ज्योतिकंवर पालिकाध्यक्ष व भाजपा पार्षदों का आज स्वागत समारोह.कालवा निवास पर आयोजन.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 10 अक्टुबर 2026.
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर और भाजपा बोर्ड के पार्षदों का स्वागत समारोह आज भाजपा नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के निवास होगा।
भाजपा के दिग्गज नेताओं नेतियों का बड़ा जमघट लगेगा। सूरतगढ़ से बाहर से भी भाजपा के कुछ नेता भी शामिल होंगे।
पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,कालवा के निकटतम गण,मीडिया के लोग इस समारोह में होंगे। समारोह में स्वागत और भोज का आयोजन है। समारोह करीब साढे ग्यारह बजे के बाद शुरू होगा।०0०