सूरतगढ़:उपाध्यक्ष के लिए अलग कमरे की मांग. नियम क्या है?
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 5 अक्टूबर 2026.
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षदों ने उपाध्यक्ष के लिए अलग से कमरे की मांग की है। ईओ गणपत राम को 2 दिन की चेतावनी भी दी है।
👌 उपाध्यक्ष के पास कोई भी ओफिशियल वर्क नहीं होता जिसके लिए कमरा अलग मिलता, इसलिए अभी तक कानूनी प्रावधान नहीं है। आफिशियल वर्क ही नहीं है तब अलग से कमरे की व्यवस्था नहीं है। अगर नगरपालिका एक्ट में प्रावधान होता तो यह व्यवस्था निश्चित ही करनी पड़ती। कांग्रेसी पार्षद और पूर्व में सरकार द्वारा 120 दिन के लिए नगरपालिका अध्यक्ष नियुक्त और वर्क किए परसराम भाटिया मांग में नियम धारा सभी का वर्णन करते। अब दो दिन की चेतावनी दी है।
👌 पूर्व में उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी को भी कमरा आवंटित नहीं हुआ। एक बड़े कमरे में उचंती एक मेज और एक कुर्सी ही दी हुई थी।
👌 सूरतगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) की मैनारानी उपाध्यक्ष पद पर जीती। माकपा की एकमात्र पार्षद है। मैनारानी ने उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के सहयोग से जीता। कांग्रेस यहां अध्यक्ष पद पर हार गयी थी। यहां भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी।०0०