शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025
मंत्री किरोड़ी मीणा की करणी राजपूत की पत्रकारिता पर बधाई.
सूरतगढ़ 14 फरवरी 2025.
राजस्थान के संघर्षशील भाजपा के वरिष्ठ नेता केबिनेट मंत्री ने आज सुबह मोबाइल फोन से करणीदानसिंह राजपूत की पत्रकारिता के चल रहे 61 वें वर्ष पर बधाई दी। सुबह 8-41 पर गौरव छाबड़ा का काल आया कि किरोड़ीलाल जी बात करेंगे। हैलो कहते ही बधाई के साथ शुभकामनाएं और बात शुरू हुई। राजपूत की पत्रकारिता को संघर्षपूर्ण और सच्ची बताया। दोनों और ही संघर्ष मय जीवन रहा है। करणीदानसिंह राजपूत ने भी मीणा जी के संघर्ष मय जीवन को महान बताया और कहा कि उनके समाचार पढने का आनंद मिलता है और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। दोनों ने "संघर्ष जीवन"को महान बताते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
* विदित रहे कि किरोड़ीलाल मीणा और सूरतगढ़ के स्व.विधायक गुरूशरण छाबड़ा की मित्रता बेजोड़ और परिवारिक रूप में अभी निभ रही है। गौरव छाबड़ा स्व.गुरूशरण छाबड़ा के सुपुत्र हैं।०0०
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
कार्यालयों में अनुपस्थिति पर सख्त कार्यवाही होगी.सीएम सख्त.
* करणीदानसिंह राजपूत *
जयपुर, 13 फरवरी 2025.
राजकीय कार्यालयों में विलम्ब से आने वाले एवं बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ये निर्देश हैं। सरकारी कार्मिक निर्धारित समय पर अपनी सीट पर बैठें, समस्याओं का समाधान करें, आमजन को सरकारी योजनाओं के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दें।
*इस निर्देश की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने विभिन्न टीमों का गठन किया है। ये टीमें निरन्तर कार्यालयों में जाकर निरीक्षण कर रही है।
* विभाग की शासन सचिव श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने बताया कि उप शासन सचिव श्री महेन्द्र परेवा के नेतृत्व में विभागीय दल कार्यवाही कर रहे हैं।
* हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं विभागों का 13 फरवरी 2025 को निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण में 92 उपस्थिति पंजिकाओं को जब्त किया गया। इस जांच में 21.42 प्रतिशत राजपत्रित और 13.45 प्रतिशत अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
*निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस राज्य स्तरीय निरीक्षण दल में अनुभागाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार सरावता, सहायक अनुभागाधिकारी श्री चेना राम भदाला और दयाराम गुर्जर शामिल रहे।०0०
भ्रष्टाचार पर न शिकायत न शब्द न घोषणा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना का 11 फरवरी को एक स्वागत कार्यक्रम हुआ जिसमें मंच संयोजक रमेश आसवानी ने भ्रष्टाचार से जनता के बेहाल पर अपने विचार रख दिए।
कार्यक्रम में मंच कुर्सियों पर पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा,पूर्व पंचायत समिति प्रधान बिरमादेवी नायक,शराबबंदी नशा मुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा, पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी मोदी और गौरव बलाना थे।
👍आशा है कि इन भाजपा नेताओं और नेतियों के मुंह से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर कुछ जरूर बोला जाएगा और ये कार्यवाही भी करवाने में आगे रहेंगे। इन पर लगातार निगाहें रहेगी। ( अभी पिछले 6 सालों में हमारे सामने भ्रष्टाचार के मामले में एक भी विरोध एक भी शिकायत इनकी तरफ से नजर नहीं आई है। न कहीं सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार का विरोध देखा गया है।)
* गौरव बलाना नया खून है सो वह और उसकी भाजपा टीम शहर को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने में आगे आएगी। यह आशाएं हैं।०0०
इंदौर में सीएनजी प्लांट 5 किलोमीटर दूर.सूरतगढ़ में आबादी में क्यों?
* करणीदानसिंह राजपूत *
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर का सीएनजी गैस प्लांट देवगुड़िया का ट्रेचिंग पोइंट जहां कचरा डाला जाता है वहां है। इंदौर से यह 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है।
* सूरतगढ़ में यह आबादी के बीच में वार्ड नं 38 में नगरपालिका की स्वीकृति बिना अवैध बनाया जा रहा है। आम जनता से इसके निर्माण संबंधी हर बात कागजात को छिपाया गया है।
* सूरतगढ़ में जहां आबादी क्षेत्र में लगाया जा रहा है वहां कितने ट्रोले आएंगे और कितने टैंकर भरे निकलेंगे?क्या यहां सड़क पर दूसरे वाहन चल सकेंगे या जाम रहेगा?
** यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सीएनजी सुरक्षित गैस है जो कि सही नहीं है। क्या रिसाव होने पर मानव और जीव जंतु इस गैस में सांस ले सकते हैं? क्या यह ज्वलनशील नहीं है तो सीएनजी गैस कारों में आग कैसे लग जाती है?
👍 सूरतगढ़ में आबादी में इसके निर्माण की स्वीकृति नहीं है जो कि हर निर्माण के लिए नगरपालिका क्षेत्र में जरूरी होती है। उसके बिना तो एक ईंट तक नहीं लगाई जा सकती।
ऐसी स्थिति में प्रशासन द्वारा इसका निर्माण जब्त हो,संपूर्ण प्लांट तार या मोटे रस्सों से घेरे में लेकर सील मोहर हो,नोटिस चिपकाया जाए। कोई कर्मचारी प्रबंधक भीतर नहीं घुसे। बिजली पानी सब बंद हो। भूमि गत पानी भी निकालने पर रोक हो। इसको कंपनी हटाए या अवैध मान कर प्रशासन ध्वस्त करे।
* जनता का जीवन सुरक्षित रखना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है।०0०
बुधवार, 12 फ़रवरी 2025
भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष गौरव बलाना सम्मान
सूरतगढ़ 12 फरवरी 2025.
समाजसेवी चंद्र प्रकाश जनवेजा परिवार की ओर से भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना का एवं भाजपा नेताओं का सम्मान किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम आदर्श कालोनी के चिंतपूर्णी काली माता मंदिर के प्रांगण में 11 फरवरी शाम को आयोजित किया गया। पूर्व पार्षद बीरबल सैनी ने गौरव बलाना को चूनरी का साफा पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नागपाल, शराबबंदी नशा मुक्ति आंदोलन की अध्यक्ष पूजा छाबड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा, पूर्व प्रधान बिरमादेवी नायक,रजनी मोदी और पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा का भी सत्कार किया गया। अशोक नागपाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा चयन समिति में वे सहप्रभारी थे,उन्होंने गौरव का नाम नगरमंडल अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया था। नागपाल ने भाजपा के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। गौरव बलाना ने भी भाजपा के लिए सक्रियता से कार्य करने का भाषण दिया। पूजा छाबड़ा ने भी वक्तव्य दिया। इस अवसर पर एडवोकेट एन.डी.सेतिया, पूर्व पार्षद पूरण कवातड़ा,मां काली भक्त मनोहर लाल कवातड़ा,पीताम्बर शर्मा,घनश्याम शर्मा,रेंवतराम सोनगरा,रामकरण स्वामी,अमित कल्याणा, भाजपा कार्यकर्ता व अरोड़ा समुदाय के गणमान्य ने सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन रमेश आसवानी ने किया।०0०
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025
रिलायंस गैस प्लांट अवैध निर्माण को जनता ने घेरा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 11 फरवरी 2025.
सूरतगढ़ शहर बचाओ समिति के बैनर पर यहां के विधायक डुंगरराम गेदर की अगुवाई में जनता ने आबादी में नगरपालिका की बिना स्वीकृति के अवैध बनाए जा रहे रिलायंस गैस प्लांट को जनता ने घंटों तक घेरे रखा। समिति के जूझारू लोगों ने भाषण दिए और धरना लगा दिया कि जब प्रशासन बात करेगा और सही स्थिति बताएगा तब यह धरना खत्म होगा। पुलिस का भारी बंदोबस्त था। पहले तहसीलदार आए जिनके सामने सवालों की झड़ी लगादी गई। आखिर एसडीएम संदीपकुमार काकड़ आए लेकिन कोई भी सही जवाब नहीं दे पाया। जनता लिखित में देने की बात पर अड़ गयी कि प्रशासन लिख दे कि निर्माण एकदम सही है और इससे शहर को कोई खतरा नहीं है। फंसे हुए प्रशासन ने आखिरकार निर्माण कार्य करवा रहे प्रतिनिधि को बुलाया। बातचीत और कागजात विधायक ने देखे। नगरपालिका की ओर से निर्माण की स्वीकृति ही नहीं थी। समिति के एक नेता पृथ्वीराज जाखड़ ने निर्माता प्रतिनिधि को चैलेंज दिया कि नगरपालिका की स्वीकृति के बिना कुछ भी निर्माण नहीं कर सकते। प्रतिनिधि ने कहा कि नगरपालिका में आवेदन लगाएंगे।
👍 सवालों का तूफान प्रशासन को भी चुनौती दे रहा था। आखिर उपखंड अधिकारी ने निर्माता प्रतिनिधि को 7 दिन का समय वैध कागजात स्वीकृति आदि दिखाने का कहा है और तब तक निर्माण बंद रखने का भी कहा है।
* यह बात भी बार बार उठी कि गैस प्लांट लगाना है तो आबादी क्षेत्र से दूर लगाएं।०0०
**
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025
सूरतगढ़:रेलवे स्टेशन का द्वितीय द्वार. अंधेरे का खतरा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 6 फरवरी 2025.
रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार पर रेल सीमा में ही रात को अंधेरे का खतरा हो तो किसी घटना पर किस अधिकारी की जिम्मेदारी होगी? रेल अधिकारी द्वितीय द्वार का निरीक्षण नहीं करते। आरपीएफ जीआरपी की देखरेख भी नहीं होती। टिकट खिड़की पर खुलने बंद होने का समय नहीं और न रेल टाईम टेबल। रेल विकास संघर्ष समितियां 2 हैं लेकिन उनके मांग पत्रों में द्वितीय द्वार के अंधेरे और खतरे को कभी शामिल नहीं किया जाता। इस द्वार के आगे ही रेल कर्मचारियों के पचास के लगभग रेल आवास है और यह अंधेरे का खतरा उनके लिए भी कभी घातक हो सकता है। रेल अधिकारी यहां उचित प्रकाश और गश्त की व्यवस्था करे।०0०
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025
सूरतगढ़:भाजपा की नगरपालिका चुनाव की तैयारी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 4 फरवरी 2025.
एक पखवाड़े की लगातार पर्दे के पीछे के समाचारों की खोज के बाद आज भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से लंबी बातचीत से उजागर हुआ कि नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा करीब दो महीने से तैयारी शुरू कर चुकी है। भाजपा की यह तैयारी इस स्तर पर हो रही है कि कुल 45 वार्डों में 30 से अधिक पर जीत हो। भाजपा के कुछ नेता और कुछ कार्यकर्ता इस अभियान में पूरी गोपनीयता रखते हुए लगे हुए हैं।
* इस बार यह तैयारी है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके में भाजपा को अधिक वोट मिले और भाजपा का पार्षद चुना जाए।
** भाजपा इस बार पढी लिखी और पालिका बैठकों में बोल सकने और अपनी बात को प्रभावी ढंग से रख सकने वाली महिलाओं को चुनाव में खड़ा करने को प्राथमिकता देंगे।
*** अध्यक्ष का सीधा चुनाव जिस वर्ग का हुआ तो उसके लिए भी पुरूष और महिला को खड़ा करने की तैयारी भी है।
**** भाजपा का मिशन शहर विकास, सफाई बिजली सड़कें आदि पर कार्य करना है कि जहां जरूरत और कमी की सूचना मिलेगी वहां बिना विलंब के कार्य करवाया जाएगा। कार्यालय में लोगों के काम तुरंत हो यह प्राथमिकता रहेगी।
* भाजपा के सामने पिछले चुनाव 2019 में कांग्रेस ने 22 वार्डों में जीत प्राप्त की थी और भाजपा केवल 12 वार्डों में सिमट गई थी। इस बार कांग्रेस की तरफ से अभी कुछ भी नहीं हो रहा। भाजपा यदि 30 से अधिक की तैयारी और जीत प्राप्त करती है तो कांग्रेस 10 तक पहुंचना भी मुश्किल होगा। ०0०
*****
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

















































