तेरापंथी आंचलिक सभा. भरत ऋषि रांका महामंत्री व राहुल जैन कोषाध्यक्ष बने।
श्रीगंगानगर, 30 जुलाई 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी आंचलिक सभा (श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अबोहर, फाजिल्का) के अध्यक्ष दलीप बोरड़ ने अपने सत्र 2026-28 की कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें सूरतगढ़ के भरत ऋषि रांका को महामंत्री, श्रीगंगानगर के राहुल जैन को कोषाध्यक्ष, हनुमानगढ़ टाउन के राजेंद्र बैद एवं रायसिंहनगर के सुनील पटावरी को उपाध्यक्ष, भादरा के हर्ष नाहटा एवं राइयांवाली के लोकेश चोरडिय़ा को सहमंत्री तथा पीलीबंगा के सतीश पुगलिया को संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया है।
कार्यकारिणी में निवर्तमान अध्यक्ष जैन प्रकाश जैन के अलावा संरक्षक मंडल में अंचल के विभिन्न स्थानों के बाबूलाल दुगड़, देवेंद्र श्यामसुखा, कृष्णकुमार तातेड़, मांगीलाल रांका, डॉ. पारस जैन, मूलचंद बांठिया एवं विमल कोटेचा को शामिल किया गया है।
अजय बोथरा, विनोद बांठिया, देव सुराणा, राजकुमार जैन, आनंद जैन, सुशील जैन एवं सुभाष रोहतकिया कार्यकारिणी में परामर्शक बनाए गए हैं। सभी सभाओं एवं उप सभाओं के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष तथा संयोजक एवं सह संयोजक को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लिया गया है। जोगेंद्र जैन, राकेश बोरड़, रविंद्र जैन, प्रदीप बोथरा, राजेंद्र आंचलिया, हेमंत बांठिया, डॉ. नरेश सकलेचा, चंद्रेश सेठिया, राकेश सिपानी, रिशु नाहटा, लक्ष्मीपत कोटेचा, डॉ. दीपिका जैन, श्रीमती किरण देवी, श्रीमती आशा बोरड़ एवं मनीष जैन विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
महासभा की कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्य देवेंद्र बांठिया, अभिषेक दुगड़, सुरेंद्र बांठिया, संदीप आंचलिया, धनराज नौलखा भी कार्यकारिणी में रखे गए हैं।
अध्यक्ष दलीप बोरड़ ने बताया कि आगामी वर्ष आचार्यश्री महाश्रमण का अंचल में आगमन हो रहा है। इसको लेकर पूरे अंचल में खूब उल्लास है। समस्त श्रावक-श्राविका समाज तैयारियों में जुट भी गए हैं। o0o