालाएं,साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया । इस दौरान  सहदेव जोशी,श्योपत भोभरिया,सतनाम वर्मा,रामप्रवेश डाबला, भागीरथ मेघवाल,कीर्तन ढिल्लो,करनी डाल,अंग्रेज सिंह ढिल्लो,धर्मपाल भारती, भानी भाट, सचिन नोखवाल,विजेंदर टाक, साहिल मेघवाल,राजेश भाटी,धन्नाराम स्वामी,आत्माराम तेहरपुरिया ,सतपाल मामा , राजेंद्र गेद्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।०0०









*****


नगरपालिका आयुर्वेदिक औषधालय पुनः खुला

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 मार्च 2025.

नगरपालिका प्रशासन ने भग्गु वाला कुआ के पास वाले अपने आयुर्वेदिक औषधालय को पुनः खोला है। वैद्य तरूणकुमार तावणिया प्रतिदिन 4 घंटे निशुल्क सेवा देंगे। 

* इस अवसर पर निवृतमान नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, निवृतमान उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी,पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा, निवृतमान पार्षद मदन ओझा, महावीर प्रसाद भोजक,पवनकुमार तावणिया, सुशील तावणिया, टैगोर शिक्षा ग्रुप के सुशील कुमार जेतली, सचिन जेतली,इन्द्रसेन गोदारा उपस्थित रहे। ईओ पूजा शर्मा ने औषधालय खोलने संबंधी पत्र वैद्य तरूणकुमार को सौंपा। कुछ महीनों से यह औषधालय बंद था। समाजसेवी कृष्ण छींपा आदि ने इसके लिए प्रयास किए और ईओ ने इसे सार्थक किया।०0

***

मंगलवार, 4 मार्च 2025

सूरतगढ़ में नशे से हालात चिंता जनक:कोचिंग लेने वाले अनेक युवा भटक रहे हैं.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 4 मार्च 2025.

सूरतगढ़ क्षेत्र में तीस सालों से अधिक समय से राजनीति कर रहे भाजपा नेता से 3 मार्च को बातचीत इलाके के विकास की हुई तो उन्होंने सूरतगढ़ में बढते नशे से बिगड़ते हालात को बताया। उनकी चिंता थी कि शहर की हालत खराब है और गांवों की हालत तो शहर से भी ज्यादा खराब हो रही है। 

* सूरतगढ़ में कोचिंग के लिए आ रहे अनेक युवा भटक गये हैं। यहां आने वाले लड़के और लड़कियां दोनों पर उनके अभिभावक देखरेख करें केवल यहां भेजकर निश्चिंत न हो जाएं।उन्होंने कहा कि वक्त ऐसा आ गया है कि अपने अपने बच्चों को ही नशे से बचा लें तो अच्छा है। घिंटाला ने सूरतगढ़ के कोचिंग बाहुल्य क्षेत्र त्रिमूर्ति मंदिर रोड पर रात के बुरे हालात का वर्णन किया कि आज हर जगह यह क्षेत्र नशे के कारण चर्चा बना हुआ है।

* घिंटाला ने कहा कि नशे के पकड़े जाने वाले मामले तो बहुत ही कम हैं जबकि नशे की बिक्री और इस्तेमाल बहुत अधिक है।

* घिंटाला ने कहा कि हाईवे पर सर्वाधिक तस्करी हो रही है और उसमें कुछ ही पकड़ में आ पाते हैं। घिंटाला ने कहा कि सूरतगढ़ में तो दिन रात सादी वर्दी पुलिस की जरूरत है जिसमें महिलाएं भी इलाके में रहें।०0०







****

रविवार, 2 मार्च 2025

सूरतगढ़ स्टेशन:गंदे पानी की निकासी पाईप:रास्ता बंद.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 2 मार्च 2025.

रेलवे के द्वितीय द्वार पर मिनीमार्केट से आने जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए फिलहाल रास्ता बंद कर रेलवे इंजिनियरिंग विभाग ने आफत खड़ी कर दी है। गंदे पानी की निकासी का नाला वर्षों से चल रहा था और उसके ऊपर से ही सड़क से आवागमन द्वितीय द्वार तक हो रहा था। अब नाले के स्थान पर  गंदे पानी की निकासी के लिए पाईप लगाए गए हैं जो करीब 4 फुट ऊंचाई लिए हैं। यह रास्ता फिलहाल बंद हो गया है। ऐसा लगता है कि पाईपों के ऊपर होते दोंनो ओर ढलान का निर्माण होगा तो वह ढलान मिनीमार्केट दुकानों तक को प्रभावित करेगी। क्या फिर दुपहिया  कार जीप टैंपो आदि से द्वितीय द्वार तक आवागमन हो सकेगा? यह निर्माण होता है तो भी डेढ दो महीने लगने की संभावना है। अभी तो यह रास्ता बंद ही हो गया है। 

* रेलवे को इस निर्माण से पहले यहां प्लेटफार्म नं 4 पर से वैकल्पिक आवागमन की सुविधा देनी चाहिए थी,जो अभी भी देनी चाहिए।०0०





*****

शनिवार, 1 मार्च 2025

भाजपा:परिसीमन,पुनर्गठन,नवसृजन संयोजक

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 1 मार्च 2025. भाजपा ने नगरीय और पंचायत परिसीमन,पुनर्गठन,नवसृजन के लिए बीकानेर संभाग में जिला संयोजक और शहरी सह संयोजक व ग्रामीण सह संयोजक नियुक्त किए हैं। यह आदेश 28 फरवरी 2025 को जारी हुए हैं।

* श्रीगंगानगर जिले के संयोजक पूर्वराज्यमंत्री सुरेंद्र पाल सिंह,नगरीय सह संयोजक सुभाष गुप्ता और ग्रामीण सह संयोजक प्रदीप धेरड़ को नियुक्त किया है।०0०





****

यह ब्लॉग खोजें