महेंद्र सिंह शेखावत की 'अनकी' को अकादमी का प्रकाशन सहयोग.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 मई 2026.
राजस्थान साहित्य अकादमी ने महेंद्र सिंह शेखावत के काव्य संग्रह 'अनकी' की पांडुलिपि को प्रकाशन में आर्थिक सहयोग के लिए चुना है। अकादमी ने सन् 2025-26 के सहयोग में अनकी का चयन किया। इस पुस्तक का अकादमी के सहयोग से मुद्रण प्रकाशन होगा। महेंद्र सिंह शेखावत की काव्यकृति सफ़र का प्रकाशन भी राजस्थान साहित्य अकादमी के आर्थिक सहयोग से सन् 2018 में हुआ था। महेंद्र सिंह शेखावत सूरतगढ़ के निवासी हैं और वर्तमान में हरियाणा में स्कूल व्याख्याता हैं।०0०