सोमवार, 14 सितंबर 2026
सूरतगढ़ नगरपालिका चुनाव भाजपा 16 कांग्रेस 16.निर्दलीय 12.कौन बनाएगा बोर्ड?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 14 सितंबर 2026.
नगरपालिका के सभी 45 वार्डों का परिणाम मतगणना के बाद जो सामने आया। भाजपा 16,इंडियन नेशनल कांग्रेस 16 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) औल निर्दलीय 12 जीते हैं। बोर्ड निर्दलीयों के सहयोग से ही बनेगा। कौन बनाएगा बोर्ड की चर्चाएं शुरू हुई।
* वार्ड अनुसार परिणाम.*
1. मैना रानी माकपा
2 प्रमोद ज्याणी कांग्रेस
3 अनिल शर्मा निर्दलीय.
4. अनीता कंवर निर्दलीय
5. ज्योति कंवर भाजपा.
6.हरिराम स्वामी कांग्रेस
7.शिवशंकर नायक कांग्रेस
8. कौशल्या देवी कांग्रेस.
9.मघाराम स्वामी भाजपा
10. गिरधारी नाथ निर्दलीय
11. जगदीश मेघवाल भाजपा
12. अनीता धींगड़ा भाजपा.
13.सुरेशकुमार गंवरिया भाजपा
14.सुनीतादेवी भाट भाजपा
15. परमेश्वरी देवी गोदारा पत्नी राजारा म गोदारा निर्दलीय
16. महेंद्र गोदारा पुत्र राजाराम गोदारा निर्दलीय
17.सुनीतारानी कांग्रेस
18 राजेश कांग्रेस.
19. हरीप्रसाद दाधीच उर्फ छोटू पंडित कांग्रेस
20.जयमाला सेन भाजपा
21. गुरदेव मौर्य कांग्रेस.
22. रोशनी बानो. निर्दलीय
23. राबियाबेगम.कांग्रेस
24. धर्मदास सिंधी. कांग्रेस.
25. विकास दीप गाबा भाजपा
26. नरेन्द्रकुमार कालड़ा मोनू कालड़ा भाजपा
27. सुनीतारानी टंडन निर्दलीय
28. भारत भूषण निर्दलीय
29. किशन स्वामी भाजपा
30 कृष्ण छींपा भाजपा.
31.नीरज कुमार कांग्रेस
32 रेणु भाजपा
33.संतलाल कांग्रेस
34. द्वारका प्रसाद निर्दलीय
35. प्रदीप चौहान भाजपा
36.रमेश निर्दलीय
37. अशोक मखीजा निर्दलीय
38.पूजा मोची निर्दलीय
39.प्रेमप्रकाश राठौड़ भाजपा
40. कृष्णा कोठारी कांग्रेस.
41.नीरू मुंजाल कांग्रेस
42. रेखा धुआ कांग्रेस
43. कृष्णकुमार बेनीवाल उर्फ कीनिया कांग्रेस.
44. कृष्ण गोपाल स्वामी भाजपा
45.संतोष गिरी भाजपा.०0०
रविवार, 13 सितंबर 2026
सूरतगढ़:सत्तापार्टी भाजपा की कुछ सीटें खतरे में तो कुछ पर स्पष्ट जीत का दावा.बोर्ड बनाएंगे निर्दलियों संग.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 13 सितंबर 2026.
सत्तापार्टी की तरफ सभी का ध्यान अधिक रहता है उसके अनुसार भाजपा की कुछ सीटें खतरे में है और स्पष्ट बहुमत 23 नहीं होने के अनुमान से निर्दलीयों को मिला कर बोर्ड बनाने की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।
* सर्वाधिक चर्चित वार्ड नं 43 पर सभी की निगाहें हैं की यहां भाजपा की श्रीमती वीणा छाबड़ा और पूर्व पार्षद कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया की कड़ी टक्कर है। कृष्ण बेनीवाल समर्थकों द्वारा आरोप लगाए गये। सोशल मीडिया पर नोट बांटने व शराब पिलाने के बेबुनियाद आरोप लगाए जाते रहे मगर एक भी प्रमाणित नहीं हुआ। न शिकायत और न कोई फोटो। बिना किसी प्रमाण के हल्ला मचवाया गया। 👌 यहां भरोसेमंद सूत्रानुसार भाजपा की वीणा छाबड़ा की स्पष्ट जीत की संभावना है। सूत्रानुसार कुछ मुस्लिम वोट भी वीणा छाबड़ा को मिले हैं। अरोड़ा छाबड़ा वर्ग के कुछ कांग्रेस माईंड वोटर भी चुपचाप वीणा छाबड़ा की तरफ हो जाने की टुकड़े टुकड़े खबरों में हैं। रात्रि में फाईनली जानकारी ली गई तब सूत्र ने बताया कि मतदान के बाद की गई समीक्षा में वीणा छाबड़ा क्लियर रूप सीट जीत रही है। इस सीट पर सभी की निगाहें होने का एक कारण यह है कि वीणा छाबड़ा अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
*वार्ड नं 45 से श्रीमती संतोष गिरी ओबीसी को सामान्य सीट पर भाजपा ने टिकट दी है लेकिन गिरी का पुनः पार्षद बनना चर्चाओं में मुश्किल बना है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी राधेश्याम उपाध्याय और माकपा के पूर्व पार्षद मदन ओझा से गिरी की तिकोनी टक्कर है। यहां मदन ओझा बाहर के प्रत्याशी के रूप में माने गये हैं तथा राधेश्याम उपाध्याय को इसी वार्ड का निवासी होने का कुछ लाभ मिल रहा है।
* वार्ड नं 30 सामान्य सीट पर भाजपा ने ओबीसी के कृष्ण छींपा को टिकट दी जिससे नाराजगी हुई और असंतोष से भाजपा वोटरों का विखंडन हो गया। निर्दलीय एडवोकेट दयाशंकर शर्मा और एडवोकेट राजकुमार सेन व भाजपा के कृष्ण छींपा में भाजपा के वोट बंट जाने की चर्चा है।
* चेयरमैन पद की दावेदार समझी जाने वाली भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आरतीशर्मा की दूसरे वार्ड में जाकर चुनाव लड़ने की स्थिति यह है कि वहां कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कोठारी की जीत मानी जा रही है। भाजपा की टिकट यहां सरावगी परिवार को दी जानी चाहिए थी लेकिन आरतीशर्मा को टिकट दी जाने के बाद सरावगी परिवार नाराज हो गया व बागी होकर निर्दलीय चुनाव में उतर गया। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी व सरावगी निर्दलीय के बीच में टक्कर है।
* भाजपा के प्रत्याशी पूर्व पार्षद राजेन्द्र ताखर का भी पुनः पार्षद बनना खतरे में है। यहां भाजपा के ताखर, कांग्रेस के परसराम भाटिया से निर्दलीय मखीजा सभी पर भारी हैं। चर्चाओं में मखीजा की जीत पक्की मानी जा रही है। भाजपा के प्रदीप चौहान की जीत भी पक्की मानी जा रही है। पिछले बोर्ड में इनके भाई राजीव चौहान भाजपा से पार्षद थे।
* वार्ड नं 19 भी चर्चा में है जहां भाजपा प्रत्याशी रजनीमोदी,निर्दलीय साहिर सिद्दीकी और कांग्रेस के हरीप्रसाद दाधीच उर्फ छोटु पंडित से तिकोनी टक्कर है। मुख्य टक्कर कांग्रेस के दाधीच और सिद्दीकी के बीच है। इन दोंनों में से कोई भी 20-40 वोटों से जीत सकता है।
* भाजपा के किशन स्वामी, प्रेमप्रकाश राठौड़,की जीत पूर्ण संभावना में है। भाजपा की साक्षी नागपाल, आशा कंवर, ओमप्रकाश अठवाल वार्ड 31की सीटें टक्करों में फंसी हुई हैं।
सत्ता पार्टी के अनेक प्रत्याशियों की खबरें पहले दो तीन बार दी जा चुकी है जिनका वर्णन यहां नहीं हो पाया है।
👌 चुनाव चला रहे भाजपा नेताओं ने और प्रत्याशियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। सत्ता पार्टी के समाचारों के लिए मीडिया को सर्वाधिक प्रयास करने पड़े हैं। भाजपा ने निर्दलीयों के सहयोग से बोर्ड बनाने की गतिविधियां शुरु कर दी है।०0०
शनिवार, 12 सितंबर 2026
सूरतगढ़ मतगणना से पूर्व नगरपालिका बोर्ड बनाने के दावों में भी टक्कर.निर्दलीयों का क्या होगा?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 12 सितंबर 2026.मतगणना से पूर्व शनिवार तक राजनैतिक हालात में भाजपा ने खुद को मजबूत बताते भाजपा बोर्ड बनाने का दावा किया है। सूत्रानुसार भाजपा के अंदर अध्यक्ष का नाम सर्वसम्मति से तय होगा। निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष का नाम तय करेंगे। अध्यक्ष पद सामान्य महिला का है जिस पर किसी भी वर्ग की महिला चुनी जा सकती है।
* सूत्रानुसार अभी अध्यक्ष पद के नामों में ताजा स्थिति में वार्ड नं 5 की ज्योति कंवर और वार्ड नं 43 की वीना छाबड़ा के नाम हैं। इनके अलावा रजनी मोदी, साक्षी नागपाल व आशा कंवर के नाम भी मतगणना परिणाम में जीत होने पर अध्यक्ष पद चयन में शामिल होने की संभावना है। आरतीशर्मा का नाम भी शामिल है मगर सूत्रानुसार वहां कांग्रेस से टक्कर में आरतीशर्मा बहुत पिछड़ने की स्थिति में है।
👌 वीणा छाबड़ा के पक्ष में कुछ गैरहिंदु वर्ग के वोट भी मिलने की चर्चा है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया से वीना की कड़ी टक्कर है। सूत्रानुसार भाजपा की वीना छाबड़ा को गैरहिंदु वर्ग के वोट मिलने की संभावना के बाद भाजपा यहां दस पंद्रह से तीस चालीस वोट से जीत की संभावना है। यहां कांग्रेस ने प्रदर्शन करते वोट मांगे वहीं भाजपा कार्यकर्ता व वीना के परिजनों ने मतदाता के घरों में बातचीत कर वोट का आग्रह किया। * सूत्रानुसार भाजपा यहां अपनी जीत पक्की मान रही है। ज्योति कंवर की जीत में कोई अड़चन नहीं है। ज्योति कंवर के पति सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी माता भी वार्ड पार्षद रह चुके हैं। भाजपा सूर्योदय नगरी क्षेत्र के वार्डों में चुनाव पूर्व की मेहनत नहीं होने से कमजोर स्थिति में है। लाईन पार के वार्डों में चार पांच भाजपा प्रत्याशी ही जीतने की राजनैतिक चर्चा है।
* भाजपा पिछले नगरपालिका चुनाव में 45 वार्डों में से केवल 12 और कांग्रेस 22 सीटें जीत पाई थी। इस चुनाव में भाजपा पिछले चुनाव से अधिक सीटें और कांग्रेस कम सीटें जीतने की आम चर्चा है। भाजपा की छह सात सीटें बढ रही है तथा चर्चा है कि भाजपा 20 सीटें जीत कर निर्दलीय चार पांच के साथ बोर्ड बनाएगी।
* भाजपा वार्ड नं 30 से कृष्ण छींपा और वार्ड नं 45 से श्रीमती संतोष गिरी को भी जीता हुआ मान रही है जिनको ओबीसी होते हुए भी सामान्य वार्ड में खड़ा किया था।
👌 पक्के सूत्रानुसार भाजपा नेताओं के पास निर्दलियों के मैसेज शामिल कर लेने के पहुंचने लगे हैं। सत्ताधारी पार्टी के साथ पांच से सात निर्दलीय शामिल हो सकते हैं। पैंतालीस वार्डों की नगरपालिका में यह संख्या 25 से 27 बनती है।
👌 कांग्रेस पार्टी के विधायक डुंगरराम गेदर ने सूरतगढ़ में कांग्रेस बोर्ड बनाने का दावा कुछ दिन पूर्व किया था। उन्होंने कहा था कि ईमानदार बोर्ड देंगे। कांग्रेस में चेयरमैन पद के लिए एक ही नाम पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद के परिवार से है। कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा सफल होने की संभावना बहुत कम है जिसका कारण टिकट वितरण में अनेक खामियां रही है। कांग्रेस द्वारा दो सामान्य सीटों पर अनुसूचित जाति वर्ग के परसराम भाटिया ( मेघवाल) और योगेश मेघवाल को टिकटें देना बड़ी भूल रही है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस को बढत मिलना मुश्किल होने की चर्चा है।
👌 इस चुनाव में माकपा से एक सीट जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
👌 निर्दलीय पार्षद 10- 11 की संभावना है जबकि पिछले बोर्ड में केवल 9 निर्दलीय थे।
👌👌राजनीति के जानकारों के अनुसार इस बार संपूर्ण हालात में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा अधिक मजबूत मान रहे हैं और भाजपा इस प्रक्रिया में चल रही है। भाजपा बोर्ड बनाने में लगी है तथा सभी नेता सभी खेमें एक हुए हैं०0०
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सूरतगढ़भाजपा: निर्वाचित पार्षद ही चुने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष.पर्ची आई तो बगावत होगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 11 सितंबर 2026.
नगरपालिका का बोर्ड भाजपा बनाएगी के बीच एक चेतावनी भी है कि निर्वाचित पार्षद ही चुने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। भाजपा नेताओं ने जयपुर की पर्ची सिस्टम किया और जयपुर ने मनमाने नाम निकाले तो बगावत होगी और फिर भाजपा का बोर्ड नहीं बनेगा। भाजपा के नेता देखेंगे और बागी, निर्दलीय नये खेल से चुनेंगे चेयरमैन।
* भाजपा नेताओं जिला प्रभारी दशरथसिंह शेखावत, चुनाव प्रभारी जसवंत सिंह ईंदा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह ने टिकट वितरण में भारी गड़बड़ी की लेकिन अब टिकट गड़बड़ी का आक्रोश चेयरमैन चुनाव में पैनल और पर्ची नहीं चलेगी। निर्वाचित पार्षद चुने अपना चेयरमैन। श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनता लग रहा है और ऐसी स्थिति में पर्ची से चेयरमैन थोपने की कोशिश हुई तो सूरतगढ़ में भाजपा बोर्ड खो देगी।
०0०
बाड़ाबंदी शब्द पुराना हुआ. पार्षदों का सैरसपाटा.आलीशान होटलों में आनंद है तो होटल बंदी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
बाड़ाबंदी शब्द बहुत पुराना हो गया है। नापसंद जैसा।पार्षदों की बाड़ाबंदी शीर्षक से विभिन्न शहरों से समाचार सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। लेकिन अब तो आलीशान होटलों में फार्म हाऊसों में ठहराया जा रहा है। वहां मजेदार लाजवाब खाना और पीना। जब मस्ती के कुछ दिन हैं तो अच्छा ऊंचा ब्रांड चलेगा। नाम जरूर दारू कहें।
जब लौटेंगे तब होटलों ढाणियों की गाथाएं रोचक सभी सुनाएंगे और सभी सुनेंगे। कुछ भी कहो,आनंद तो आनंद ही होता है। चाहे चुनावी माहौल हो चाहे शादी ब्याह का हो। जो चेयरपर्सन बनेंगे वे इस खर्च का भुगतान करेंगे। अपनी जेब से नहीं। चेयर की सिस्टम की आमदनी से सब खाते होंगे साफ!०0०
ईमानदारी की जय हो! कमीशन चेयरपर्सन 4, अ.अधिकारी 4 प्रतिशत,स्टाफ 12 प्रतिशत.दावा ईमानदारी का !
* करणीदानसिंह राजपूत *
निकायों में चेयरपर्सन का सिस्टम कमीशन 4 प्रतिशत, ईओ आयुक्त अधिकारी का 4 प्रतिशत, स्टाफ का 15 से 17 प्रतिशत के लगभग। यदि प्रति वर्ष निर्माण आदि का बजट 100 करोड़ है तो 5 सालों के कार्यकाल में 500 करोड़ का सिस्टम कमीशन चेयरपर्सन का 20 करोड़ होता है। सारा कमीशन व बेगार के खर्चे ठेकेदार के पास से लगभग 20 प्रतिशत होते हैं। चेयरपर्सन की ईमानदारी है कि वह ऊपर से और गड़बड़ घोटाले न करे,लेकिन वे भी किए जाते हैं।
* सिस्टम के इस कमीशन के बारे में यह तो चलता है और सभी जांच एजेंसियों के अधिकारियों को मालुम होता है। राज्य के मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव, कलेक्टर, सभी को मालुम होता है कि यह भ्रष्टाचार चल रहा है। ऐसे में ईमानदार बोर्ड बनाने का दावा भी किया जाता है।
👌अनुमान लगाएं कि पहले हमारे खास परिचित रिश्तेदार मित्र जो चेयरपर्सन रहे हैं उन्होंने कितनी ईमानदारी से काम किया है? हां,कोई सच्च में ईमानदार रहा हुआ हो भी सकता है।
पार्टियों के सभा सम्मेलन वीआईपी के दौरों की व्यवस्था चेयरपर्सन के जिम्मे डाली जाती है। बोर्ड बनाने के लिए बाड़ा बंदी आदि का लाखों करोड़ों का खर्च चैयरपर्सन जो भी बने,उसके द्वारा चुकाया जाता है। अब कौन चेयरपर्सन ईमानदारी से काम करेगा जो कहेगा कि एक पैसा नहीं लूंगा? क्या पार्टियां कहेंगी?
11 सितंबर 2026.
०0०
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
सूरतगढ़:भाजपा कांग्रेस ने प्रत्याशियों को अन्य स्थानों पर पहुंचाया
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 10 सितंबर 2026.
नगरपालिका सूरतगढ़ में अपना चेयरमैन अपना बोर्ड बनाने के चक्कर में भाजपा और कांग्रेस पार्टियों ने मतदान के अगले दिन अपने अपने प्रत्याशियों को उनके घरों से अन्य सुरक्षित ठिकानों पर भिजवा दिया।
👌 भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को व कुछ परिजनों को राजमहल में ठहराया है। राजमहल को जैमर का आवरण है। सभी के पास मोबाइल रहेंगे मगर बात और मैसेज नहीं हो सकेंगे। सूत्रानुसार भाजपा के एक नेता के अनुसार भाजपा
बोर्ड बनाने को पूर्ण आश्वस्त है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने के कारण अध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय स्वयं समर्थन में आ जाते हैं। निर्दलीय सत्ता के साथ रहना चाहते हैं इसलिए उनको कहीं ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
👌 सूत्रानुसार भाजपा के पास 20 प्रत्याशियों की जीत एकदम स्पष्ट है। जहां टक्कर है उनमें से भी भाजपा की जीत होगी जो प्लस में होंगे। इस स्थिति में भाजपा खुद बहुमत में होगी। इस बहुमत में निर्दलीय और जुड़ जाएंगे।
* सूत्रानुसार कांग्रेस के प्रत्याशियों व कुछ परिवार जनों को भी शहर से बाहर अज्ञात स्थान पर पहुंचाया गया है।
* सूत्रानुसार कांग्रेस ने राजाराम गोदारा ग्रुप को जल्दबाजी में मीडिया सवालों पर टिकट नहीं देकर संकट ले लिया है। गोदारा के तीन प्रत्याशी निर्दलीय जीतने की पकायत है। तीन कांग्रेसी प्रत्याशी गोदारा के प्रभाव में हैं। कुल 6 प्रत्याशी राजाराम गोदारा के प्रभाव में हैं। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया (मेघवाल) और योगेश मेघवाल सामान्य सीटों पर खड़े करना बड़ी राजनैतिक गलती मानी जा रही है। इन दोनों ही सीटों पर सामान्य वर्ग को टिकटें क्यों नहीं दी गई? इन सीटों पर समता आंदोलन का असर पड़ा है। दोनों ही सीटें फंसी है। सूत्रानुसार यहां अन्य जीतने की स्थिति में हैं।०0०
०0०
बुधवार, 9 सितंबर 2026
सूरतगढ़ में भाजपा बोर्ड बनने का आंकड़ा. नेता सक्रिय.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 9 सितंबर 2026.
नगरपालिका के चुनाव में आज मतदान पूर्ण होने के बाद विभिन्न श्रोतों से मिली स्थिति के अनुसार 45 वार्डों की नगरपालिका में बहुमत 25 प्लस के हिसाब से भाजपा का बोर्ड बनेगा। अन्य सूत्र के अनुसार भाजपा 20 प्लस के हिसाब से बोर्ड बनाने में सफल होगी। भाजपा के नेता बोर्ड बनाने की प्राथमिक स्थिति में हैं और 14 सितंबर को मत गणना के बाद पार्षदों का स्पष्ट बहुमत संख्या का आंकड़ा और सभी नाम भी उजागर हो जाएंगे।
👌 भाजपा के बहुमत पर चेयरमैन पद के लिए दो नाम अधिक शक्तिशाली हैं। ये नाम हैं श्रीमती वीणा छाबड़ा और श्रीमती ज्योति कंवर। वीणा छाबड़ा ने वार्ड नं 43 से और ज्योति कंवरने वार्ड नं 5 से चुनाव लड़ा है।
* भाजपा की दो महिला प्रत्याशी श्रीमती आरतीशर्मा,श्रीमती रजनी मोदी की जीत पर स्पष्ट हालात में ये दोनों सीटें डुबी हालत में हैं। भाजपा को इन दोनों नेत्रियों के बारे में मालुम हो चुका था। भाजपा की आरतीशर्मा की टक्कर कांग्रेस सेऔर रजनी मोदी की टक्कर निर्दलीय से है और ये सीटें खतरे में हैं। वार्ड नं 27 में भाजपा की सरोजदेवी गोयल भी बहुत कमजोर स्थिति में शुरू से मतदान तक रही है। वार्ड नं 27 में निर्दलीय सुनीता टंडन पत्नी चरणजीत उर्फ चन्नी की जीत होने की ही चर्चा है। भाजपा की वार्ड नं 31 की ओमप्रकाश अठवाल की सीट भी निर्दलीय से फंसी है। भाजपा ने 2 सामान्य वार्डों में ओबीसी के कृष्ण छींपा और श्रीमती संतोष गिरी को प्रत्याशी बनाया। यहां समता आंदोलन का असर पड़ा है। यहां परिणाम कुछ भी हो सकते हैं। इन दोनों सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों ने खूब जोर लगाया है।०0०
सूरतगढ़.शांतिपूर्ण मतदान.निर्वाचन अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा से वार्ता.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 9 सितंबर 2026.
नगरपालिका के अनेक वार्डों में सूर्योदय नगरी व शहर के मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते हुए हमारी प्रेस टीम भग्गु वाला कुआ के पास वार्ड नं 43 के मतदान केन्द्र पर पहुंची। निर्वाचन अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा वहां उपस्थित मिले। निर्वाचन अधिकारी से वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत की चुनाव और मतदान पर बातचीत हुई। नगर के समस्त पैंतालिस वार्डों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
श्री मीणा ने कहा कि निर्वाचन स्टाफ व पुलिस की उचित व्यवस्था सभी मतदान केन्द्रों पर है।
👌 श्री मीणा का सर्विस के बाद यह पहला निर्वाचन उनके निर्देशन में हो रहा है। यह भी बड़ा अनुभव रहेगा।
* विभिन्न वार्डों के कुछ फोटो यहां प्रदर्शित किए गये हैं।
वार्ड नं 43 के मतदान केंद्र पर मामूली विवाद में एक प्रत्याशी कृष्ण बेनीवाल का कहना था कि उसे मतदान केंद्र में जाने नहीं दिया जा रहा और दूसरे बार बार जा रहे हैं। यह मामूली मामला समझाईस से शांत कराया गया। मौके पर विधायक डुंगरराम गेदर,सुखवंत चावला, भाजपा नेता संदीप कासनिया पहुंचे थे।( मतदान केंद्र के भीतर जाने के लिए प्रवेश पत्र फोटो लगा हर समय सीने पर प्रदर्शित होना चाहिए। प्रत्याशियों एजे़ंटों सभी के पास हर समय होना चाहिए। ०0०
सदस्यता लें
संदेश (Atom)














































