केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह रविवार को सूरतगढ़ व हनुमानगढ़ में. सूरतगढ़ में हनुमान खेजड़ी मंदिर पर कार्यक्रम.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 3 अक्टूबर 2026.
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 4 अक्टूबर रविवार को सूरतगढ़ में हनुमान खेजड़ी मंदिर पर समारोह में भाग लेने के लिए आएंगे। खेजड़ी मंदिर पर समारोह रविवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा। नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योतिकंवर के जेठ मंत्री के साथ होंगे।
यहां के समारोह में भाग लेने के बाद मंत्रीजी हनुमानगढ़ टाउन में अपरान्ह 4 बजे भटनेर जौहर स्मृति 2026 कार्यक्रम में भाग लेंगे।
०0०