मंगलवार, 5 मई 2026

बाल वाहन में अनियमितता व शिक्षण में दंड.संचालक फंसेंगे पुलिस केस में.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

 अनेक स्कूलों में असीमित भयानक अनियमितताएं हैं जिनसे स्कूल संचालक, प्रधानाचार्य, शिक्षक पर जेल जाने और स्कूल बंद होने तक की पुलिस मुकदमे तक की आफत आ सकती है। छोटे छोटे बच्चों को बाल वाहन में भेड़ बकरियों की तरह भरना और स्कूल में शारीरक मानसिक दंड देना, पीटना और पिटवाने की शिकायतें हैं मगर संचालकों को मालुम है और मालुम नहीं भी है। कभी भी कोई भी बच्चा शारीरक दंड से डांट से परेशान हुआ घायल हुआ किसी का हाथ पैर काम करना बंद हुआ या कोई गड़बड़ी हुई तो गुरूजी की गुरूआई खत्म हो जाएगी। स्कूल संचालकों की जानकारी में होती है ये सब अनियमितताएं  साधारण में,सब चलता है,कुछ नहीं होता, जैसी सोच से हल्के में लेते हैं और फंसने पर सब बरबाद हो जाता है। 

* छोटे छोटे बच्चे भी दंड से डांट से आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं तब संचालक ऐसे फंसता है कि केस में से निकल नहीं पाता। अभिभावक कह दें कि डराओ धमकाओ थप्पड़ मार दो तब भी शिक्षक को ऐसा नहीं करना चाहिए। 

* मेरी जानकारी में स्कूली छात्र की आत्महत्या का एक मामला है जिसमें उच्च माध्यमिक स्कूल के संचालक पर मुकदमा है तथा गिरफ्तारी आदेश पर उच्च न्यायालय जोधपुर से स्टे लेकर फिलहाल बचे हुए हैं।*

* बाल वाहन का रंग पीला होना चाहिए और भी कड़े नियम हैं जिनका पालन नहीं किया जाता। वाहन किराए पर और उसमें क्षमता से अधिक बच्चे। लेखक ने अनेक बार छोटी बालवाहिनी में बच्चों को ठूंसा हुआ और सीट से नीचे बैठे हुए भी देखा है। इसमें अभिभावकों की भी गलती है कि जब वे वाहन का शुल्क देते हैं तो अपने  बच्चे से ऐसा व्यवहार स्वीकार क्यों करते हैं। इसमें यातायात विभाग, पुलिस भी दोषी है जो जांच नहीं करते। अच्छे स्कूल के चक्कर में अपने कोमल अंग बच्चों को यातनाओं के हवाले कर देते हैं।

* स्कूल संचालक, प्रधानाचार्य, शिक्षक दंड देने की और वाहन में ठूंसने की गलत हरकतें करते हैं तो अभिभावकों को पुलिस में शिकायत कर देनी चाहिए। बच्चे का जीवन स्कूल के संचालक की कार्वाईयों से अधिक महत्वपूर्ण है इसलिए बच्चों से वाहन,कक्षा में दंड आदि के बारे में जानकारी लेते रहना चाहिए।०0०

5 मई 2026.

* करणीदानसिंह राजपूत,

स्वतंत्र पत्रकार,( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

पत्रकारिता अनुभव 62 वर्ष,

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

*********



सूरतगढ़.लोहे के थड़ों का अतिक्रमण.जेसीबी चलेगी. नगरपालिका प्रशासन सख्त.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 मई 2026.

नगरपालिका प्रशासन ने सोमवार शाम को भग्गुवाला कुआ से होते त्रिमूर्ति मंदिर रोड पर अतिक्रमणकारियों को हटाया व नालों पर किए पक्के अतिक्रमण दो दिन में हटा लेने की छूट दी। वहीं मंगलवार यानि आज से जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी एक अखबारी खबर में है।

सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक कुछ दुकानदारों ने तीन फुट के सीमेंट थड़े को लोहे के एंगल आयरन से 5-6 फुट तक सड़क पर कर रखा है और चेतावनी के बाद भी हटाया नहीं है। थड़े का इस्तेमाल व्यवसाय में नहीं कर सकते। दुकानदारों ने बीकानेर रोड पर नालों पर और लोहे के थड़ों से सड़क पर  अतिक्रमण किया हुआ है और नगरपालिका की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण हटाए नहीं हैं। फरिश्ता होटल का एक प्रचार पट्ट सड़क बीच अतिक्रमण है। अनेक साईन बोर्ड सड़कों पर अतिक्रमण हैं।बीकानेर रोड पर नाले दुकानदारों ने पक्के निर्माण से  बंद कर रखे हैं। हाऊसिंग बोर्ड के अतिक्रमण चेतावनी के बावजूद लोगों ने स्वयं नहीं हटाए हैं। हाऊसिंग बोर्ड के अतिक्रमण 9 अप्रैल की 3 दिन की चेतावनी पर हटाने थे जो 5 मई तक नहीं हटाए गये जहां जेसीबी की कार्वाई से ही वीआईपी लोग मानेंगे।०0






महेंद्र सिंह शेखावत की 'अनकी' को अकादमी का प्रकाशन सहयोग.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 मई 2026.

राजस्थान साहित्य अकादमी ने महेंद्र सिंह शेखावत के काव्य संग्रह 'अनकी' की पांडुलिपि को प्रकाशन में आर्थिक सहयोग के लिए चुना है। अकादमी ने सन् 2025-26 के सहयोग में अनकी का चयन किया। इस पुस्तक का अकादमी के सहयोग से मुद्रण प्रकाशन होगा। महेंद्र सिंह शेखावत की काव्यकृति सफ़र का प्रकाशन भी राजस्थान साहित्य अकादमी के आर्थिक सहयोग से सन् 2018 में हुआ था। महेंद्र सिंह शेखावत सूरतगढ़ के निवासी हैं और वर्तमान में हरियाणा में स्कूल व्याख्याता हैं।०

सोमवार, 4 मई 2026

सूरतगढ़:अतिक्रमण हटाने की शुरुआत.चेतावनी के बाद ईओ पूजा शर्मा का एक्शन.

 



* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 4 मई 2026.सड़कों पर अतिक्रमण से बुरे हाल और लगातार शिकायतों के बाद नगरपालिका प्रशासन ने लाऊडस्पीकर से सूचना दी कि दुकानों के मालिक अपने अतिक्रमण हटालें अन्यथा सोमवार 4 मई से नगरपालिका अतिक्रमण ध्वस्त करेगी। आज नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने त्रिमूर्ति मंदिर रोड पर शुरुआत की। कार्वाई के वक्त पूजा शर्मा, अतिक्रमण हटाओ कार्यक्रम की प्रभारी अंजु सहारण,कार्यवाहक सफाई निरीक्षक मनीन्दर सारसर मौके पर रहे। अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा ने पूर्व में यह घोषणा कर दी थी कि अतिक्रमण हटाने के समय वे खुद मौके पर उपस्थित रहेंगी। नगरपालिका ने सड़क पर किए अतिक्रमण पर जेसीबी से कार्वाई की। अतिक्रमण की सामग्री भी जब्त की गई। 






* सड़कों नालों पर अतिक्रमण से सफाई करने में बाधा थी। लोग बार बार अतिक्रमण हटाने और सफाई कराने की मांग कर रहे थे। त्रिमूर्ति मंदिर रोड पर तो अतिक्रमणों से बहुत बुरा हाल कर दिया गया। 

रेलवे रोड,बीकानेर रोड,आवासन मंडल कालोनी आदि स्थानों पर अतिक्रमणों से बहुत बुरा हाल है।०0०






रविवार, 3 मई 2026

श्रीगंगानगर-बठिंडा ट्रेक पर इसी माह इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाना प्रस्तावित

 


श्रीगंगानगर, 3 मई 2026.

 क्षेत्रवासियों के लिए रेलवे से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई। जिसमें बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रैक पर चालू माह से इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन वाली रेलगाडिय़ां चलनी शुरू हो जाएंगी। 

जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार लगभग 127 किमी लंबे इस इस रेलमार्ग के बाद हमारा संपूर्ण इलाका इलेक्ट्रिफाई हो जाएगा। श्रीगंगानगर से अन्य दिशाओं में इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें पहले से चल रही है।

 उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय से फोन पर बात करने के बाद भीम शर्मा ने बताया कि इस सेक्शन पर बल्लूआना में निर्माणाधीन टीएसएस (ट्रैक्शन सब स्टेशन) का कार्य उन्नत चरण में है। बठिंडा-श्रीगंगानगर सेक्शन पर इलैक्ट्रिक लाईनें बिछाने का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और इसका ट्रायल भी पूरी तरह से सफल रहा है। 

उन्होंने बताया कि यह सुविधा शुरू होने से श्रीगंगानगर से अबोहर होते हुए दिल्ली, हरिद्वार की ओर जाने वाली गाडिय़ों का बठिंडा में इंजन बदलने की समस्या समाप्त हो जाएगी। वहीं भविष्य में बठिंडा-श्रीगंगानगर के बीच ईएमयू पैसेजर गाडिय़ां चलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। ईएमयू ट्रेनों से लोको रिवर्सल की बड़ी समस्या से रेलवे को छुटकारा मिल जाएगा।०0०











सूरतगढ़:सफाई के ऊपर के आदेश लोगों को बताओ.ईओ सभी को जानकारी दे और सहयोग ले.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 3 मई 2026. नगरपालिका प्रशासन ने 4 मई से बाजारों में सफाई शुरू करने अतिक्रमण हटा लेने की सूचना लाऊडस्पीकर से प्रचारित की है। ईओ पूजा शर्मा ने संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवतार सिंह और सचिव नरेंद्र कालड़ा से बात कर सहयोग मांगा है कि ऊपर से आदेश हैं। 

👌 ऊपर का जो भी आदेश है वह दुकानदारों को और आम लोगों को बताया जाना जरूरी है कि क्या सफाई होगी और  इसमें दुकानदार और लोग किस प्रकार का सहयोग करें। अभी तो समस्त दुकानदारों को मालुम ही नहीं कि क्या होगा? यह संशय  मिटाना चाहिए। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष और सचिव से बात करना और उनसे सहयोग मांगना अपूर्ण है। अध्यक्ष सचिव ने आगे सभी व्यापारिक संस्थानों के अध्यक्षों को भी सूचना देनी चाहिए थी। सभी को समस्त जानकारी देनी चाहिए थी। अखबारों में मीडिया में जो कुछ प्रचारित हुआ वह सभी ने अपने हिसाब से किया। असल में नगरपालिका ईओ को आधिकारिक घोषणा अखबारों में विज्ञापन छपवा कर करनी चाहिए थी। ईओ को यह कमी तुरंत दूर करनी चाहिए और सभी संस्थाओं से सहयोग लेना चाहिए। यह इसलिए जरूरी है कि सभी पूरी तरह से अवगत हो जाएं और कोई विवाद पैदा न हो सके।


०0०







शनिवार, 2 मई 2026

कलाम पार्क और आसपास का इलाका विशाल कचरा पात्र. ईओ पूजा शर्मा की लापरवाही से स्वच्छ भारत अभियान फेल.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 2 मई 2026. नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को पूरी तरह से फेल कर दिया है। कलाम पार्क एक विशाल कचरा पात्र बना दिया गया है और आसपास का क्षेत्र भी कचरे गंदगी से भरा है। भाजपा की सरकार है और यहां कहने को भाजपा और संघ के कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ता काफी है लेकिन ईओ पूजा शर्मा की लापरवाहियों व भ्रष्टाचार पर सरकार को शिकायत करने सूचना देने पार्टी के अध्यक्ष को सूचना देने की हिम्मत नहीं या सभी पूर्वराज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया और उनके बेटे संदीप कासनिया से डरते हैं। यहां शासन का संचालन पिता पुत्र के द्वारा हो रहा है और ईओ पूजा शर्मा को इनका संरक्षण प्राप्त है। हालांकि पूजा शर्मा के भ्रष्टाचार घोटालों व शहर की गंदगी पर कासनिया की हर जगह बदनामी हो रही है।

* ईओ रेलवे स्टेशन के आगे के बाजार में हेरिटेज लाईट और डिवाइडर बनवा कर सौदर्यीकरण करा कर जनता में पाकसाफ अधिकारी दिखाई देना चाहती है लेकिन शहर की गंदगी से श्रेय मिलना संभव नहीं है। अभी हेरिटेज लाईट डिवाइडर का काम चल रहा है तथा उस पर भी गुणवत्ता में घटियापन का आरोप है। अनेक वार्डों के भ्रमण में नालियां कचरा भरी घास उगी हुई नजर आई व कचरे झाड़ियों के ढेर मोदी अभियान को फेल करते मिले।




००००









०0०












०0०

सूरतगढ़.अतिक्रमण पर गेट लगाना बाकी. ईओ पूजा को मालुम. निर्माण रुकाया नही.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 2 मई 2026.

नगरपालिका के वार्ड नं 1 में कोने के खाली पड़े कीमती भूखंड पर एक सप्ताह से अतिक्रमण का निर्माण होने की सूचना अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा को मालुम होने के बावजूद उक्त निर्माण ध्वस्त नहीं कराया गया बल्कि 2 मई को दोपहर में भी निर्माण हो रहा था। एक बज कर 16 मिनट पर ये फोटो लिए गये थे तब कमरा चारदीवारी तक बन चुके थे। एक दो मजदूर मिस्त्री आदि वहां भयानक गर्मी में मौजूद थे। कस्सी बट्ठल सामग्री सड़क पर निर्माण के आगे पड़ी थी। अभी अतिक्रमण के दरवाजा लगाया नहीं गया। दरवाजा चारदीवारी के भीतर रखा हुआ था। शनिवार को यह स्थिति थी और लगता था कि रविवार तक दरवाजा भी लगा दिया जाएगा। यह इलाका कार्यवाहक सफाई निरीक्षक मनीन्दर सारसर का है और सारसर इस अतिक्रमण को देख चुका है। लेटेस्ट सूचना यह है कि उक्त अतिक्रमण  ईओ पूजा शर्मा और मनीन्दर सारसर की नोलेज में है।०0०








शुक्रवार, 1 मई 2026

दुकानों के शटर से बाहर थड़े नालों पर सीमेंट,ऐंगल साईन बोर्ड से अतिक्रमण.सभी हटेंगे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 1मई 2026. नगरपालिका प्रशासन द्वारा दुकानों के शटर से बाहर किए सभी प्रकार के अतिक्रमण दुकानदार खुद हटा लेने की सूचना लाऊडस्पीकर रिक्शा से सभी बाजारों में लगातार दी रही है। इसके बाद भी अतिक्रमण रहे तो उनको नगरपालिका प्रशासन सोमवार 4 मई से हटाने की कार्वाई सख्ती से करेगा। नगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते की कार्वाई के समय अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा भी मौके पर उपस्थित रहेगी।
* नगरपालिका ने कुछ दिनों से सड़कों पर अतिक्रमण और नालों में कचरा डालने वाले व सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करनेवाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाना शुरू कर रखा है। प्लास्टिक थैलियां जब्त भी की है।
👍 नगरपालिका की सख्ती से बाजारों में हड़कंप और डर मचा है तथा कुछ दुकानदारों ने थडे़ से आगे लगाए एंगल आयरन अतिक्रमण हटाए हैं।
👍 अभी रेलवे रोड,छवि सिनेमा रोड और बीकानेर रोड पर सीमेंट कंक्रीट से नालों को अवरुद्ध किया हुआ है जिससे सफाई नहीं की जा सकती। बीकानेर रोड पर एंगल आयरन से अतिक्रमण अभी कायम है। इसके अलावा सड़कों के बीच तक साईन बोर्ड से पचासों दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। नगरपालिका की बिना स्वीकृति के बीकानेर रोड पर एक होटल वाले ने सड़क के बीच में बड़ी प्रचार पट्ट चौकी बना रखी है जो अतिक्रमण है। कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ पर आयरन सीढियों से स्थाई अतिक्रमण कर रखे हैं तो कुछ ने दीवारों पर आलमारियों से अवैध दुकानें बना कर किराए पर दे रखी है।
नगरपालिका की बिना स्वीकृति और बिना शुल्क दिए चौराहों पर व स्ट्रीट लाईट खम्भों पर प्रचार के बोर्ड लगा रखे हैं जबकि बिजली खंभों पर नगरपालिका के प्रशिक्षित कर्मचारी के अलावा कोई अन्य चढ भी नहीं सकता। 
* नगरपालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्वाई लगातार चली तो बाजार साफ सुथरे रहेंगे और नालों नालियों की भी सफाई से गंदगी कचरा हटेगी। नगरपालिका प्रशासन ने सड़कों पर कचरा फेंकने के लिए भी सख्त मना किया है।
* रेलवे रोड पर सब्जी रेहड़ियां और करनाणी धर्मशाला के आगे गंवारिनों के सामान से सड़कें संकड़ी हो रही है। ऐसे में इनको हटाए बिना कैसा सौंदर्य करण होगा। सब्जी रेहडिय़ों से चलना मुश्किल हो रहा है। एक सब्जी दुकानदार आठ रात के आठ बजते ही आधी सड़क तक अतिक्रमण कर लेता है। त्रिमूर्ति रोड पर भी अतिक्रमण है। 
* नगरपालिका के अभियान से शहर का आकर्षक रूप दिखाई देगा जिसकी आम लोगों को इंतजार है।०0०








ईओ पूजा शर्मा का अपने निवास के आगे सड़क पर अतिक्रमण.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 1 मई 2026.

नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के निवास के आगे सड़क पर अतिक्रमण है।ईओ पूजा शर्मा का यह अतिक्रमण पद का दुरुपयोग है। ईओ ने अपनी कार आने जाने के लिए गली के अन्य अतिक्रमण घरों के आगे बनाए स्लोप तुड़वाए। पद के दुरुपयोग और गलत इस्तेमाल के तहत खुद का बनाया पीहर आवास का अतिक्रमण  नहीं तोड़ा। यहां पूजा शर्मा निवास करती है।

आसपास के लोगों ने कुछ कहा तो उनको धमकी दी गई कि शिकायत की तो घरों के छज्जे भी तुड़वा दिए जाएंगे। नगरपालिका ने अवैध अतिक्रमण के तोड़े जाने के लिए लाल क्रोस भी लगा दिए थे। लेकिन ईओ का अतिक्रमण कर्मचारी तो कैसे तोड़ें जो ईओ के पीहर का आवास हो और ईओ खुद भी वहीं रहती हो। 

* ईओ पूजा शर्मा पर इस अतिक्रमण तोड़े जाने के अलावा अन्य भ्रष्टाचारों, अनियमितताओं के आधार पर कार्वाई हो सकती है। ईओ पर गंभीर आरोप अपनी सग्गी भाभी बबीता शर्मा का नियम विरुद्ध अवैध प्रमोशन व अनुचित लाभ देने व नगरपालिका कोष को विभिन्न मामलों में नुकसान का आरोप है।* पूजा शर्मा के भ्रष्टाचारों की अनेक शिकायतें हैं और इस भ्रष्टाचारी अधिकारी को पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया ने यहां टिका रखा है वे इस पर कार्वाई के लिए स्थानांतरण एपीओ आदि के लिए डीएबी को नहीं लिख रहे। कासनिया की पूरे शहर में बदनामी हो रही है लेकिन पिता रामप्रताप और पुत्र संदीप कासनिया अपने हितों के लिए पूजा को यहां रखना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी की भी बदनामी हो रही है लेकिन जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान भी शहर के हित को नहीं देख रहे। शरणपालसिंह जिलाकलेक्टर को संपूर्ण हालात बता सकते हैं। भाजपा का कोई भी नेता नेती ने अभी तक ईओ की शिकायत नहीं की है। भाजपा को नुकसान हो रहा है और लाभ पूजा को या कासनिया को हो रहा है। आश्चर्य यह है कि शहर के अन्य पार्टियों के कांग्रेस नेता विधायक डुंगरराम गेदर तक सभी भ्रष्टाचार और जनता का नुकसान देख रहे हैं।






यह ब्लॉग खोजें