रविवार, 25 सितंबर 2022
शनिवार, 24 सितंबर 2022
खेजड़ी पौधारोपण अभियान 5 अक्टूबर को
* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 22 सितम्बर 2022.
जिले के सभी राजकीय परिसर, कार्यालयों में अभियान के तौर पर खेजड़ी पौधारोपण 5 अक्टूबर 2022 को होगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सर्तकता श्रीमती कमला अलारिया ने बताया कि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज. के पवन के निर्देशों की पालना में जिले के सभी राजकीय परिसर, कार्यालयों में अभियान के तौर पर खेजड़ी पौधारोपण 5 अक्टूबर 2022 को किया जायेगा। इस संबंध में वन विभाग से समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिये संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।o0o
---------
शुक्रवार, 23 सितंबर 2022
सूरतगढ़ सीट पर भाजपा के संभावित नये चेहरे से बातचीत-करणीदानसिंह राजपूत.
सूरतगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के नए चेहरे और ग्रामीण एवं शहरी संस्कृति से भाजपा एवं संघ से जुड़े से व्यक्ति से आज विस्तृत चर्चा हुई।
यह चर्चा मेरे निवास पर करीब डेढ़ घंटे से अधिक चली। इस वार्ता में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय राजनीति गतिविधियों में रूचि रखने वाले
मेरे एक एडवोकेट मित्र भी शामिल हुए।
अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनका विवरण राजनीति में महत्वपूर्ण होता है।सूरतगढ़ की सन 2000 से अब तक की स्थिति और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के कार्यकाल में जनता से संपर्क,कार्यकर्ताओं से मेल आदि बिंदुओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
चुनाव में खड़े हों तो शहर टिब्बा क्षेत्र नहरी क्षेत्र में कितने प्रभावी रह सकते हैं। रिश्तेदारियां कितनी विशाल और फैली हुई हैं। इनका भी वोटिंग में बड़ा महत्वपूर्ण रोल होता है।
शिक्षा काल,उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में फिर भाजपा के कार्यक्रमों में संपूर्ण स्थिति का विचार विमर्श हुआ। सूरतगढ़ के पुराने चेहरों को छोड़ें और नयों में सबसे अधिक प्रभावी जो इस सीट पर अन्य दलों को टक्कर देते हुए विजय पताका फहराए। वह संभावित नया चेहरा।
सूरतगढ़,जिला, प्रदेश और फिर राष्ट्रीय नेताओं में संपर्क मेलजोल का बड़ा प्रभावी कार्य मिला।
प्रदेश में सतीश पूनिया वसुंधरा राजे सिंधिया से सीधी बात करने वाले, ओम प्रकाश माथुर गजेंद्र सिंह शेखावत वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से संपर्क और सहयोग। जेपी नड्डा जब युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उस समय यह चेहरा भी संपर्क में रहा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,मध्यप्रदेश के सीएम शिवराजसिंह चौहान से घनिष्ठता।
भारतीय जनता पार्टी के जिस चेहरे की चर्चा कर रहा हूं यह भी युवा मोर्चा के महत्वपूर्ण पद पर थे।
ओम माथुर से सतीश पूनिया से निरंतर पच्चीस तीस सालों से जो संपर्क और सहयोग रहा है वह चेहरा। संघ के कार्यक्रमों में प्रभावी रहने वाले।
सूरतगढ़ सीट पर भाजपा की ओर से नये चेहरे में अभी सबसे अधिक पावरफुल।
* इस स्नातक डिग्रीधारी ने सूरतगढ़ के राजकीय महाविद्यालय ( अब गुरूशरण छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय) में सन् 2004 में छात्र संघ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को चुनाव लड़ा कर स्थापित किया।
संपूर्ण राजनैतिक जीवन का ब्यौरे के साथ शीघ्र ही यह रिपोर्ट प्रस्तुत करूंगा। तब तक अनुमान लगाना श्रेयस्कर है।
दि.23 सितंबर 2022.
०0०
गुरुवार, 22 सितंबर 2022
सूरतगढ़:रेलवे स्टेशन मुख्यद्वार से भगतसिंह चौक तक सड़क निर्माण शुरू
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 22 सितंबर 2022.
अनेक मांग पत्रों ज्ञापन हो धरना प्रदर्शन के बाद रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक तक रोड का निर्माण शुरू हुआ है।
रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास से निर्माण शुरू हो चुका है।
इस सड़क के टूटे होने के कारण काफी समय से आवागमन में परेशानी हो रही थी।सड़क के अनेक समाचार पानी भरे होने के समाचार छपे। जागरूक नागरिक संगठनों की ओर से सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन दिए गए। जब कुछ नहीं हुआ तो जन संघर्ष समिति का गठन करके उपखंड कार्यालय के आगे धरना दिया गया।वह धरना 27 दिन तक चला।उसमें दबाव बना और आखिर सड़क का कार्य शुरू हुआ।
जन संघर्ष समिति में दबाव बनाने वालों में राकेश बिश्नोई ओम राजपुरोहित क्रांतिकारी महावीर प्रसाद भोजक कामरेड मदन ओझा कामरेड लक्ष्मण और इनके साथ अनेक लोग धरने पर बैठे थे। वार्तालाप में इस सड़क निर्माण के बाबत अन्य मामलों के साथ में सहमति हुई। सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने अपील की थी सड़क निर्माण में जो भी अतिक्रमण है दुकान के बाहर उसे हटा लें ताकि कोई बाधा ना रहे। यह भी कहा कि व्यापारी एक दूसरे को समझाए और अतिक्रमण हटालें।०0०
बुधवार, 21 सितंबर 2022
ईओ विजय प्रताप सिंह का बिना गलती निलंबन से भ्रामक स्थिति:सही स्थिति सामने आएगी।
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 21 सितंबर 2022.
नगर पालिका सूरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह को 20 सितंबर को अचानक खाद्य सुरक्षा गेहूं के मामले में निलंबित करने के आदेश जारी हुए। विजय प्रताप सिंह
ने केवल आदेश पालना की ही कार्यवाही की जिसमें उच्च स्तर पर समझने में कहीं ना कहीं चूक के कारण उन्हें निलंबित किया गया।
क्रय विक्रय सहकारी समिति सूरतगढ़ के महाप्रबंधक ने उन्हें पत्र दिया कि इंदिरा रसोई का गेहूं हमारे यहां पड़ा है आप किसी को अधिकृत करें ताकि गेहूं का उठाव कराया जा सके। अधिशासी अधिकारी ने इस पत्र के बाद में इंदिरा रसोई सूरतगढ़ के संचालक संदीप कुमार को गेहूं उठाने के लिए अधिकृत किया। विशेष बात यह है कि क्रय विक्रय सहकारी समिति ने भी जिला कलेक्टर व जिला रसद अधिकारी के आदेश से ही गेहूं उठाने के लिए व्यक्ति को अधिकृत करने का पत्र ईओ को दिया था।अधिशासी अधिकारी से कोई स्पष्टीकरण मांगा जाता या जानकारी ली जाती तो वे सही स्थिति बता देते लेकिन उनसे तो कुछ भी पूछताछ नहीं हुई।
सूचना है कि नगर पालिका सूरतगढ़ की ओर से जो गेहूं उठाया गया वह सुरक्षित पड़ा है।
पूर्व में जो जांच हुई उसमें इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सूरतगढ़ को दोषी पाया गया था।सुरेश कुमार के विरुद्ध ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी।जिला कलेक्टर के यहां से गई हुई इस रिपोर्ट पर एडीएम श्रीमती हरीतिमा के हस्ताक्षर थे।
अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह के निलंबन के आदेश पर शीघ्र ही सही कार्यवाही होने की अपेक्षा है।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कागजात इकट्ठे करके और सही स्थिति से निदेशालय स्थानीय निकाय जयपुर को अवगत कराया जाएगा।०0०
सूरतगढ़ पालिका के 2 कर्मचारी अनूपगढ़ भेजे. अतिक्रमण 7 दिन में खुद हटालेंगे
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 21 सितंबर 2022.
सूरतगढ़ में अतिक्रमण हटाने के समय नगरपालिका कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच में हुए विवाद के बाद मुख्य बाजार में धरना लगाकर रास्ता जाम करने और बाजार अनिश्चितकाल बंद करने के मामले में आज व्यापारियों और प्रशासन के बीच में सहमति बनी। सूरतगढ़ बाजार बंद का कार्यक्रम खत्म और कल दिनांक 22 सितंबर से बाजार सभी खुलेंगे।
समझौता हुआ है उसके अनुसार नगर पालिका सूरतगढ़ के सफाई निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा और सफाई सेवक मनिंदर सारसर का स्थानांतरण अनूपगढ़ नगर पालिका में किया गया है। अब व्यापारी 7 दिन में अपने अतिक्रमण स्वयं हटाएंगे इसके बाद में नगर पालिका कार्यवाही करेगी। व्यापारी अपनी दुकानों में प्रवेश के लिए लोहे की एंगल की बनी हुई अस्थायी सीढी का इस्तेमाल करेंगे। अपनी दुकानों के आगे के थड़े किसी को किराए पर नहीं देंगे नअस्थाई रूप से भी वहां व्यवसाय करेंगे।
व्यापारी नेताओं ने इस पर सहमति प्रकट की है। सहमति पत्र इस पर उपखंड अधिकारी कपिल यादव सूरतगढ़,पुलिस उप अधीक्षक शिवरतन गोदारा व्यापारी नेताओं किशोर गाबा, राघव गुप्ता,वेद भूतना सुभाष सोनी आदि
के हस्ताक्षर हैं।
सहमति पत्र यहां दिया जा रहा है। यह विस्तृत रूप है जिसका अध्ययन किया जा सकता है।बड़ी बात यह है कि दुकानों और मकानों के आगे बने हुए अतिक्रमण 7 दिन में मालिक स्वयं हटा लेंगे नहीं हटाने पर नगर पालिका सूचना देकर अतिक्रमण हटा देने की कार्यवाही करेगी।
सूरतगढ़ के बाजार नियमित रूप से 22 तारीख से खुलने शुरू होंगे।
विदित रहे कि सूरतगढ़ के बाजार 2 दिन से बंद थे और महाराणा प्रताप चौक पर व्यापारियों की तरफ से धरना लगाया हुआ व रास्ता जाम किया हुआ था। धरना स्थल पर लगातार भाषण हो रहे थे। आज 21 तारीख को भारतीय जनता पार्टी ने आह्वान किया और कार्यकर्ताओं के साथ में कई नेता मौके पर पहुंचे और व्यापारियों के सहयोग की खुले घोषणा की।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू पूर्व विधायक अशोक नागपाल कांग्रेस पार्टी के नेता बलराम वर्मा स्वतंत्र नेता अमित कड़वासरा आदि ने वक्तव्य दिया और व्यापारियों के साथ की घोषणा की। इसके अलावा अनेक और भी राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों के साथ की घोषणा की। अब सहमति हो गई है इसलिए बाजार खुल जाएंगे।०0०
सूरतगढ़:धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पार्षद राजीव के विरूद्ध मुकदमें की मांग
* करणीदानसिंह राजपूत *
एक समुदाय के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पार्षद राजीव चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। समुदाय विशेष के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर पार्षद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का पत्र सूरतगढ़ सिटी थाना अधिकारी रामकुमार लेघा को उपखंड कार्यालय के आगे दिया।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि पार्षद ने महाराणा प्रताप चौक पर व्यापारियों की धरना सभा में आज 21 सितंबर 2022 को समुदाय विशेष के लोगों के विरुद्ध भड़काऊ भाषण दिया जिससे संबंधित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
सिटी थाना पुलिस को दिए पत्र में लिखा गया है कि सूरतगढ़ में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और कभी कोई किसी धर्म के विरुद्ध बयानबाजी नहीं हुई और कोई घटना नहीं हुई। अब धार्मिक माहौल खराब किया जा रहा है इसलिए कारवाई की जाए।
उपखंड कार्यालय के आगे समुदाय विशेष के सैकड़ों लोग शाम को पौने छह बजे एकत्रित हुए और सीआई रामकुमार लेघा को पत्र दिया। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में समुदाय विशेष के अलावा भी थे। राजीव चौहान ने जो भाषण दिया वह विडियो सोशल मीडिया और चैनलों पर न्यूज में भी चल गया। राजीव चौहान ने जब भाषण दिया तब भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में व्यापारियों के धरना स्थल पर मौजूद थे। राजीव चौहान के भाषण के तुरंत बाद ही उनको टोका गया। यह भी कहा गया कि वक्ता अपने विचार केवल व्यापारियों के बारे में ही रखें।
०0०
०0०
मंगलवार, 20 सितंबर 2022
ईओ विजयप्रतापसिंह सस्पैंड:यह जांच विचाराधीन
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 20 सितंबर 2022.
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विजयप्रतापसिंह को राजस्थान सरकार ने एक जांच के विचाराधीन निलंबित किया है। यह आदेश उपखंड अधिकारी को मिले जो तुरंत ही ईओ को दिए गए।
इंदिरा रसोई में अधिक गेहूं उठाव का प्रकरण है जिसमें जिला रसद अधिकारी भी चपेट में है। सूत्र अनुसार बताया जाता है कि अधिशासी अधिकारी का संबंध सीधा नहीं है। लेकिन एक पत्र के कारण वे प्रभावित हुए हैं। यहां इंदिरा रसोई नगरपालिका के द्वारा चलाई जा रही थी। ईओ ने रसोई के संचालक को गेहूँ उठाने को अधिकृत किया। उसने गेहूँ अधिक उठा लिया। यह प्राथमिक सूचना है। विस्तृत पुष्ट जानकारी की प्रतीक्षा है।
०0०
सोमवार, 19 सितंबर 2022
नगर पालिका सूरतगढ़ द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा
* करणीदान सिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 19 सितंबर 2022.
नगर पालिका प्रशासन की ओर से आज सुबह मुख्य बाजार में सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक रेलवे रोड के एवं करनाणी धर्मशाला के और सामने के अतिक्रमण हटाए गए।
नालों पर स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया गया। आज करीब 50 के लगभग अतिक्रमण हटाए गए। दुकानदार दुकानें खोलने आए उससे पहले जेसीबी चल चुकी थी।
इन अतिक्रमणों को हटाने से नाले दिखाई देने लगे हैं। अब नालों की समुचित सफाई हो सकेगी। नालों के अतिक्रमण हटाने की मांग बहुत बार उठी।
नालों पर अतिक्रमण के हटाए जाने से कुछ दुकानदार क्रोधित भी हुए और स्वच्छता निरीक्षक से वाद विवाद भी किया। दुकानदार आक्रोशित थे मगर स्वच्छता निरीक्षक ने समुचित बातचीत की और अपने आप को संयत रखा।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से घोषणा की गई है कि दुकानों के आगे नालों पर स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण है उसे हटा लिया जाए। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी रखेगा और जो सामग्री सामान अतिक्रमण पर पाया जाएगा उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी दुकानदार की होगी तथा हर्जाना दुकानदार से वसूल किया जाएगा।
नगर पालिका प्रशासन ने आज अतिक्रमण सुबह जल्दी की घटाएं दुकानदार पहुंचे उससे पहले नालों के अतिक्रमण हटाए जा चुके थे।नगर पालिका की ओर से अनेक बार अतिक्रमण हटाने की सूचनाएं दी गई मगर दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाए तब नगर पालिका ने आज से यह अभियान शुरू किया है।
महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि नगरपालिका द्वारा सवा दो साल पहले नालों के अतिक्रमण 17 मार्च 2020 से हटाने का अभियान शुरू करना था। दुकानदारों ने एक दिन पहले 16 मार्च 2020 को नगरपालिका प्रशासन से बात की और कहा कि 22 मार्च 2020 तक वे खुद अतिक्रमण हटा लेंगे। दुकानदारों ने इसके बाद अपने आप अतिक्रमण नहीं हटाए। नगरपालिका की ओर से लाऊडस्पीकर पर अनेक बार अतिक्रमण हटा लेने की सूचना दी गई लेकिन दुकानदारों ने परवाह नहीं की। नालों पर अतिक्रमण बढते रहे।
दुकानदारों का आरोप था कि उनको पहले सूचना नहीं दी गई। दुकानदारों ने जो भरोसा दिया था कि अतिक्रमण खुद हटा लेंगे, वह भरोसा खुद ने भुला दिया। दुकानदार बताएंगे कि सवा दो साल तक उन्होंने खुद ने अतिक्रमण क्यों नहीं हटाए?
एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि नगरपालिका तो अपने नालों पर से अतिक्रमण हटा रही है। दुकानों को तो स्पर्श भी नहीं कर रही। फिर अपने नालों के अतिक्रमण हटाने की सूचना किसी को भी क्यों दे?
दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाए तो नगरपालिका हटाएगी यह चेतावनी दी गई है जिसका मतलब एकदम साफ है कि अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान जारी रहेगा। दुकानदार खुद अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो नगरपालिका हटा देगी।०0०
डूंगरराम गेदर ने किया शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण
जयपुर, 19 सितंबर 2022।
शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के मनोनीत अध्यक्ष श्री डूंगरराम गेदर ने आज विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ उद्योग भवन स्थित अपने कक्ष में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
श्री गेदर ने कहा कि शिल्प एवं माटी कला बोर्ड का गठन कला के संरक्षण व संवर्धन के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि कला व कलाकारों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि फरवरी माह में श्री गेदर को शिल्प एवं माटी कला बोर्ड में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इस आदेश के अधिक्रमण में शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के मेमोरण्डम ऑफ एसोसिएशन के नियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार ने अध्यक्ष मनोनीत किया है।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री श्री गोविंदराम मेघवाल, जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन श्री धर्मेंद्र राठौड़,केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत, पचपदरा विधायक श्री मदन प्रजापत, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने पदभार ग्रहण करवाया ।
इससे पूर्व गेदर के माटी कला बोर्ड कार्यालय पहुंचने पर चंपालाल कुमावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनोज पारीक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आशीष शर्मा ,प्रशासनिक अधिकारी, फूलचंद जाट व अन्य अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के मुख्यालय प्रभारी ललित तुनवाल, दुलाराम सहारण,अध्यक्ष, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र आर्य,छोटूरामबड़ीवाल,प्रदेशअध्यक्ष,ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लास फेडरेशन, अमरजीत सिंह मस्ताना ,पूर्व अध्यक्ष दी बार एसोसिएशन, जयपुर जुगलकिशोर सेन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री करनपुर, श्याम वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रीकरनपुर, सुरेंद्र लांबा कैलाश कुमावत,प्रधान,पंचायत समिति, सांगानेर,सुनील सियाग ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, साहिल गेदर छात्रसंघ अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय,सूरतगढ़ केसराराम टाक,सरपंच, महावीर मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि राजेश बोरावड, पंचायत समिति सदस्य बालेसर, व्याख्याता राजाराम मंगलाव गुरदीप नोखवाल, गौरीशंकर कुमावत, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय कुमावत महासभा,राजस्थान, कालूराम लिंबा,निदेशक,सेवा संस्थान ,राजस्थान समाजसेवी जगदीश बिश्नोई,एडवोकेट इंद्राराम प्रजापत सहित विशिष्ट जनों ने गेदर का पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर अभिनंदन किया ।इस अवसर पर गेदर ने कहा कि शिल्प एवं माटी कला बोर्ड एवं दस्तकार जातियों के जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। हमें पूर्ण जिम्मेदारी व सतर्कता से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री जी की भावना के अनुरूप शिल्प एवं माटी कला संस्कृति को संरक्षित व प्रोत्साहित करना है इस अवसर पर उन्होंने कहां की माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठापूर्वक बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। इससे पूर्व आज गेदर ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निवास पर जाकर उनसे भेंट की। राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड की जिम्मेदारी प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत डूंगरराम गेदर ने महात्मा ज्योतिबा फुले संविधान संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्मृति स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण कर महापुरुषों को याद किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर राजस्थान प्रदेश से पधारे सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, पार्टी से जुड़े हुए युवा कार्यकर्ताओं सोशल मीडिया के पदाधिकारियों का गेदर ने आभार जताया। इस अवसर पर समाजसेवी दुर्गसिंह चौहान, प्रवीणा जगदीश मेघवाल जिलाअध्यक्ष महिला कांग्रेस,हनुमानगढ़, डॉ. गौरीशंकर निमिवाल, उद्योगपति सीएम कुमावत रूपसिंह कुमावत,एडवोकेट इंद्राराम प्रजापत,शेरगढ़, मुकेश प्रजापति,पूर्व सचिव विधि विभाग पीसीसी, चतुर्भुज कुमावत,मनोनीत पार्षद डॉ.ललित जालवाल, कांग्रेस नेत्री रामदेवी बावरी,अनूपगढ़, राजेश चौधरी, सीकर रामकुमार जांदू डॉ. सुरेंद्र पाल स्वामी,व्याख्याता सत्यपाल चौहान सूरतगढ़, ओमप्रकाश कुमावत बिचून व्यवसायी रामदयाल कुमावत , विनोद प्रजापति, सुनीता निमिवाल,शुभम् राजोरिया, पंकज सिंगोदिया, संदीप सैनी,राहुल सैनी,सागर निमिवाल,अजय मारवाल सीकर,मुकेश कुमार जालुड़,गणपत कुमावत,कुलदीप कुमावत,कंगना, पीयूष सहित सैकड़ों वरिष्ठ जन कार्यकर्ता उपस्थित थे।०0०
सदस्यता लें
संदेश (Atom)












_resize_90.jpg)






























