रविवार, 4 अक्टूबर 2026

वरिष्ठ नेताओं से सलाह और पार्षदों से सहयोग लें. पालिकाध्यक्ष ज्योतिकंवर को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आशीर्वाद और बड़ी सलाह.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 4 अक्टुबर 2026.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के भव्य स्वागत और उसी में शेखावत द्वारा नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर राठौड़ को आशीर्वाद भरा निर्देश का समारोह आम लोगों को खुश करने वाला रहा। 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जनता के विश्वास और विकास को अहम मानते हुए वक्तव्य दिया।

शेखावत ने ज्योतिकंवर को नेक सलाह देते कहा कि जनता ने बड़े विश्वास से यह पद दिया है, सो जनता के विश्वास पर खरी उतरें। विकास का बल्युप्रिंट बनाया जाए। पिछले 30 सालों से शहर में परेशानियां रही है, अब 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित कर शुरुआत की जाए। नगरपालिका भवन नये निर्माण की बात पर शेखावत ने कहा कि आभी पुराने भवन में ही बैठ कर विकास करें तथा नये भवन निर्माण को सबसे बाद में रखें।

* ज्योतिकंवर ने अपने वक्तव्य में हनुमान खेजड़ी मंदिर और बाबा रामदेव के प्राचीन जाल मंदिर को पर्यटन स्थल रूप में विकसित कराए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी। सूरतगढ़ के प्राचीन गढ के जीर्णोद्धार की बात भी रखी गई। अध्यक्ष ने बरसाती पानी निकासी को प्राथमिकता बताई। मंत्री जी के समक्ष राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शहर में उपकारागृह के पास अंडरपास की मांग रखी गई।

* समारोह हनुमान खेजड़ी मंदिर परिसर में किया गया था ताकि यहां के दो प्रसिद्ध मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराया जाने में सरकारी सहयोग मिल सके। शेखावत व गणमान्य ने हनुमान प्रतिमा के धोक लगाया। हनुमान खेजड़ी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र राठी, मदन ओझा व सदस्यों ने शेखावत को मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा का स्मृति चित्र भेंट किया। शेखावत को मंच पर बड़ी पुष्प माला पहनाई गई।







* समारोह में पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया,भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह, पूर्व विधायक अशोकनागपाल,सादुलशहर के विधायक गुरवीरसिंह बराड़,नगरपरिषद अनूपगढ़ की पूर्व अध्यक्ष प्रियंका बेलान,नगरपालिका सूरतगढ़ के तीन पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, काजल छाबड़ा, आरतीशर्मा, पूर्व प्रधान बिरमा नायक,पूर्व जिला प्रमुख कविता रेगर, भाजपा जिला सचिव पेपसिंह राठोड़, राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष विकाससिंह शेखावत, भाजपा नेताओं में संदीपकासनिया, विजयकुमार गोयल,जितेंद्र सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह राठौड़, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना, पूर्वपार्षद सुनील छाबड़ा,भाजपा नेता प्रवीण छाबड़ा,नव निर्वाचित भाजपा पार्षदों व कुछ निर्दलीय पार्षदों ने भाग लिया।

* केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का नारायण सिंह, जितेंद्र सिंहराठौड़ सुरेंद्र सिंह राठौड़ ( ज्योतिकंवर राठौड़) निवास पर शानदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जितेंद्र सिंह राठौड़ के नजदीकी संपर्क हैं।

* सूरतगढ़ में नगरनिकाय चुनाव व अध्यक्ष पद पर भाजपा की ज्योतिकंवर के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद यह पहली बार भव्य आयोजन हुआ।

* सूरतगढ़ के गढ के जीर्णोद्धार की मांग उठी। विदित रहे कि गढ के जीर्णोद्धार का युद्ध भाजपा नेता एडवोकेट पूनम शर्मा कुछ वर्षों से लड़ रही है तथा उनके प्रयासों से एक करोड़ अठयासी लाख रूपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है।०0० 👌 करणी प्रेस इंडिया देखते रहें। अच्छा लगे तो शेयर करें। 

।





०0०


यह ब्लॉग खोजें