मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

सूरतगढ़. बाजार में मिट्टी कचरे ईंटों से बंद किया नाला. अभियान में भी नहीं खुला.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 13 अक्टुबर 2026.

राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा सेवा सेतु अभियान में भी मुख्य बाजार रेलवे रोड सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक का दक्षिणी दिशा का बंद किया नाला नहीं खोला जा सका।

* सुभाष चौक पर दक्षिण से उत्तर की ओर क्रोसिंग नाले की सफाई भी नहीं हुई।

 नगरपालिका प्रशासन को सूचना के बाद भी इस नाले की सफाई नहीं करवाई गई जबकि अभियान के केवल तीन दिन 14,15,16 अक्टुबर ही शेष हैं।

* सड़कों पर से अतिक्रमण हटवाना भी फेल हुआ। होटल ढाबों के आगे मेज कुर्सियों बैंचों से सड़कों पर हुए अतिक्रमण भी नगरपालिका प्रशासन हटा नहीं सका। रेलवे स्टेशन मुख्य द्वार के आगे सड़क पर होटल भोजनालय मालिक मेज कुर्सियां बैंच से अतिक्रमण कर लेते हैं। नगरपालिका न सामान हटवाती है न जब्ती करती है  न जुर्माना लगाती है।०0०

यह ब्लॉग खोजें