सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

राजस्थान में सेवा सेतु अभियान 7 से 16 अक्टूबर.पट्टे,सफाई, सड़कें,सीवरेज, अनेक कार्य

 

* करणीदानसिं

ह राजपूत *

समाचार 5 अक्टूबर 2026.

राजस्थान भर में नगरनिकायों में आम जन के विभिन्न कार्यों के लिए सेवा सेतु अभियान 7 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान में विभिन्न नियमों के तहत पट्टे बनाए जाएंगे। सड़कें नाले नालियाँ मरम्मत, साफ सफाई के काम होंगे। सीवरेज की समस्याओं का समाधान होगा। भू परिवर्तन होगा। टैक्स संबंधी कार्य होंगे। विभिन्न लायसेंस कार्य भी होंगे। नगरनिकाय से संबंधित अनेक कार्य होंगे। सरकार ने 25 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया और इसके व्यापाक प्रचार के निर्देश दिए लेकिन अनेक नगरनिकायों के अधिशाषी अधिकारियों व आयुक्तों ने प्रचार में उदासीनता बरती। अभियान 7 अक्टूबर को शुरू होगा और दो दिन पहले यानि आज 5 अक्टूबर तक लोगों को अभियान शुरू होने का मालुम नहीं है।

०0०










यह ब्लॉग खोजें