सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

सूरतगढ़ स्टेशन:ऐसे तो आग भड़क सकती है

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 फरवरी 2025.

रेलवे स्टेशन का अमृत योजना में नया रूप देने में सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं। ठेकेदार ने मशीन चलाने के लिए सोकेट में सीधे तार लगा रखे हैं। स्पार्क हो सकता है। आग लग सकती है। यह प्लेटफॉर्म नं 1 पर हो रहा है। ये साकेट तो मोबाईल आदि की बैटरी चार्ज करने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए है। ठेकेदार यहां से  बिजली उपयोग नहीं कर सकता।०0०







सूरतगढ़:सड़क तोड़ता यह रिसाव किसका है?

 

सूरतगढ़ 24 फरवरी 2025.

एसडीएम कोर्ट के पीछे रेलवे चारदीवारी के पास की इस सड़क पानी रिसाव से टूट रही है। देखने से लगता है कि यह सड़क 15-20 दिन से टूटने लगी थी। यह रिसाव किससे हो रहा है?०0०







शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

इतनी मत पियो कि खुशियां मौत बन जाए.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

शादी ब्याह हो या कोई समारोह हो उनमें पीने से क्या सच्च में खुशियां बढ जाती है? यह प्रश्न  साधारण सा है मगर यह मौजमस्ती किधर ले जा रही है इसका अनुमान कोई भी लगा नहीं रहा है।   लेख का शीर्षक ही बता रहा है कि ये खुशियां कुछ घंटों की या एक दो दिनों की जब धीरे धीरे लत बन जाती है और मौत नजदीक होती है तब केवल परिवार वाले ही ईलाज कराते हैं और भगवान से जीवन बचाने की प्रार्थना करते हैं। कोई मित्र कोई सग्गा संबंधी रिश्तेदार पूछता नहीं और सहायता भी नहीं करता। वह समय डाक्टर कहता कि इसमें कुछ बचा ही नहीं है कि उपचार किया जा सके। घर में सेवा करलो दो चार दिन जितने दिन सांस है। यकृत खराब से खराब फिर भी शराब। शादी ब्याह समारोह की या फिर मित्र मंडली की,रिश्तेदारी की मस्ती की मुफ्त की शराब जब पैग से बोतल बन जाती है यदा कदा से रोजाना की आदत बन जाती है, जब लोग कहने लगते हैं कि यार ये तो टैंक है। कोई ड्रम कहते हैं। बस ये शब्द पीने वाले के मन में खुशियां भरते कि कितना पापुलर हो गया और एक दिन यह पापुलर्टी  मौत को लाकर खड़ा कर देती हैं। 


 पद और पैसे की पावर काम नहीं आती। शराब से खराब हुआ लीवर ठीक नहीं हो पाता। बड़े से बड़ा शहर बड़े से बड़ा  चिकित्सक भी बचा नहीं पाता।

*अनेक लोग शराब पीने को पिलाने को रुतबा समझने लगते हैं। * अधिकांश व्यवसाय करने वाले,ठेका पद्धति से काम करने वालों के मन में यह बात बैठी हुई है कि दारू साथ में बैठ कर पीने से काम बन जाता है। 

शराब पीना पिलाना एक बड़प्पन बनता जा रहा है और तेजी से मौत का आंकड़ा भी बढ रहा है। किसी से बातचीत करें तो अधिकांश से उत्तर मिलता है कि वे सस्ती नहीं पीते, महंगी अंग्रेजी विदेशी पीते हैं। दारू तो दारू ही होती है चाहे किसी ब्रांड की हो उससे यकृत को तो नुकसान पहुंचता ही है। 

👌 दारू पीना दारू से आवभगत करना कराना हो सकता है पीने वाले को खुश करता हो लेकिन यह खुशी है तो मौत का पहला कदम। बस! किसी का यकृत जल्दी तो किसी का देरी से खराब होता है लेकिन पीड़ादायक बहुत दर्दनाक मौत होती है।०0०

22 फरवरी 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

* पत्रकारिता 61 वां वर्ष.

स्वतंत्र पत्रकार( राजस्थान सरकार से आजीवन मान्यता) सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

*******






बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

सूरतगढ़:अंधड़ से टूटा कीकर.रेलवे द्वितीय द्वार.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 19 फरवरी 2025.

सूरतगढ़ इलाके में अपरान्ह 3-50 बजे के करीब तेज अंधड़ आया। रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार पर कीकर का पेड़ धराशायी हो गया जो

पहले अंधड़ों तूफानों से बचता रहा था। यह पेड़ द्वार की आधी सड़क तक गिरा है। यात्रियों को नुकसान पहुंच सकता है। इधर पूरी रोशनी भी नहीं रहती।०0०






मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025

गैस प्लांट शहर में बनाने का कोई पत्र नहीं.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 18 फरवरी 2025.

रिलायंस गैस प्लांट सूरतगढ़ सिटी में लगाए जाने संबंधी कोई कागजात राजस्थान और केन्द्र सरकार का निर्माता कं प्रतिनिधि के पास नहीं है। यदि ऐसा कोई भी पत्र राजस्थान व केंद्र सरकार का होता तो अब तक सामने आता, उसके लिए सात दिन का समय देने की जरूरत नहीं होती। 

* सूरतगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य एवं नगरपालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी पृथ्वीराज जाखड़ ने पिछली बैठक में यह घोटाला सदस्यों के सामने रखा। जाखड़ ने कागज दिखाते हुए ऊजागर किया कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि का कन्वर्जन ( भू उपयोग रूपांतरण) की छूट है,लेकिन यह सूरतगढ़ शहरी आबादी में लगाया जा रहा है जिसका कोई पत्र नहीं है।

* एसडीएम ने 11 फरवरी 2025 को जन घेराव के समय निर्माता प्रतिनिधि को सात दिन में कोई स्वीकृति है तो वे कागजात दिखाने का  और तब तक काम बंद रखने का निर्देश दिया था। वह अवधि बीत गई। हालांकि मौके पर निर्माण कार्य बंल नहीं किया गया। मौके का निरीक्षण और काम बंद रखवाने की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की थी। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा और एसडीएम संदीपकुमार काकड़ जो नगरपालिका के प्रशासक भी हैं की जिम्मेदारी बनती है। 

* नेट साईट "करणी प्रेस इंडिया" में  यह प्रकरण सबसे पहले 26 मई 2024 को जनता के सामने लाया गया जब भूमि समतलीकरण का काम हो रहा था और आबादी में लोग डर रहे थे कि आखिर यहां बन क्या रहा है? निर्माता ने वहां कोई सूचना पट्ट नहीं लगाया था। 

** अब लोग इस प्लांट को शहर में आबादी के बीच लगाने का विरोध कर रहे हैं और प्रशासन एसडीएम ईओ इसे बंद नहीं करवा रहे। यह मामला जिला कलेक्टर डा.मंजू की जानकारी में भी है। प्रशासन की लापरवाही भरी गैर जिम्मेदाराना ढील से शहर में शांतिपूर्ण वातावरण में अशांति भड़केगी जिसकी अधिकारियों को अभी चिंता नहीं है। 

* यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि प्लांट शुरू होने से आसपास की कालोनियों में भूखंडों की कीमतें बढ जाएंगी लेकिन यह असलियत नहीं बताई जा रही कि खतरे में जीवन होगा और कीमतें कोई खरीदार ही नहीं होगा। कोई बसना ही नहीं चाहेगा।

👍 अभी संघर्ष समिति में परिवर्तन की भी जरूरत है और जुझारू अध्यक्ष संयोजक हो जो प्रशासन पर दबाव डाले और संघर्ष लगातार प्रतिदिन चले।यह लोगों की भावना चर्चा में आ रही है। 

👌 राज्य में सत्ताधारी भाजपा के लिए सूरतगढ़ में चुप्पी पर बड़ा संकट आफत आने वाली हालत है जो आगे नगरपालिका चुनाव को प्रभावित कर सकती है।  ०0० 

०0० 







सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

भाजपा नेता गंगाजल मील का निधन.राजनैतिक सफर.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 17 फरवरी 2025.

सूरतगढ़ की राजनीति और कार्यों में जिस पापुलर नाम के लेने से हलचल मची रहती थी,उन गंगाजल मील पूर्व विधायक का आज करीब 82 साल की उम्र में हृदयाघात से निधन हो गया। मूल रूप से सूरतगढ़ तहसील के निरवाना ग्राम के निवासी मील पुलिस विभाग में रहे। बाद में वाईन व्यवसाय में रहे। राजनीति में सन् 2003 में पीलीबंगा से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन वहां भाजपा टिकट के दावेदार निर्दलीय प्रत्याशी रामप्रताप कासनिया से पराजित हुए। उसके बाद 2008 में भाजपा के वसुंधरा राजे राज पर आरोप लगाया और भाजपा छोड़ दी तथा कांग्रेस जोईन की। यहां भाग्य बदला। कांग्रेस की टिकट पर सूरतगढ़ विधानसभा सीट 2008 में जीती। यहां रामप्रताप कासनिया भाजपा को हराया। सन् 2013 में पुनः कांग्रेस टिकट पर सूरतगढ़ से दुबारा चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के राजेंद्र सिंह भादू से हार गये। इसके बाद 2018 में मील परिवार के हनुमान मील कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन भाजपा के रामप्रताप कासनिया से हार गये। सन् 2023 में सूरतगढ़ से कांग्रेस की टिकट हनुमान मील के बजाय डुंगरराम गेदर को मिली। इससे नाराजगी हुई। गंगाजल मील ने कांग्रेस को त्याग दिया और रामप्रताप कासनिया भाजपा टिकट का साथ दिया। हालांकि मील के इस सहयोग से भी कासनिया जीत नहीं पाए। गंगाजल मील ने भाजपा में प्रवेश किया। गंगाजल मील की अपनी नीति रही। भाजपा में काम करने कराने का अपना अलग राजनैतिक तरीका है जिसमें मील कितने चल पाए यह भविष्य में कभी समीक्षा होगी।

* गंगाजल मील इस उम्र में भी निधन से पहले तक अपनी चला रहे थे। उनके निधन से सूरतगढ़ की राजनीति का एक महत्वपूर्ण चैप्टर बंद हो गया।०0०






रविवार, 16 फ़रवरी 2025

गैस प्लांट का विरोध:माटी से उपजे नेता राकेश बिश्नोई की चेतावनी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 फरवरी 2025.

माटी से उपजे जुझारू नेता राकेश बिश्नोई ने चेतावनी दी है कि हमें कोई कागज वागज नहीं देखने,सूरतगढ़ के बीच में किसी भी सूरत में गैस प्लांट को नहीं बनने देंगे जिससे शहर की आबादी को खतरा हो। सूरतगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की संघर्ष तैयारी की बैठक 15 फरवरी को हुई जिसमें राकेश बिश्नोई ने अपना रोष भरी घोषणा की। बिश्नोई जब आक्रोश प्रगट करते हैं तो अपनी भी परवाह नहीं करते। सिंगरासर एटा माईनर की मांग को लेकर पुलिस घेरे की परवाह न करते हुए कानौर हैड पर चढकर गिरफ्तारी देने वाले माटी से पैदा हुए नेता के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले राकेश बिश्नोई ने जन हित के लिए मुकदमों की परवाह नहीं की। ताजा मामला किसानों को फसल मुआवजा बीमें की बैठक का है जिसमें ये भिड़ने को तैयार हुए तब बीमा कं अधिकारियों ने बीमा क्लेम देना स्वीकार किया। बैठक में अन्य नेता भी थे लेकिन उस दिन भी चुनौती राकेश ने ही दी थी जिसका विडिओ बहुत पापुलर हुआ। 

👍 विदित रहे कि नगरपालिका की स्वीकृति के बिना आबादी भूमि वार्ड नं 38 में रिलायंस का यह गैस प्लांट अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। 

* सूरतगढ़ के एसडीएम जो नगरपालिका के प्रशासक भी हैं और  ईओ पूजा शर्मा की जिम्मेदारी निर्माण रुकवाने की है लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्यवाही नहीं हुई। बार बार मांग हो रही है कि इस अवैध निर्माण हो रहे प्लांट को तार रस्सी से घेरे बंद कर सीज कर सील मोहर किया जाए। किसी भी कर्मी को भीतर न घुसने दिया जाए। बिजली पानी के कनेक्शन काटे जाएं। लोगों का कहना है कि कंपनी लगाना चाहती है तो आबादी से दूर लगाए।

* प्लांट को बंद कराने में प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा और बढ रहे विरोध में शहर में कोई घटना घट गई शांति भंग हुई तो प्रथम रूप में ईओ पूजा शर्मा, प्रशासक संदीप काकड़ सीधे रूप में जिम्मेदार होंगे और पहली कार्यवाही इनके विरुद्ध ही होगी। इसके बाद कहीं जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक पर जवाब तलबी होगी कि ये क्या कर रहे थे?०0०

****









* सूरतगढ़ में बिना मंजूरी गैस प्लांट निर्माण पर नयी अपडेट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 फरवरी 2025.

सूरतगढ़ बचाओ समिति द्वारा बिना स्वीकृति आबादी क्षेत्र में बनाए जा रहे रिलायंस गैस प्लांट के विरोध में 17 फरवरी को 11 बजे उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

* नौ सदस्यों की समिति के संयोजक परसराम भाटिया ने लोगों को 16 फरवरी को उपखंड कार्यालय पर आने का सार्वजनिक बुलावा किया है।

 परसराम भाटिया ने आह्वान में लिखा है"हम सभी ने एकजुट होकर शहर को बचाने के लिए 11 फरवरी 2025 को रिलायंस गैंस प्लांट का घेराव किया था, तब प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जब तक रिलायंस कम्पनी सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा देती तब तक काम बंद रहेगा, लेकिन प्रशासन के ढुलमुल रवैये की वजह से अभी तक रिलायंस गैस प्लांट का निर्माण काम जारी है।  15 फरवरी शनिवार को सेन मंदिर में संघर्ष समिति की हुई बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार  सभी साथी 17 फरवरी 2025 सोमवार को प्रातः 11 बजे उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंप आगामी रणनीति तय करेंगे। सभी सामाजिक,धार्मिक,राजनीतिक व व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े साथी 17 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे उपखण्ड कार्यालय जरूर पहुंचे।"

*****








सूरतगढ़ को शर्मसार करते भाजपा नेता!

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 फरवरी 2025.

स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है जिसे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मानते हैं मगर सूरतगढ़ नगरपालिका का प्रशासन नहीं मानता। अब प्रश्न यह है कि प्रशासन को कौन चेताए। जब सरकार चलाने वाले भाजपा नेता नेतियां ही सोते हुए हों तो अधिकारियों को कौन चेताए? सूरतगढ़ में किस भाजपा नेता की चलती है? हालात देख कर लोग यही कहेंगे कि किसी की भी नहीं चलती। 




👍 जब घर के आगे की नाली गंदे पानी से भरा हो,सीवरेज के चैम्बर में से मल बाहर सड़क पर आता हो तो वहां किसी को भी भाजपा नेता  कहलवाने का अधिकार ही नहीं हो सकता। 

👍 भाजपा नेताओं ने ऐसे कौनसे गलत या नियमविरुद्ध काम करवा लिए हैं कि वे नगरपालिका प्रशासन से दबे पड़े हैं और उनके निकम्मे पन पर उनको यहां से चलता नहीं करते? जहां सैकड़ों डिजायर लिखी वहां एक दो को एपीओ करवा जांच ही शुरू करादो।०0०








शनिवार, 15 फ़रवरी 2025

कोटा:गैस रिसाव से 17 छात्राओं की तबीयत खराब:

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

15 फरवरी 2025.

सीमलिया थाना क्षेत्र के गड़ेपान स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड (सीएफसीएल प्लांट) से अमोनिया गैस रिसाव से नजदीकी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की 17 छात्राएं और एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। 9 छात्राओं व महिला को कोटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आठ छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी।

गैस रिसाव हुआ उस समय स्कूल में

प्रार्थना सभा हो रही थी। स्कूल में गैस की दुर्गंध फैली और छात्राओं को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और कई छात्राएं बेहोश हो गईं। कुछ को उल्टियां होने लगी। अचानक हुई ऐसी घटना से  स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। 


सूचना पर जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर, कोटा सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के लिए पहुंची। 

* ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जिला कलक्टर से बातचीत कर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी प्रशासन से घटनाक्रम की जानकारी ली और प्रभावित बच्चों के उचित उपचार के निर्देश दिए। 


गैस रिसाव के बाद स्कूल स्टाफ और अन्य छात्रों ने प्रभावित बच्चों को पास ही गड़ेपान डिस्पेंसरी पहुंचाया। एम्बुलेंस आने में देर हुई तो स्कूल स्टाफ व अन्य बच्चों ने कुछ बच्चों को कंधे पर लेकर डिस्पेंसरी पहुंचे। गैस रिसाव के बाद सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल की छुट्टी कर दी गई।

घटना की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा। अभिभावकों से बात कर बच्चों की तबीयत की जानकारी ली गई है। तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। वो आगामी तीन दिन तक बच्चों के स्वास्थ्य का अपडेट लेते रहेंगे। जेके लोन अस्पताल में भी दो अध्यापक तैनात किए गए, जो भर्ती बच्चों की सार-संभाल करेंगे। जांच में कंपनी की लापरवाही सामने आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूली बच्चों के गैस रिसाव के चपेट में आने की सूचना मौके पर पहुंचा। एम्बुलेंस प्रभावित बच्चों को मेडिकल कॉलेज लेकर चली गई थी। वहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जेके लोन अस्पताल भर्ती कराया गया। लक्षण गैस रिसाव की चपेट में आने की आशंका हैं।

प्रदूषण नियंत्रण मंडल मामले की जांच कर रहा है। सीएफसीएल से भी आंतरिक जांच रिपोर्ट और सेफ्टी ऑडिट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 


जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने मीडिया से कहा कि घटना की जांच की जा रही है और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को मौके पर बुलाया गया है। वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी हादसे की पूरी जानकारी ली है। CFCL हॉस्पिटल के डॉ. आरके शर्मा के मुताबिक, 14 बच्चों और एक स्टाफ मेंबर को हॉस्पिटल लाया गया था। इनमें से 6 बच्चों की हालत गंभीर थी, जिन्हें कोटा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चंबल फर्टिलाइजर्स का कारखाना उच्चतम सुरक्षा और पर्यावरणीय अनुपालन मानकों से संचालित है। आधुनिक उपकरण गैस रिसाव का तुरंत पता लगाते हैं।  घटना की संबंधित अधिकारियों से जांच करवाई जाएगी। चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड (सीएफसीएल प्लांट) के प्रबंधन ने गैस रिसाव होने से इनकार किया है। अब सरकारी जांच के बाद ही सही स्थिति का मालुम हो सकेगा।

०0०







यह ब्लॉग खोजें