सूरतगढ़ में लगेगा आँखों का विशाल कैंप बहुत जल्दी लगेगा
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 2 अक्टूबर 2026.
महावीर इंटरनेशनल सूरतगढ़ द्वारा स्व. मोहन लाल सोनी एवं स्व. श्रीमती मोहिनी देवी सोनी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र रामकुमार उर्फ रामु सोनी द्वारा आंखों का निःशुल्क जांच एवं आपरेशन का मुफ्त कैम्प दिनांक 11 अक्टूबर रविवार को चोपड़ा धर्मशाला नज़दीक नगरपालिका सूरतगढ़ में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
परियोजना निदेशक वीर संजय बैद व वीर नीरज डांग ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के इस 25 वे शिविर में जन सेवा हॉस्पिटल श्रीगंगानगर के अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन हेतु चयन कर ऑपरेशन व लैंस प्रत्यारोपण जन सेवा हॉस्पिटल श्रीगंगानगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क किए जाएंगे।
शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था के अंतर्राष्ट्रीय सह निदेशक वीर संजय बैद, सदस्य विजय कुमार सावनसूखा ,कालूराम बिश्नोई, अंकुश कामरा सहित धर्मपाल व सुभाष सहारण द्वारा गांवों में जीप द्वारा पहुंच कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकें। रामु सोनी ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों को आंखों से संबंधित समस्या है या मोतियाबिंद की शिकायत है, वे शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच अवश्य करवाएं और इस मुफ़्त कैम्प का लाभ उठाएं।०0०