सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

सूरतगढ़:एसडीएम कार्यालय के पास की आबोहवा.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 5 अक्टूबर 2026.

एसडीएम कार्यालय के आसपास की आबोहवा गंदगी कचरे के कारण खराब है। इस उपखंड अधिकारी कार्यालय में एक सप्ताह के 5 दिनों में हजारों लोग अपने कामों के लिए पहुंचते हैं और गंदी आबोहवा में कुछ समय तो जरूर बिताते हैं। गंदी आबोहवा में कितने प्रकार के कितने रोगों को फैलाने वाले रोगाणु होंगे? 

* यहां कोई सफाई कर्मी होगा और  जमादार भी होगा जिनकी नियमित सफाई करने की जिम्मेदारी होगी। सफाई निरीक्षक भी सप्ताह में एक दिन तो निरीक्षण भी करते होंगे। लेकिन हालात देखकर लगता है कि यहां नियमित सफाई नहीं होती।








* एसडीएम कार्यालय के आगे नीम वृक्ष के आयताकार गट्टे पर सफाई के लिए जागरूकता का संदेश है। ( जागरूकता संदेश के तहत यहां हालात के फोटो दिए जा रहे हैं जो आज 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर बाद लिए गए थे.)

यह ब्लॉग खोजें