बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

नगरपालिका में भाजपा राज करना और राज चलाना सीखे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 7 अक्टूबर 2026.

नगरपालिका भवन में अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और विभागों के  कक्ष हैं लेकिन उपाध्यक्ष का कक्ष नहीं है। अधिशाषी अधिकारी से मांग और चेतावनी दी तब जवाब दिया गया था कि नियमों में कोई प्रावधान नहीं है। ईओ ने कहा था कि नियम दिखादो। 

 * कांग्रेस के (चुनाव में पराजित) ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया कुछ पार्षदों को साथ लेकर इस मांग पर अड़े हैं, लेकिन जब नियम ही नहीं है तो ईओ अपने स्तर पर उपाध्यक्ष के लिए कक्ष कहां से आवंटन करेंगे। भाजपा के भी पार्षद अब सामने जवाब दे रहे हैं। 

* सूरतगढ़ में उपाध्यक्ष पद पर माकपा जीती।माकपा की एक ही पार्षद जीती जो कांग्रेस के समर्थन से उपाध्यक्ष चुनी गई। 

** उपाध्यक्ष के पास चेयरमैन की तरह कोई ओफिशियल वर्क नहीं होता जिसके करने के लिए अलग से कक्ष की आवश्यकता हो। उपाध्यक्ष सामान्य पार्षद ही होता है। 

* नगरपालिका में परसराम भाटिया की मांग पर आमने सामने विवाद करने की जरूरत ही नहीं है। भाजपा पार्षद विवाद करने के बजाय राज करना सीखें। परसराम भाटिया ने पिछले बोर्ड में सरकार की तरफ से अध्यक्ष मनोनीत होने पर अपने कार्यकाल में खूब भ्रष्टाचार किया था। वह अब चेतावनी देता है और भाजपा सुनती है तो भाजपा कमजोर मानी जाएगी। भाजपा का प्रदेश में राज है और ऐसी स्थिति में भाजपा को राज करना और राज चलाना सीख लेना चाहिए।०0०









यह ब्लॉग खोजें