गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

इंदौर में सीएनजी प्लांट 5 किलोमीटर दूर.सूरतगढ़ में आबादी में क्यों?

 






* करणीदानसिंह राजपूत *

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर का सीएनजी गैस प्लांट देवगुड़िया का ट्रेचिंग पोइंट जहां कचरा डाला जाता है वहां है। इंदौर से यह 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। 

* सूरतगढ़ में यह आबादी के बीच में वार्ड नं 38 में नगरपालिका की स्वीकृति बिना अवैध बनाया जा रहा है। आम जनता से इसके निर्माण संबंधी हर बात कागजात को छिपाया गया है। 

* सूरतगढ़ में जहां आबादी क्षेत्र में लगाया जा रहा है वहां कितने ट्रोले आएंगे और कितने टैंकर भरे निकलेंगे?क्या यहां सड़क पर दूसरे वाहन चल सकेंगे या जाम रहेगा?

** यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सीएनजी सुरक्षित गैस है जो कि सही नहीं है। क्या रिसाव होने पर मानव और जीव जंतु इस गैस में सांस ले सकते हैं? क्या यह ज्वलनशील नहीं है तो सीएनजी गैस कारों में आग कैसे लग जाती है?

👍 सूरतगढ़ में आबादी में इसके निर्माण की स्वीकृति नहीं है जो कि हर निर्माण के लिए नगरपालिका क्षेत्र में जरूरी होती है। उसके बिना तो एक ईंट तक नहीं लगाई जा सकती।

 ऐसी स्थिति में प्रशासन द्वारा इसका निर्माण जब्त हो,संपूर्ण प्लांट तार या मोटे रस्सों से घेरे में लेकर सील मोहर हो,नोटिस चिपकाया जाए। कोई कर्मचारी प्रबंधक भीतर नहीं घुसे। बिजली पानी सब बंद हो। भूमि गत पानी भी निकालने पर रोक हो। इसको कंपनी हटाए या अवैध मान कर प्रशासन ध्वस्त करे।

* जनता का जीवन सुरक्षित रखना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है।०0०








यह ब्लॉग खोजें