शनिवार, 17 अप्रैल 2021

श्रीगंगानगर जिला:विवाह सूचना एसडीएम को ई-मेल पर दी जा सकती है। सूची देखें।

 

श्रीगंगानगर, 17 अप्रेल। कोविड-19 संक्रमण एवं बचाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार विवाह समारोह की सूचना संबंधित एसडीएम को देनी होगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री भवानी सिंह पंवार ने बताया कि  विवाह समारोह की सूचना संबंधित एसडीएम को उनके ई-मेल आईडी पर सूचना दी जा सकती है। वर्तमान में सरकार द्वारा विवाह समारोह में अधिकतम 50  मेहमान अनुमत है। विवाह समारोह की विडियोग्राफी करवानी होगी तथा एसडीएम द्वारा मांगने पर प्रस्तुत करनी होगी। श्री पंवार ने बताया कि नागरिक अपनी सुविधा के लिए संबंधित एसडीएम को उनके ई-मेल पर विवाह की सूचना दे सकेंगे।

श्रीगंगानगर जिले के 9 उपखण्ड अधिकारियों की ई-मेल आई इस प्रकार से है। 

SDM ANOOPGARH <SDO.ANUPGARH@rajasthan.gov.in>, 

SDM GHARSANA <sdo.gharsana@rajasthan.gov.in>, 

SDM GHARSANA <sdm.gan.gharsana@gmail.com>, 

SDM PADAMPUR <sdm.padampur@gmail.com>, 

SDM RAISINGHNAGAR <ero-ac005@nic.in>, 

SDM SADULSHAHAR <sdmcourt222@gmail.com>, 

"Electoral Registration Officer, GANGANAGAR Rajasthan" <ero- 

ac002@nic.in>, 

"SDO Ganganagar Revenue(Rajasthan)" <sdogan-gan-rj@nic.in>, 

SDM SRIVIJAYNAGAR <sdo.vijaynagar@rajasthan.gov.in>, 

"Suratgarh, SDM" <sdmsuratgarh04@gmail.com>, 

sdmero04 <sdmero04@gmail.com>, 

sdmsbnr80 <sdmsbnr80@gmail.com>, 

sdmskp <sdmskp@gmail.com>, 

"srikaranpur, Sdo" <Sdo.srikaranpur@rajasthan.gov.in>,

*
पीआरओ.
********
मेल सूचना को कन्फर्म भी करनी चाहिए- करणी प्रेस इंडिया.
***






शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

राजस्थान सरकार द्वारा वीकेंड कफ्र्यू के दौरान दिशा निर्देश- सख्ती से पालना होगी.

 

श्रीगंगानगर, 16 अप्रैल 2021.

 जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री जाकिर हुसैन ने कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिये ग्रह विभाग राजस्थान सरकार के आदेशों की निरन्तरता में 16 अप्रैल को सायं 6 बजे से 19 अप्रैल 2021 सोमवार प्रातः 5 बजे तक पूर्ण रूप से वीकेंड कफ्र्यू के दौरान निषेधाज्ञा जारी की है। 

आदेशानुसार श्रीगंगानगर के समस्त उपखण्ड अधिकारी, वृताधिकारी पुलिस, थानाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवायेंगे। साथ ही जिले के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि वे कफ्र्यू के दौरान सरकार एवं जिला प्रशासन का सहयोग करे और कोविड उपयुक्त व्यवहार की पूर्ण रूप से पालना करे। कफ्र्यू के दौरान लागू होने वाले प्रतिबंध जनसामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की निरन्तर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सेवाओं पर लागू नहीं होंगे। 

श्री हुसैन ने बताया कि उपयुक्त पहचान पत्र के साथ राजकीय कार्मिकों यथा जिला प्रशासन, पुलिस, जेल, होमगार्ड, कंट्रोल रूम, वार रूम, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, नगरनिकाय, नगरविकास न्यास, विधुत, पेयजल, स्वच्छता, टेलीफोन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा संबंधी सेवाओं पर प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। न्यायिक सेवाओं से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, अधिवक्ता उपयुक्त पहचान पत्र के साथ अनुमत होंगे। केन्द्र सरकार की आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय एवं संस्थान अनुमत रहेंगे एवं संबंधित कार्मिक उपयुक्त पहचान पत्रा के साथ अनुमत होंगे। बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने जाने वाले व्यक्तियों को यात्रा टिकट दिखाने पर आवागमन की अनुमति होगी। 

गर्भवती महिलाओं और रोगियों को चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं के परामर्श हेतु, सभी निजी चिकित्सालय लैब एवं उनसे संबंधित कार्मिक उपयुक्त पहचान पत्रा के साथ, अंतरर्राज्जीय एवं राज्य के अंदर माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा उस कार्य के लिये नियोजित व्यक्ति, 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीकाकरण के लिये जाने की अनुमति होगी। वर्तमान में रबी की फसलों की आवक है। समर्थन मूल्य पर फसलों को क्रय किया जा रहा है, अनुमति होगी। विवाह समारोह  एवं अंतिम संस्कार से संबंधित गतिविधियां पूर्व में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अनुमत होगी। भोजन एवं किरयाने का सामान, फल एवं सब्जियां, डेयरी दूध प्रातः 5 बजे से सायं 8 बजे तक अनुमत होगी। फार्मा स्यूटिकल्स दवाएं एवं चिकित्सीय उपकरण, बैंकिंग, एटीएम, बीमा कार्यालय, दूरसंचार, भोजन सामग्री, रेस्टोरेंट द्वारा होम डिलीवरी रात्रि 8 बजे तक अनुमत होगी। एलपीजी पेट्रोल पम्प, बिजली उत्पादन, वितरण, निजी सुरक्षा सेवाएं, रात्रिकालीन उत्पादन इकाईयों के श्रमिक अनुमत है। ये आदेश 16 अप्रैल को सायं 6 बजे से 19 अप्रैल 2021 प्रातः 5 बजे तक प्रभावी रहेंगे।

------------



राममंदिर निर्माण में मिले 22 करोड़ के15 हजार चैक बाउंस.दानदाताओं से संपर्क किया जाएगा.




* करणीदानसिंह राजपूत *

देश भर के मीडिया में एक समाचार चल रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदे के तौर पर इकट्ठा किए गए 15,000 से अधिक चेक बाउंस हो गए हैं। दानदाताओं से अब नये चैक लेने के लिए संपर्क किया जाएगा।

जिस इलाके से चैक प्राप्त हुए थे वहां बाउंस चैक लौटाए जाएंगे। लोगों ने आस्था से दिए थे और अनेकों की तस्वीरें भी सोशल साइट्स पर आती रही थी। माना यही जा रहा है कि विभिन्न कारणों से चैक बाउंस हो गए जो नये चैक मिल जाएंगे। 


* विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और अन्य संबद्ध संगठनों द्वारा एकत्र किए गए इन बाउंस  चेकों  का कुल अंकित मूल्य लगभग 22 करोड़ रुपये है। 

मंदिर निर्माण के लिए केंद्र द्वारा बनाए गए न्यास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की एक ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया कि चेक खातों में कम रकम होने या फिर कुछ तकनीकी खामियों की वजह से बाउंस हुए।


न्यास के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के समाधान के लिए बैंक काम कर रहे हैं और वे लोगों से फिर से दान करने के लिए कह रहे हैं।


 ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा कि इन चेक में से लगभग 2000 चेक अयोध्या से संग्रहित किए गए थे। अन्य 13,000 चेक देश के विभिन्न हिस्सों से एकत्र किए गए थे। स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा, हम बाउंस चेक वापस भेज रहे हैं और उन लोगों से नए सिरे से जारी करने की अपील कर रहे हैं।


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 15 जनवरी से 17 फरवरी तक चंदा इकट्ठा करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान ये चेक संग्रहित किए गए थे। इस अभियान के दौरान करीब 5000 करोड़ की रकम जुटाई गई थी। हालांकि न्यास द्वारा अभी एकत्रित रकम के बारे में अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। इस दौरान 9 लाख कार्यकर्ताओं ने 1,75,000 टोलियां बनाकर घर-घर जाकर 10 करोड़ परिवारों से संपर्क किया था।

इनके द्वारा जमा रकम को 38,125 कार्यकर्ताओं के माध्यम से बैंक में जमा किया गया। इनके बीच समन्वय के लिए 49 नियंत्रण केंद्र बनाए गए। जबकि दिल्ली स्थित मुख्य केंद्र पर दो चार्टर्ड अकाउंटेंट की निगरानी में 23 लोगों की टीम ने पूरे भारत से जमा राशि और डिपॉजिट राशि पर निगरानी रखी।00

****





****




विधायक रामप्रताप कासनिया ने 5 करोड़ की पेचवेल/मिसिंग लिंक सड़को के निर्माण की अनुशंसा की।

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 अप्रैल 2021.

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बजट घोषणा वर्ष 2021-22 में रूपये 5 करोड़ की नाॅन पेचवेल/मिसिंग लिंक सड़को के निर्माण घोषणा की गई थी। 

जिसके तहत सूरतगढ़ विधायक श्री रामप्रताप कासनियां ने आज दिनांक 16 अप्रेल 2021 को सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नाॅन पेचवेल/मिसिंग लिंक सड़को के निर्माण हेतु निम्नानुसार अनुषंषा की गई। सड़क का नाम  और  सड़क की लम्बाई (किमी.) निम्न है।




1- मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण कार्य सूरजनसर से 6 जीडीएम  3.40 (किमी.) 


2- मिसिंग लिंक सड़क निर्माण कार्य 2 बीजेडब्ल्यू से कानौर 4.50 (किमी.) 


3- मिसिंग लिंक सड़क निर्माण कार्य सिंगरासर से साबणियां  3.00 (किमी.) 


4- सम्पर्क सड़क एनएच 62 (15) से 15 एसजीआर 0.45 (किमी.) 


5 मिसिंग लिंक सड़क हरदासवाली से 5 एपी 3.00 (किमी.) 


6- सम्पर्क सड़क एनएच 62 (15) से 99.150 आरडीआर (गोपालसिंहनगर) नहर की पुली तक 0.45 (किमी.) 

******

****











बुधवार, 14 अप्रैल 2021

👌 भारत में नववर्ष शक संवत के प्रथम दिन से और इंडिया हटा भारत करें।*करणीदानसिंह राजपूत.

 


* भारत सरकार से मेरा आग्रह है कि भारत में भारतीय संवत के पहले दिन से ही वर्ष का प्रारंभ शुरू कर दिया जाए। सरकार को तो आदेश निकालना है। सरकार को अपने बजट व्यवस्था आदि को इसी हिसाब से ही तैयार करना है।
बहुत पहले से लिखा जाता रहा है कि जनवरी 1 को नए साल की शुरुआत भारतीयता के हिसाब से सही नहीं बैठती।
जब बाजार में अन्न आए  उस समय नए साल की शुरुआत हो तो श्रेष्ठ है। यह भाषणों में लेखों में राजनीतिक मंचों पर सामाजिक उदबोधन पर तो होता रहा है असल में ऐसा करने का कोई भी कदम नहीं उठाया गया।
नरेंद्र मोदी सरकार यह कर सकती है।
जिनको मोदी जी पर विश्वास है जो कहते हैं कि मोदी जी है तो मुमकिन है। वे इस कार्य को करवाने में आगे आएं और इसके साथ ही यह जो अंग्रेजी नाम इंडिया है इसको भी खत्म
करें। इस देश का नाम एक ही हो सकता है सरकारी रिकॉर्ड के अंदर या तो इसे भारत करें या इसका नाम हिंदुस्तान करें।




करणीदानसिंह राजपूत
स्वतंत्र पत्रकार (राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत) सूरतगढ़ (राजस्थान)
94143 81356.
*****

सोमवार, 12 अप्रैल 2021

प्रशासनिक अधिकारियों की सफलता कर्मचारियों और जनता से खुशनुमा संबंध हों



* करणीदानसिंह राजपूत *

प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य प्रणाली किस प्रकार की होनी चाहिए कि वे जनता में और अपने सरकारी कार्यालय के कर्मचारियों में लोकप्रिय हो। ये संबंध प्रशासनिक अधिकारी को जीवंत बनाए रखते हैं।
दो स्थानों पर कुशलता से कार्य,अपने दफ्तर में कर्मचारियों से और बाहर जनता के काम करने वाले लोकप्रिय होते हैं।
उनकी लोकप्रियता बनावटी नहीं होती इसलिए कभी खत्म नहीं होती। उनका कार्य करने का तरीका आत्मा से होता है। वे दिखाने के लिए काम नहीं करते।
काम निपटाने हैं, यह सोच तो हर अधिकारी करता रहा है। लेकिन बहुत अच्छा करते रहने के बावजूद भी अनेक कार्य बाकी भी रहते हैं और निपटाए कार्यों में कहीं न कहीं खामियां भी  रह जाती है।सारे दिन काम करके भी सरकार की नजरों में  वह कुशल अधिकारी के रूप में फिर भी माना नहीं जाता।
प्रशासनिक अधिकारी यदि कुशलता से जनहित के कार्य करे तो भी उसे अपने दफ्तर से ही यह शुरुआत करनी होगी क्योंकि उसके हर कार्य दफ्तर के छोटे बड़े बाबू कहीं ना कहीं जुड़े हुए होते हैं।
एक दफ्तर में ना जाने कितने काम होते हैं इसलिए सबसे पहले अपने दफ्तर को संभालना देखना और जरूरी होता है। अमूमन अधिकारी कर्मचारियों के कार्य बहुत साधारण में लेता है। कर्मचारी छुट्टी का आवेदन मेडिकल छुट्टी का आवेदन प्रमोशन की पीड़ा भोगता रहता है। फाइल स्वीकृति में पड़ी है लेकिन अधिकारी उनको देखना नहीं चाहता।
पीड़ित कर्मचारी अपने साथ होने वाले व्यवहार से दुखी होकर कार्य में रुचि नहीं लेता और इससे जनता का काम प्रभावित होता है।  प्रशासनिक अधिकारी को कुशलता से जनता के काम करने हेतु पहला कार्य अपने दफ्तर को संभालना साफ सुथरा रखना बहुत जरूरी है।

इसमें कर्मचारियों से संबंधित कार्य जो 1 दिन में या एक-दो घंटे में निपटाए जा सकते हैं उनको तुरंत देखना और निपटाना बहुत जरूरी है। कर्मचारियों के कार्य पहले होने चाहिए। कर्मचारी खुश हैं तो वे अधिकारी की हर बात को निर्देश को शीघ्र ही पालन करेंगे  और अच्छे ढंग से भी करेंगे। अमूमन क्या होता है?
जैसे अधिकारी अपने प्रमोशन और अच्छे स्थान पर जाने की इच्छा रखता है आगे बढ़ने की इच्छा रखता है, वैसे ही अधीनस्थ कर्मचारी की भी अपने प्रमोशन की इच्छा रहती है लेकिन सब कुछ फाइल में होते हुए भी अधिकारी उसकी स्वीकृति के हस्ताक्षर वास्ते देखने का समय नहीं निकालता।
संबंधित बाबू एक बार पेश करता है अधिकारी बाद में देखने का कहता है तो दुबारा वह बाबू फाइल को पेश करने की हिम्मत ही नहीं करता।  इस तरह से किसी का प्रमोशन आदेश जारी होना होता है तो वह रुका पड़ा रहता है हालांकि इससे अधिकारी को व्यक्तिगत कोई भी लाभ नहीं होता बल्कि वह कर्मचारी की निगाह में क्रोधी माना जाता है। कर्मचारी को भी प्रमोशन का लाभ बिना देरी के मिलना ही चाहिए।

अनेक बार कर्मचारी अपने या अपने परिवार की बीमारी में छुट्टी लेने की कोशिश करता है और अधिकारी काम का हवाला दे दे कर छुट्टी नहीं देता।  कर्मचारी इसे पीड़ा जनक मानता है। अधिकारी का घर कुछ भी नहीं लगता। प्रमोशन पर सूची तैयार है फाइल कंप्लीट है तो उसे तत्काल ही स्वीकृति मिलनी ही चाहिए।

अधिकारी को देखना चाहिए कि उसके दफ्तर में यदि वह नया आया है तो पूर्व से कितनी फाइलें पेंडिंग पड़ी है जिनमें कर्मचारियों की फाइलें कितनी हैं?
कर्मचारियों की फाइलें प्रमोशन की है या फिर छुट्टी से संबंधित है तो वे दो चार हो सकती हैं। इतनी कम संख्या हो तो उनको क्यों रोकी जाए जो तत्काल ही निपटाई जानी चाहिए।
उनके निपटाने में महीने क्यों लगें? यदि कर्मचारी प्रमोशन प्राप्त करता है तो वह निश्चित रूप से अधिकारी को बहुत बड़ा आदर देगा, इसलिए अपने दफ्तर के कर्मचारियों के कार्य पहले करने बहुत जरूरी हैं। इसे प्राथमिक रूप से तय किया जाना चाहिए।
यह मानकर चलें कि जब आप अधिकारी प्रमोशन चाहते हैं तो कर्मचारी भी चाहता है।  पूर्व के अधिकारी ने प्रमोशन की फाइल पर या छुट्टी की फाइल पर हस्ताक्षर करने से चूक कर दी,नहीं कर पाया तो नए अधिकारी को अपना दफ्तर जमाने के लिए यह कार्य सबसे पहले कर देना चाहिए। यह उसकी पहली कुशलता का प्रमाण होगा जो कार्यालय से शुरु होगा। 

इसके बाद आता है जनता का कार्य अधिकारी कहते हैं कि वे जनहित के कार्य को प्राथमिकता देंगे लेकिन इसमें चूक होती रहती है।
हो सकता है अधिकारी जानबूझकर कार्य नहीं रोकना चाहता लेकिन फिर भी जो कार्य तत्काल निपटाया जा सकता हो एक-दो दिन में निपटाया जा सकता हो तो उसको उसी तरीके से तत्परता से निपटाया जाना चाहिए। तुरंत निपटाए जाने वाले कार्य के लिए कोई भी व्यक्ति दफ्तर के चक्कर लगाए। स्थानीय शहर से आए या दूर से आए तो यह मानकर चलें कि उसका समय भी लगा है और आने जाने में उसका खर्चा भी लगा है।

यदि कार्य तत्काल कर दिया जाए तो यह मानकर चलना चाहिए कि जिसका कार्य हुआ है वह उस अधिकारी का बिना पैसे का बहुत बड़ा प्रचारक बन जाता है। वह जो बात अपने निकटतम लोगों के बीच में करेगा अपने गांव में करेगा। उसकी आवाज उसके दिल से निकली हुई आवाज होगी। उसकी आवाज में कपट और छल नहीं होगा वह अपने दिल से कहेगा कि अधिकारी कर्तव्य के प्रति समर्पित और इमानदार है और उसने बिना किसी लाग लपेट के बात सुनी और तुरंत कार्य कर दिया। यह अधिकारी की बहुत बड़ी सफलता की निशानी होगी।
उसके कार्य से चाहे वह उपखण्ड, जिला मुख्यालय या फिर राज्य की राजधानी से हो। यदि कर्मचारी और जनता खुश है तब सरकार की योजनाओं को उस क्षेत्र में लागू करने में विकसित करने में आसानहोगी। अधिकारी को किसी प्रकार की परेशानी और  रुकावट का एहसास तक नहीं  हो सकता।
अधिकारी के व्यवहार से जनता खुश होकर कार्य करने के लिए आगे आएगी।
ऐसा भी होगा कि अधिकारी के व्यवहार से अन्य अधिकारियों की टीम सरकारी कार्य और योजनाओं को तत्परता से  करने में जुटेगी।

सरकार की योजनाएं यदि तुरंत लागू होती है सुनके पूरे होने का प्रतिशत अधिक होता है तो उसकी कार्यप्रणाली की गूंज सरकार के हर मंत्री और सचिवालय तक पहुंचती है।
अधिकारी श्रेष्ठ माना जाता है और पूर्व में उसकी श्रेष्ठता की पूंजी बनाई हुई है तो उस पूंजी में और अधिक वृद्धि हो जाती है।
यह कार्यप्रणाली बहुत मामूली सी लगती है लेकिन अधिकारी को जनता की नजरों में शिखर पर पहुंचाने में उत्प्रेरक प्रमाणित होती है।

लेख- दि.11-अप्रैल 2021.
करणीदानसिंह राजपूत,
स्वतंत्र पत्रकार,
(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़।
94143 81356.
****





शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

श्री गंगानगर- नये जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने कोरोना बचाव बाबत क्या कहा? जानिए।





 * करणीदानसिंह राजपूत *

श्री गंगानगर 9 अप्रैल 2021.

जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही भयावह व खतरनाक है। दूसरी लहर के बढ़ने की गति भी बहुत तेज है। इससे बचने के लिये सरकार द्वारा जो एडवाईजरी जारी की गई है तथा इसके लिये जो अप्रोप्रीएट बिहेवियर है, की पालना की जायें तथा सरकार द्वारा जारी प्रोटोकाॅल निर्धारित किया गया है, की किसी भी सूरत में अवहेलना न हो तभी जाकर इस महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ-साथ जनजागरण व प्रोटोकाॅल की पालना नितांत आवश्यक है। 

********




-----------

श्री जाकिर हुसैन ने जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर का पदभार ग्रहण किया-विशेष रिपोर्ट.

 






* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 9 अप्रैल 2021.

श्रीगंगानगर जिले में 51 वें जिला कलेक्टर श्री जाकिर हुसैन ने प्रातः 10.15 पर जिले के कलेक्टर का कार्यभार संभाला।
जिला कलेक्टर का स्वागत एडीएम प्रशासन श्री भंवानी सिंह ने किया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री उम्मेद सिंह रत्नु, जिला परिषद सीईओ श्री अशोक कुमार मीणा, यूआईटी सचिव डाॅक्टर हरीतिमा जोशी, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता श्री बलराम शर्मा भी उपस्थित रहे और जिला कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला प्रशासन की टीम ने उनका स्वागत किया।

* हनुमानगढ़ में जिला कलेक्टर रहे श्री जाकिर हुसैन का कोरोना काल में शानदार कार्य रहा। जब कर्फ्यू ग्रस्त इलाके से लोगों की डिमांड आई कि हमारा दूध कोई नहीं ले रहा तो एमडी डेयरी को कह कर दूध खरीद करवाई और तत्काल पेमेंट करवाया। कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में आवारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करवाई। कर्फ्यू ग्रसत इलाके में लोगों ने कहा कि कैश पैसे खत्म हो गए तो डोर टू डोर मोबाइल एटीएम की व्यवस्था करवा दी। कोटा की एक लड़की ने लाॅक डाउन में काॅल किया तो उसे कोटा से तुरंत हनुमानगढ़ लाने की व्यवस्था करवाई। कलक्ट्रेट परिसर में ड्राइवर्स के बैठने के लिए कमरा बनवाया। इनके नेतृत्व में जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द और मजबूत हुआ। इन्होंने गुरुद्वारे में कई बार माथा टेका तो मंदिरों में कई बार गए। क्रिसमिस पर चर्च में 3 घंटे का समय दिया। यानी सभी जाति धर्म, सम्प्रदाय के लोगों को अपनत्व दिया। पिछले हफ्ते ही कलक्ट्रेट परिसर में गांधी जी की मूर्ति बनवाई और उस्का मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से उद्धघाटन करवाया।
इनके कार्यकाल में नोहर भादरा में नहरी पानी चोरी को रुकवाने का ऐतिहासिक कार्य किया। नहर बनने के 18 साल बाद पहली बार पानी चोरी रुकी। इन्होंने लाॅ एंड आर्डर के मामले भी शांति से निपटाए।
इनके नेतृत्व में लोकसभा, नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न करवाये गए।
इन्होंने जिले में हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने में कोई कमी ना छोड़ी। इनका मानना है कि सरकारी पैसे से सेवा का मौका मिला है इसमें कोई पीछे नहीं छूटना चाहिए। आम आदमी के प्रति इनकी सद्भावना व अच्छे व्यवहार ने एक अलग पहचान बनायी है।
श्रीगंगानगर जिले में भी जिला कलेक्टर श्री जाकिर हुसैन के  नेतृत्व में जिला प्रशासन और भी अच्छा कार्य करेगा।*
* जाकिर हुसैन की सेवाएं *
मूल रूप से झुंझुनूं जिले के रहने वाले जाकिर हुसैन का जन्म 29 जनवरी 1962 को हुआ। इससे पहले प्रबंध निदेशक, राजस्थान सहकारिता डेयरी फेडरेशन लिमिटेड जयपुर एवं संयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय-।।।) विभाग, जयपुर के पद पर सेवारत रहे। वर्ष 2017 नवंबर माह में लेखा सेवा से आईएएस बने जाकिर हुसैन के परिवार में कई अफसर हैं। हुसैन पांच भाइयों में से सबसे छोटे हैं। उनसे बड़े भाई अशफाक हुसैन पहले से ही आईएएस है। वह आरएएस से आईएएस बने थे। उनसे भी बड़े भाई लियाकत अली आईपीएस से रिटायर हुए। लियाकत अली आरपीएस से आईपीएस बने थे। एक भाई प्राइवेट जॉॅब में और एक भाई शिक्षक है। परिवार की दूसरी पीढ़ी में भी कई अफसर हैं। लियाकत अली के पुत्र शाहीन अली आरएएस हैं, शाहीन की प|ी मोनिका अग्रवाल राजस्थान जेल सर्विस की अधिकारी हैं। आईएएस अशफाक हुसैन की पुत्री फरहा हुसैन आईआरएस अफसर हैं, फरहा के पति कमर आईएएस हैं।00

***********





बुधवार, 7 अप्रैल 2021

प्रसिद्ध ईंट भट्ठा मालिक महावीर कोठारी सूरतगढ़ का निधन.दुर्घटना से 7 दिन बेहोश रहे।

 



- करणीदानसिंह राजपूत -
सूरतगढ़ 7 अप्रैल 2021.

प्रसिद्ध ईंट भट्ठा मालिक महावीर कोठारी का आज करीब 10 बजे निधन हो गया।
वे 31 मार्च की शाम को अपने ईंट भट्ठे के एक गहरे गड्ढे में गिरने से सिर की चोट से गंभीर घायल हो गए और दुर्घटना के बाद से बेहोश रहे। उनके होश में आने का इंतजार किया जाता रहा।
उनका उपचार घटना के बाद से श्री गंगानगर के टांटिया हास्पीटल में चल रहा था और उपचार के दौरान आज निधन हो गया।

महावीर कोठारी करीब 72 वर्ष के थे।

दुर्घटना उनके भट्ठे पर 31 मार्च 2021 की शाम को करीब 6 -साढे छह के समय हुई थी।

वे असावधानी से फिसल गए और गहरे गड्ढे में गिर गए थे। भट्ठे पर काम करने वालों ने उन्हें निकाला। उनके गिरने पर सिर के अलावा भी चोटें लगी थी।

उन्हें सूरतगढ़ में एपेक्स मल्टीस्पेशलिटी हास्पीटल में पहुंचाया गया और इसके तुरंत बाद गंगानगर लेजाया गया था।

महावीर कोठारी जी के पुत्र पवन कोठारी से मेरी  दुर्घटना के पांचवे दिन दोपहर बाद 2-25 मोबाइल वार्ता हुई थी।  पवन कोठरी ने उनके सिर में गंभीर चोट लगने से कोमा में होना बताया था।

माहेश्वरी समाज में कोठरी कुटुम्ब काफी बड़ा और समाजसेवी और धर्मप्रेमी है।
इस परिवार में महावीर कोठरी के घायल होने से सभी मिलने वाले ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे कि उनको शीघ्र स्वस्थ करें।
होनी प्रबल है।
- परमब्रह्म मोक्ष प्रदान करें। यही प्रार्थना है।-

रविवार, 4 अप्रैल 2021

राजपूत क्षत्रिय संस्था के प्रह्लाद सिंह राठौड़ अध्यक्ष,अजयसिंह चौहान महासचिव निर्वाचित. सर्वसम्मति




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 4 अप्रैल 2021.

राजपूत क्षत्रिय संस्था के चुनाव सर्वसम्मति से हुए जिनमें प्रह्लाद सिंह राठौड़ अध्यक्ष एवं अजयसिंह चौहान महासचिव निर्वाचित हुए। 


करणी माता मंदिर परिसर में राजपूत क्षत्रिय संस्था की अध्यक्ष श्री मल सिंह भाटी जी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई।

 संस्था के वरिष्ठ सदस्य पूर्व में अध्यक्ष रहे श्री हरि सिंह भाटी ने नये अध्यक्ष पद हेतु श्री प्रह्लाद सिंह जी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका मीटिंग में पधारे समाज के सभी राजपूत सरदारों ने समर्थन किया। 

 सर्वसम्मति से श्री प्रहलाद सिंह जी राठौड़ को अध्यक्ष नियुक्त किया और श्री अजय सिंह चौहान को महासचिव नियुक्त किया।

 मीटिंग में अध्यक्ष श्री मल सिंह जी भाटी ने संस्था में किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। विदित रहे की मलसिंह भाटी जी के कार्यकाल में कई सराहनीय विकास हुए जिनमें धर्मशाला निर्माण प्रमुख है।

संस्था में पधारे सभी राजपूत सरदारों ने होली स्नेह मिलन समारोह उत्साह पूर्वक एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

 संस्था के अध्यक्ष श्री मल सिंह भाटी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह जी को बधाई दी और संस्था में एक दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया।

संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक प्रह्लाद सिंह ने आगामी मीटिंग में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने का कहा। 

 मीटिंग में संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री हरि सिंह भाटी, डॉ जितेंद्र सिंह राठौड़ भीम सिंह राठौड़ छत्रपाल सिंह राठौड़ लाल सिंह बीका बजरंग सिंह पवार राजेंद्र सिंह परिहार पेप सिंह राठौड़ गोपाल सिंह राठौड़ दीपक सिंह खुशाल सिंह राठौड़ बालू सिंह भाटी मनोहर सिंह ठुकराना लक्ष्मण सिंह शेखावत शायर सिंह रतन सिंह बीका राजकुमार सिंह परमार महेंद्र सिंह पार्षद राजीव प्रताप सिंह चौहान सूरज सिंह भाटी वीरेंद्र सिंह सिसोदिया रामेश्वर सिंह सिसोदिया विक्रम सिंह खींची विक्रम सिंह राठौड़ राजेश सिंह तोमर नारायण सिंह राठौड़ हनुमान सिंह भंवर सिंह शेखावत बलवीर सिंह शेखावत अजीत सिंह भाटी गुरदयाल सिंह महेंद्र सिंह शेखावत प्रमोद सिंह गणपत सिंह भाटी हिम्मत सिंह रेवंत सिंह वीरेंद्र सिंह राठौड़ पूरन सिंह मनोहर सिंह राठौड़ अजीत सिंह राठौड़ अजय सिंह चौहान सहित राजपूत सरदार शामिल हुए।00

********




यह ब्लॉग खोजें