गुरुवार, 21 अगस्त 2025

दादर( मुम्बई) वास्ते हनुमानगढ़ से रोजाना व श्रीगंगानगर से द्वी साप्ता.ट्रेनें





* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 21 अगस्त 2025.
मुंबई के उपनगरीय स्टेशन दादर के लिए  हनुमानगढ़ से 25 अगस्त को रोजाना एवं
श्रीगंगानगर से 26 अगस्त को द्वी साप्ता. सुपर फास्ट ट्रेनें शुरू होंगी।
 जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य श्री भीम शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर से दादर के लिए 26 अगस्त से द्वि-साप्ताहिक ट्रेन संख्या 12489/12490 प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को रवाना हुआ करेगी, जबकि हनुमानगढ़ जंक्शन से 25 अगस्त से प्रतिदिन गाड़ी संख्या  14708/14707 रवाना हुआ करेगी। दोनों ही स्टेशन पहली बार रेल द्वारा दादर स्टेशन से जुड़ने जा रहे है।
 👌 गाडी संख्या 14708 दादर-हनुमानगढ प्रतिदिन रेलसेवा 23 अगस्त से दादर से 12.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लालगढ स्टेशन पर 11.37 बजे आगमन व 11.39 बजे प्रस्थान कर शाम 04.55 बजे हनुमानगढ पहुॅचेगी।
👌गाडी संख्या 14707 हनुमानगढ-दादर प्रतिदिन रेलसेवा 25 अगस्त से हनुमानगढ से प्रातः 05.25 बजे रवाना होकर लालगढ स्टेशन पर 08.55 बजे आगमन व 08.57 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 07.10 बजे दादर पहुॅचेगी।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी़, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 21 डिब्बे होगे।
    👌 गाडी संख्या 12490 दादर-श्रीगंगानगर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा  24 अगस्त से दादर से प्रत्येक बुधवार व रविवार को अपराह्न 03.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन बीकानेर स्टेशन पर दोपहर 12.05 बजे आगमन व 12.15 बजे प्रस्थान कर शाम 05.55 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। गाडी संख्या 12489 श्रीगंगानगर-दादर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा 26 अगस्त से श्रीगंगानगर से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को प्रात 09.50 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर दोपहर 03.10 बजे आगमन व 03.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 12.50 बजे दादर पहुॅचेगी।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी़, 02 थर्ड एसी इकोनामी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।०0०



००००

यह ब्लॉग खोजें