जयपुर व श्रीगंगानगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान. सूरतगढ़ में कब जागेंगे पार्षद?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 6 अक्टूबर 2026.
राज्य की राजधानी में सड़कों पर अतिक्रमण कर बनाए भवन दुकानें आदि ध्वस्त की जा रही है जिनके विडिओ वायरल हो रहे हैं। जयपुर बीकानेर में पहले कई सड़कों पर से अतिक्रमण हटाए गये। अभी एक सड़क पर करीब 50 दुकानें ध्वस्त की गई व अभी सौ अतिक्रमण और हटाए जाएंगे। दो तीन दिन में सभी 150 अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए जाएंगे। सड़कों का सफाई अभियान।
* श्रीगंगानगर में सड़क पर सामान मिला तो एक हजार रूपये जुर्माना मौके पर ही वसूल किया जाएगा। एक दम खुली घोषणा की गई है। अतिक्रमण हटाने का तीन दिन अभियान चलेगा। नगर परिषद के आयुक्त ने अभी दो दिन पूर्व घोषणा की है कि जो घरों से व्यवसाय कर रहे हैं वे आवासीय भूखंडों का रूपांतरण व्यावसायिक में करवा लें। घरों से दुकानें नहीं चलेंगी।
* श्रीगंगानगर में सभापति पुराने नहीं एकदम नये हैं। नगर को साफ सुथरा बनाना है तो एक दिन की भी देरी क्यों? जो करना है तो तुरंत शुरू हो का कार्यक्रम तय हुआ।
👌 सूरतगढ़ में पार्षद कब जागेंगे और अतिक्रमण हटाने की मांग करेंगे। पार्षद ही क्यों नागरिक, संस्थाएं,राजनेता और नेता कब जागेंगे? यहां बाजारों में और आवासन मंडल पुरानी कालोनी, उसके पश्चिम में करीब 200 अतिक्रमण हैं। नगर पालिका ने 58 नोटिस दिए मगर एक राजनेता ने हर बार रोका। उससे पहले 32 चिन्हित किए गये। आश्चर्य यह है कि अभी नगरनिकाय चुनाव में नये अतिक्रमण हो गये व कुछ पुराने अतिक्रमण सड़क के ऊपर तक बढा दिए गये। अभी अतिक्रमण चल रहे हैं। वाटरवर्क्स की टंकी के पश्चिमी में एक बड़ी चौकी का पुनः निर्माण हुआ है टाईलें लगाई गयी और सड़क के ऊपर तक स्लोप बना दिया।
एक ईओ पूजा शर्मा के पीहर निवास की गली में एक तरफ के अतिक्रमण हटाए गये और दूसरी ओर चिन्हित वैसे ही पड़े हैं। देखते हैं पार्षद कब जागते हैं और कितने जागते हैं। अतिक्रमण भी रहें और शहर को चमकाने विकसित करने का संकल्प भी हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान भी हो। क्या यह संभव है? ०0०