सूरतगढ़. बिजली खंभे में करंट.क्या किसी मौत के बाद जागेंगे सहायक अभियंता.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 अक्टूबर 2026.
बिजली खंभे में करंट की सूचना जोधपुर विद्युत वितरण निगम के स्थानीय सहायक अभियंता को दी जाने के बावजूद वे कार्वाई के लिए किसी की मौत का इंतजार कर रहे हैं।
* यहां खंभे का फोटो करंट आते दर्शाता है।
* विभाग के अधिकारियों को अनेक बार लिखा जा चुका है।
* अब कोई भी दुर्घटना होती है तो विभाग के संबंधित अभियंता विभागीय ड्युटी और व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होंने यह प्रकरण सब कुछ जानते हुए मामले को लटका रखा है।
** यह संपूर्ण प्रकरण एसीबी में जाने वाला है। बिजली विभाग में कुछ दिन पहले रिश्वतखोरी में एक गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में सभी कार्वाई होने के बावजूद खंभा हटाया नहीं जा रहा।०0०