सूरतगढ़:सफाई के ऊपर के आदेश लोगों को बताओ.ईओ सभी को जानकारी दे और सहयोग ले.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 मई 2026. नगरपालिका प्रशासन ने 4 मई से बाजारों में सफाई शुरू करने अतिक्रमण हटा लेने की सूचना लाऊडस्पीकर से प्रचारित की है। ईओ पूजा शर्मा ने संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवतार सिंह और सचिव नरेंद्र कालड़ा से बात कर सहयोग मांगा है कि ऊपर से आदेश हैं।
👌 ऊपर का जो भी आदेश है वह दुकानदारों को और आम लोगों को बताया जाना जरूरी है कि क्या सफाई होगी और इसमें दुकानदार और लोग किस प्रकार का सहयोग करें। अभी तो समस्त दुकानदारों को मालुम ही नहीं कि क्या होगा? यह संशय मिटाना चाहिए। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष और सचिव से बात करना और उनसे सहयोग मांगना अपूर्ण है। अध्यक्ष सचिव ने आगे सभी व्यापारिक संस्थानों के अध्यक्षों को भी सूचना देनी चाहिए थी। सभी को समस्त जानकारी देनी चाहिए थी। अखबारों में मीडिया में जो कुछ प्रचारित हुआ वह सभी ने अपने हिसाब से किया। असल में नगरपालिका ईओ को आधिकारिक घोषणा अखबारों में विज्ञापन छपवा कर करनी चाहिए थी। ईओ को यह कमी तुरंत दूर करनी चाहिए और सभी संस्थाओं से सहयोग लेना चाहिए। यह इसलिए जरूरी है कि सभी पूरी तरह से अवगत हो जाएं और कोई विवाद पैदा न हो सके।
०0०