बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

सूरतगढ़:सड़कों के अतिक्रमण.सीएमओ में शिकायत दर्ज. सेवा सेतु अभियान.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 7 अक्टुबर 2026.

राजस्थान सरकार ने विभिन्न कार्यों के लिए स्थानीय निकाय में सेवा सेतु अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर शुरू किया है। विभिन्न कार्यों में सड़कों के अतिक्रमण हटाने सफाई करने का कार्य भी है। सूरतगढ़ नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण अतिक्रमण लगातार हो रहे हैं।

1- सूरतगढ़ के आवासन मंडल कालोनी (पुरानी) में 58 अतिक्रमण 9 अप्रैल 2026 से चिन्हित हैं जिनको नोटिस दिए गये। 12 अप्रैल से हटाने थे लेकिन नहीं हटाए।


2- सन 2025 में वहीं आवासन कालोनी के पश्चिम में 32 अतिक्रमण चिन्हित हैं। उनको भी हटवाना था लेकिन नहीं हटाए।

3:- पंचायत समिति के पास ईओ पूजा शर्मा के पीहर निवास की गली में अतिक्रमण चिन्हित हैं। एक तरफ के हटाए गये दूसरी तरफ लाल क्रोस चिन्हित अतिक्रमण अभी हैं, जिनको हटवाया नहीं गया।

*बड़े लोगों के अतिक्रमण होने के कारण प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन टालते रहे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा को भेजे गए पत्र  में लिखा गया है कि सरकार के इस अभियान में ये अतिक्रमण हटवाए जाएं।  हर बार पुलिस जाब्ता मौका मजिस्ट्रेट  उपलब्ध किए जाने  के बहाने पर अतिक्रमण नहीं हटवाए जाते।

* अतिक्रमण हटवाने के लिए  स्थानीय उपखंड अधिकारी को और नगरपालिका प्रशासन को  आदेश जारी किए जाने का आग्रह है।

 प्रशासन को लिखे गये दो पत्र भी भेजे गये हैं।

यह प्रकरण आज क्रमांक 102605229022075 पर दर्ज हुआ है।०0०






यह ब्लॉग खोजें