शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

75 से अधिक आयु के पेंशनरों का सम्मान. शानदार समारोह.

 

सूरतगढ़ 2 अक्टूबर 2026.

राजस्थान पेंशन समाज सूरतगढ़  द्वारा पेंशनर  सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेंद्र सारड़ीवाल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष पेंशनर समाज श्रीगंगानगर द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अरविंद कुमार बंसल निदेशक अपेक्स हॉस्पिटल सूरतगढ़ थे । डॉक्टर सुभाष महर्षि प्रभारी उपजिला चिकित्सालय सूरतगढ़ व श्री परमजीत सिंह शाखा प्रबंधक बंधन बैंक विशिष्ट अतिथि थे। 

उद्घोषक रामेश्वरदयाल तिवारी द्वारा मंत्र उच्चारण कर गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सूर्या पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया।

   आज 75 प्लस आयु के श्यामसुंदर पारीक,राजाराम बिश्नोई, हेतराम वर्मा, राजकुमार सिंह परमार, श्याम सिंह,मनीराम वर्मा, मंदर सिंह, कुलदीप कौर, दयाराम जाखड़, पुष्पा शर्मा, परतुराम, सुनहरी देवी, हनुमान सिंह, इंदर सिंह,बनवारी लाल, मनफूल राम शर्मा, बंता सिंह, दर्शन सिंह पटवारी, मनफूलराम गोदारा पटवारी, कुंदन लाल मेहता,और हरबंस कौर 22 पेंशनरों को सम्मानित किया गया।

 इसके साथ ही रमेश चंद्र माथुर, बलराम पारीक तथा पुष्पा राजपूत को सर्वश्रेष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में तीन भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया जिसमें भूतपूर्व  अध्यक्ष नगर पालिका ओमप्रकाश कालवा, रमेश चंद्र माथुर तथा नत्थूराम कलवासिया को भी सम्मानित किया गया।

   रमेशचंद्र माथुर संरक्षक राजस्थान पेंशनर समाज सूरतगढ़ द्वारा पेंशनर समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तार से वर्णन किया ,उन्होंने बताया कि पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता,कोविड के समय आर्थिक सहायता की राशि राजकोष में भेजी गई। पिछले 5 वर्षों में किए गए कार्य का विस्तार से वर्णन किया। 

   अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा ने पेंशनरों को संगठन के आह्वान पर तैयार रहने को कहा। सूरतगढ़ क्षेत्र के पेंशनरों का किसी भी प्रकार का कोई प्रकरण लंबित नहीं है। आठवें वेतन आयोग के लिए पेंशनरों को आह्वान करने पर तैयार रहने को कहा, उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को 2026 से पहले और 2026 के बाद  दो भागों में पेंशनरों को बांटा जा रहा है जो कि पेंशनरों में भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कदम है। अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री माननीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई दी गई ।

     मुख्य अतिथि डॉक्टर अरविंद कुमार बंसल निदेशक ,अपेक्स हॉस्पिटल ने बताया कि पेंशनरों के लिए आरजीएचएस की सुविधा बढ़ाई जा रही है। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो मुझे आकर मिलें, समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। आरजीएचएस पर्ची काटने के लिए सात कर्मचारी लगाए गए हैं जिससे लंबी लाइन अब नहीं लगती है। 

डॉ सुभाष महर्षि प्रभारी उपजिला चिकित्सालय सूरतगढ़ ने बताया कि अस्पताल की तीन मंजिला बिल्डिंग नयी बन रही है,इसलिए कुछ असुविधा हो सकती है। परंतु फिर भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग लाइन लगाने की व्यवस्था हमने कर दी है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को किसी भी प्रकार की असुविधा हम नहीं होने देंगे।

 विशिष्ट अतिथि परमजीत सिंह शाखा प्रबंधक बंधन बैंक ने बताया कि हमारे बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडीआर की व सेविंग की ब्याज दरें  अधिक है, उन्होंने ब्याज दरों का डाटा वाला डॉक्यूमेंट सभी पेंशनरों को बांटा।

   ओमप्रकाश कालवा पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका सूरतगढ़

ने पेंशनर समाज के लिए भवन के लिए भूमि आवंटन करने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

भूतपूर्व  अध्यक्ष परसराम भाटिया ने भी पेंशनर समाज के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

  सत्यनारायण शर्मा अध्यक्ष पेंशनर समाज उपशाखा सादुलशहर ने सूरतगढ़ पेंशनर समाज द्वारा करवाए जा रहे इस कार्यक्रम की भूर-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने पेंशनरों को अपने पीपीओ की जांच अवश्य कर लेने को कहा ,जिसमें उनके पति या पत्नी के नाम की स्पेलिंग जांच कर लेनी चाहिए। उसमें जन्मतिथि की जांच भी कर लेनी चाहिए,जिससे कि उन्हें 70,75 ,80 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त पेंशन मिलने में दिक्कत ना रहे ।

 सभा अध्यक्ष राजेंद्र सारड़ीवाल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्रीगंगानगर में पेंशनरों को साइबर क्राइम से बचने के गुर बताए। उन्होंने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक कभी ना करें और ना ही किसी को ओटीपी बताएं। मोबाइल का कम इस्तेमाल करना वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभदायक है। जिला स्तर पर पेंशनरों के लिए चल रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।

  प्रचार मंत्री सुरजीत सिंह संधा ने बताया कि 2 अक्टूबर 2023 को 38 पेंशनरों को सम्मानित किया गया था इस बार 22 पेंशनरों, तीन भामाशाह और तीन श्रेष्ठ वर्कर को भी सम्मानित किया गया है। हर 3 वर्ष के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वर्तमान में सूरतगढ़ पेंशनर समाज के 511 सदस्य रजिस्टर्ड हैं।  इस कार्यक्रम में पेंशनरों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई। भोजन की व्यवस्था अति उत्तम रही। आयोजन समिति के प्रभारी अंजनी उपाध्याय सह प्रभारी प्रदीप तिवारी और उनके सदस्यों ने व्यवस्था बनाने में भरपूर योगदान दिया। 

      अंत में सभी सदस्यों द्वारा खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया तथा उपस्थित सभी पदाधिकारी बाहर से आए हुए समस्त उपशाखा  अध्यक्ष जिस में श्रीबिजयनगर,अनूपगढ़,घड़साना,रावला,केसरी सिंहपुर, गंगानगर,लालगढ़, सादुलशहर एवं रायसिंह नगर के अध्यक्ष शामिल थे।  सदस्यों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया गया।

आज के कार्यक्रम में सुनील कुमार श्रीवास्तव, ठाकुर सिंह भमराह, पृथ्वीराज जाखड़,प्रभु दयाल ओझा, मनफूल राम गोदारा देवीलाल झाझड़ा, भूप सिंह सुथार, भूप सिंह पूनिया,रामचंद्र बिश्नोई, पृथ्वीराज खीचड़, रामकुमार वर्मा, शिवनाथ सिंह, दिलीप मिश्रा, साधुराम शर्मा, रोशन लाल सहू, बृजलाल सहू, चंद्र प्रकाश आदि सैकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया।०0०





       

यह ब्लॉग खोजें