बुधवार, 12 फ़रवरी 2025

भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष गौरव बलाना सम्मान

 




सूरतगढ़ 12 फरवरी 2025.

समाजसेवी चंद्र प्रकाश जनवेजा परिवार की ओर से भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना का एवं भाजपा नेताओं का सम्मान किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम आदर्श कालोनी के चिंतपूर्णी काली माता मंदिर के प्रांगण में 11 फरवरी शाम को आयोजित किया गया। पूर्व पार्षद बीरबल सैनी ने गौरव बलाना को चूनरी का साफा पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।















इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नागपाल, शराबबंदी नशा मुक्ति आंदोलन की अध्यक्ष पूजा छाबड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा, पूर्व प्रधान बिरमादेवी नायक,रजनी मोदी और पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा का भी सत्कार किया गया। अशोक नागपाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा चयन समिति में वे सहप्रभारी थे,उन्होंने गौरव का नाम नगरमंडल अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया था। नागपाल ने  भाजपा के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। गौरव बलाना ने भी भाजपा के लिए सक्रियता से कार्य करने का भाषण दिया। पूजा छाबड़ा ने भी वक्तव्य दिया। इस अवसर पर एडवोकेट एन.डी.सेतिया, पूर्व पार्षद पूरण कवातड़ा,मां काली भक्त मनोहर लाल कवातड़ा,पीताम्बर शर्मा,घनश्याम शर्मा,रेंवतराम सोनगरा,रामकरण स्वामी,अमित कल्याणा, भाजपा कार्यकर्ता व अरोड़ा समुदाय के गणमान्य ने सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन रमेश आसवानी ने किया।०0०





यह ब्लॉग खोजें