* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 मार्च 2025.
* युवाओं को जोड़ पार्टी को करेंगे मजबूत:-योगेश मेघवाल*
यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पद के लिए यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित किये जा रहे यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 800 प्रतिभागियों में फाइनल राउंड में योगेश मेघवाल सूरतगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विजय प्राप्त की ।
*जयपुर में यूथ कांग्रेस प्रवक्ता बनने के बाद पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा स्मृति चिन्ह,सम्मान प्रतीक व नकद पुरस्कार देकर योगेश कुमार सम्मानित किया गया।
* सूरतगढ़ पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा योगेश मेघवाल का विधायक जनसेवा केंद्र में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विधायक जनसेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम भाटिया,पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू,नत्थू राम कलवासिया, ओमप्रकाश गेदर,कृष्ण जालप,छात्रसंघ अध्यक्ष साहिल गेदर,सतनाम वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षर नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
* इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू ने कहा कि योगेश पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं जिन्होंने हमेशा पार्टी के लिए प्रत्येक स्तर पर मजबूती से काम किया,योगेश को प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाना पूरे सूरतगढ़ के लिए गौरव की बात है ।
* ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि योगेश जैसे कर्मठ युवाओं को मजबूती मिलने से पार्टी मजबूत होगी और युवा आगे बढ़कर पार्टी के लिए काम करेंगे,भाटिया ने कहा कि कांग्रेस देश के प्रत्येक नागरिक के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली पार्टी है योगेश मेघवाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन में मजबूती आएगी ।
* योगेश मेघवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन कर पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ेंगे और प्रत्येक स्तर पर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन की पार्टी है और देश की रीढ़ बनकर देश को आगे बढाने वाली पार्टी है । पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर हम मजबूती से राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ेंगे और मजबूती से आमजन की आवाज उठाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू,ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया व अन्य कार्यकर्ताओ ने फूल मालाएं,साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया । इस दौरान सहदेव जोशी,श्योपत भोभरिया,सतनाम वर्मा,रामप्रवेश डाबला, भागीरथ मेघवाल,कीर्तन ढिल्लो,करनी डाल,अंग्रेज सिंह ढिल्लो,धर्मपाल भारती, भानी भाट, सचिन नोखवाल,विजेंदर टाक, साहिल मेघवाल,राजेश भाटी,धन्नाराम स्वामी,आत्माराम तेहरपुरिया ,सतपाल मामा , राजेंद्र गेद्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।०0०
*****
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 मार्च 2025.
नगरपालिका प्रशासन ने भग्गु वाला कुआ के पास वाले अपने आयुर्वेदिक औषधालय को पुनः खोला है। वैद्य तरूणकुमार तावणिया प्रतिदिन 4 घंटे निशुल्क सेवा देंगे।
* इस अवसर पर निवृतमान नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, निवृतमान उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी,पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा, निवृतमान पार्षद मदन ओझा, महावीर प्रसाद भोजक,पवनकुमार तावणिया, सुशील तावणिया, टैगोर शिक्षा ग्रुप के सुशील कुमार जेतली, सचिन जेतली,इन्द्रसेन गोदारा उपस्थित रहे। ईओ पूजा शर्मा ने औषधालय खोलने संबंधी पत्र वैद्य तरूणकुमार को सौंपा। कुछ महीनों से यह औषधालय बंद था। समाजसेवी कृष्ण छींपा आदि ने इसके लिए प्रयास किए और ईओ ने इसे सार्थक किया।०0
***
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 4 मार्च 2025.
सूरतगढ़ क्षेत्र में तीस सालों से अधिक समय से राजनीति कर रहे भाजपा नेता से 3 मार्च को बातचीत इलाके के विकास की हुई तो उन्होंने सूरतगढ़ में बढते नशे से बिगड़ते हालात को बताया। उनकी चिंता थी कि शहर की हालत खराब है और गांवों की हालत तो शहर से भी ज्यादा खराब हो रही है।
* सूरतगढ़ में कोचिंग के लिए आ रहे अनेक युवा भटक गये हैं। यहां आने वाले लड़के और लड़कियां दोनों पर उनके अभिभावक देखरेख करें केवल यहां भेजकर निश्चिंत न हो जाएं।उन्होंने कहा कि वक्त ऐसा आ गया है कि अपने अपने बच्चों को ही नशे से बचा लें तो अच्छा है। घिंटाला ने सूरतगढ़ के कोचिंग बाहुल्य क्षेत्र त्रिमूर्ति मंदिर रोड पर रात के बुरे हालात का वर्णन किया कि आज हर जगह यह क्षेत्र नशे के कारण चर्चा बना हुआ है।
* घिंटाला ने कहा कि नशे के पकड़े जाने वाले मामले तो बहुत ही कम हैं जबकि नशे की बिक्री और इस्तेमाल बहुत अधिक है।
* घिंटाला ने कहा कि हाईवे पर सर्वाधिक तस्करी हो रही है और उसमें कुछ ही पकड़ में आ पाते हैं। घिंटाला ने कहा कि सूरतगढ़ में तो दिन रात सादी वर्दी पुलिस की जरूरत है जिसमें महिलाएं भी इलाके में रहें।०0०
****
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 2 मार्च 2025.
रेलवे के द्वितीय द्वार पर मिनीमार्केट से आने जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए फिलहाल रास्ता बंद कर रेलवे इंजिनियरिंग विभाग ने आफत खड़ी कर दी है। गंदे पानी की निकासी का नाला वर्षों से चल रहा था और उसके ऊपर से ही सड़क से आवागमन द्वितीय द्वार तक हो रहा था। अब नाले के स्थान पर गंदे पानी की निकासी के लिए पाईप लगाए गए हैं जो करीब 4 फुट ऊंचाई लिए हैं। यह रास्ता फिलहाल बंद हो गया है। ऐसा लगता है कि पाईपों के ऊपर होते दोंनो ओर ढलान का निर्माण होगा तो वह ढलान मिनीमार्केट दुकानों तक को प्रभावित करेगी। क्या फिर दुपहिया कार जीप टैंपो आदि से द्वितीय द्वार तक आवागमन हो सकेगा? यह निर्माण होता है तो भी डेढ दो महीने लगने की संभावना है। अभी तो यह रास्ता बंद ही हो गया है।
* रेलवे को इस निर्माण से पहले यहां प्लेटफार्म नं 4 पर से वैकल्पिक आवागमन की सुविधा देनी चाहिए थी,जो अभी भी देनी चाहिए।०0०
*****
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 1 मार्च 2025. भाजपा ने नगरीय और पंचायत परिसीमन,पुनर्गठन,नवसृजन के लिए बीकानेर संभाग में जिला संयोजक और शहरी सह संयोजक व ग्रामीण सह संयोजक नियुक्त किए हैं। यह आदेश 28 फरवरी 2025 को जारी हुए हैं।
* श्रीगंगानगर जिले के संयोजक पूर्वराज्यमंत्री सुरेंद्र पाल सिंह,नगरीय सह संयोजक सुभाष गुप्ता और ग्रामीण सह संयोजक प्रदीप धेरड़ को नियुक्त किया है।०0०
****
* करणीदानसिंह राजपूत *
👍 कार्यालयों में साहब का इंतजार * लोग परेशान*
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी सरकार राज्य में सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति को लेकर सख्ती के चाहे जैसे दावे करें मगर सूरतगढ़ के कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों का अपना राज चल रहा है।
* अधिकारी समय पर कार्यालयों में हाजिर नहीं होते। जिनके सरकारी आवास कार्यालयों के 10-20 मीटर दूर हैं वे भी एक दो घंटे घरों में रहते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। यह अपना राज ऐसा भी है कि कुछ तो पांच दिन के सप्ताह में एक दो दिन ही कार्यालय में आते हैं और अपने घर से ही कार्य करते हैं, जिसमें केवल कुछ फाईलें निपटाने का काम होता है तथा निरीक्षण नहीं होता। आश्चर्य जनक यह है कि कुछ अधिकारी कर्मचारी तो लंच( दोपहर भोजनावकाश) भी दो तीन घंटे का करते हैं। कार्यालय से जाने के बाद 4 बजे वापस आते हैं और मर्जी हुई तो नहीं भी आते।
* जहां कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे हैं वे सच्च बता देंगे।
* लैंडलाइन फोन से अधिकारिक बात हो तो मालुम पड़ जाएगा कि कितने अधिकारी कार्यालयों में हैं और कितने अनुपस्थित हैं?
* प्रशासनिक सुधार विभाग की छापेमारी कार्यवाही निरीक्षण यहां जरूरी है। 28 फरवरी 2025.
०0०
******
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 28 फरवरी 2025.
नगरपालिका आबादी क्षेत्र में बिना स्वीकृति अवैध बनाए जा रहे रिलायंस सीएनजी गैस प्लांट के निर्माण को बंद करवाने के लिए 11 फरवरी को प्लांट घेराव के बाद आज सूरतगढ़ बचाओ समिति के द्वारा चेतावनी दी गई है।
* उपखंड अधिकारी संदीपकुमार काकड़ को ज्ञापन दिया गया जिसमें चेतावनी दी गई है कि प्रशासन गैस प्लांट निर्माण को रुकवा नहीं रहा है। प्लांट से शहर को खतरा है इसलिए लोग ही प्लांट पर मौके पर पहूंच कर बंद करवाएंगे।०0०
*****
* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 25 फरवरी 2025.
जिला श्रीगंगानगर में वर्ष 2025 में सीबीएसई/माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं महाविद्यालयों की परीक्षायें होने जा रही हैं। छात्र शान्तिपूर्वक अध्ययन कर अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें, इसके लिये वातावरण कोलाहल मुक्त रखा जाना आवश्यक है। इसके तहत परीक्षा के मद्देनजर वातावरण कोलाहल मुक्त रखने के लिये जिला मजिस्ट्रेट की ओर से ध्वनि नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने राजस्थान ध्वनि नियंत्रण (नोयसेंस कंट्रोल) अधिनियम 1963 की धारा 5 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है। आदेशानुसार जिला श्रीगंगानगर में प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों (जिसमें कोलाहल उत्पन्न हो) का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक उक्त अधिनियम में पूर्व में ही प्रतिबंधित है।
शादी समारोह, सामाजिक समारोह में रातभर ध्वनि विस्तारक यंत्र बजते रहते हैं, जो कतई उचित नहीं है, इसे रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पूर्णत बंद रखा जाये तथा उक्त उपरांत धीमी गति में, अनुमत डेसीबल की तीव्रता तक ही ध्वनि विस्तारकों का उपयोग हो। धार्मिक स्थलों पर भजन, कीर्तन, आरती, प्रवचन इत्यादि प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही किये जाये। कानून में अनुमत ध्वनि तीव्रता के अनुसार ही स्पीकर, ध्वनि विस्तारक सौम्य ध्वनि के साथ बजाया जाये।
मंदिर, मस्जिद एवं गुरूद्वारों में क्रमशः आरती, भजन एवं शब्द कीर्तन के समय एवं शादी विवाह में निकासी व ढुकाव आदि कार्यक्रमों में प्रतिबंध लागू नहीं होगा, परन्तु धीमी गति से ही ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा। डीजे का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
अत्यन्त विशेष परिस्थितियों में ध्वनि प्रसारण यंत्रों की इजाजत देने हेतु संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट अधिकृत रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन अथवा उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार द्वारा राजस्थान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1963 की धारा 6 के अंतर्गत कार्यवाही एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दण्डित कराने की कार्यवाही की जावेगी। उक्त आदेश जारी दिनांक से आगामी दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा।०0०
--------
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 26 फरवरी 2025.
अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार नायक यहां नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के निवास पहुंचे और उनके पिता जोधाराम कालवा के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री नायक ने स्व.जोधाराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्व.जोधाराम कालवा के जीवन की जानकारी ली। ओम प्रकाश कालवा के पुत्र कमल कालवा ने श्री नायक को बताया कि दादाजी के निधन पर पुरानी रीत को छोड़कर एक पहल की है कि मृत्यु भोज नहीं किया और इस पर लगने वाली राशि समाजोपयोगी कार्य में लगाई जाएगी। इसके अलावा ओढावणी आदि की रीत भी छोड़ी।
श्री नायक ने कहा कि अपना कोई उम्र में कितना भी बड़ा हो,उसके निधन पर दुख तो होता ही है। उन्होंने पुरानी रीत छोड़ नयी समाजोपयोगी रीत शुरू करना समाज को नयी दिशा देना बताते हुए सराहना की।
विदित रहे कि ओमप्रकाश कालवा के पिता जोधाराम जी का 14 फरवरी को निधन हो गया था। बारहवां 25 फरवरी को हो गया था लेकिन आज भी दिन भर दूरस्थ स्थानों से लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाम तक यह कार्य चलता रहा। ओमप्रकाश कालवा परिवार शाम को रेल से हरिद्वार रवाना हुए जहां 27 फरवरी को विभिन्न संस्कार पूर्ण कर शाम को रवाना होकर 28 फरवरी सुबह सूरतगढ़ लौटेंगे।०0०
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 26 फरवरी 2025.
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर डीवीजन का अमृत योजना में नया रूप दिए जा रहे स्टेशन सूरतगढ़ पर अधिकारियों की अनदेखी लापरवाही से संयुक्त प्लेटफार्म नं 2-3 पर महीनों से टायलेट सुविधा नहीं है। प्लेटफार्म नं 2-3 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को टायलेट सुविधा की जरूरत होने पर परेशान होना पड़ता है। विशेषकर महिलाएं कहां कितनी दूर जाएं।
* प्लेटफार्म 2-3 पर जो पहले टायलेट था उसको तोड़कर नया रूप दिया जाने वाला निर्माण चींटी चाल से भी धीमी चाल से बनाया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी से निरीक्षण नहीं होने से ठेकेदार पर कोई नियंत्रण नहीं है। रेलवे को पहले विकल्प रूप में अस्थायी निर्माण कर यहां सुविधा रखनी चाहिए थी।
* अभी भी अनुमान नहीं है कि यह निर्माण कब पूरा होगा? ०0०