सूरतगढ़.लोहे के थड़ों का अतिक्रमण.जेसीबी चलेगी. नगरपालिका प्रशासन सख्त.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 मई 2026.
नगरपालिका प्रशासन ने सोमवार शाम को भग्गुवाला कुआ से होते त्रिमूर्ति मंदिर रोड पर अतिक्रमणकारियों को हटाया व नालों पर किए पक्के अतिक्रमण दो दिन में हटा लेने की छूट दी। वहीं मंगलवार यानि आज से जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी एक अखबारी खबर में है।
सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक कुछ दुकानदारों ने तीन फुट के सीमेंट थड़े को लोहे के एंगल आयरन से 5-6 फुट तक सड़क पर कर रखा है और चेतावनी के बाद भी हटाया नहीं है। थड़े का इस्तेमाल व्यवसाय में नहीं कर सकते। दुकानदारों ने बीकानेर रोड पर नालों पर और लोहे के थड़ों से सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है और नगरपालिका की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण हटाए नहीं हैं। फरिश्ता होटल का एक प्रचार पट्ट सड़क बीच अतिक्रमण है। अनेक साईन बोर्ड सड़कों पर अतिक्रमण हैं।बीकानेर रोड पर नाले दुकानदारों ने पक्के निर्माण से बंद कर रखे हैं। हाऊसिंग बोर्ड के अतिक्रमण चेतावनी के बावजूद लोगों ने स्वयं नहीं हटाए हैं। हाऊसिंग बोर्ड के अतिक्रमण 9 अप्रैल की 3 दिन की चेतावनी पर हटाने थे जो 5 मई तक नहीं हटाए गये जहां जेसीबी की कार्वाई से ही वीआईपी लोग मानेंगे।०0०