भ्रष्टाचार पर न शिकायत न शब्द न घोषणा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना का 11 फरवरी को एक स्वागत कार्यक्रम हुआ जिसमें मंच संयोजक रमेश आसवानी ने भ्रष्टाचार से जनता के बेहाल पर अपने विचार रख दिए।
कार्यक्रम में मंच कुर्सियों पर पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा,पूर्व पंचायत समिति प्रधान बिरमादेवी नायक,शराबबंदी नशा मुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा, पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी मोदी और गौरव बलाना थे।
👍आशा है कि इन भाजपा नेताओं और नेतियों के मुंह से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर कुछ जरूर बोला जाएगा और ये कार्यवाही भी करवाने में आगे रहेंगे। इन पर लगातार निगाहें रहेगी। ( अभी पिछले 6 सालों में हमारे सामने भ्रष्टाचार के मामले में एक भी विरोध एक भी शिकायत इनकी तरफ से नजर नहीं आई है। न कहीं सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार का विरोध देखा गया है।)
* गौरव बलाना नया खून है सो वह और उसकी भाजपा टीम शहर को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने में आगे आएगी। यह आशाएं हैं।०0०