शनिवार, 19 सितंबर 2026

पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया का बड़ा बयान:सूरतगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनेगा

 

* करणीदानसिंह राजपूत*

सूरतगढ़ 19 सितंबर 2026.

नगरपालिका के वार्ड नं 43 से विजयी कांग्रेस के पार्षद कृष्ण बेनीवाल को कल रात को लूनकरनसर के पास से कुछ लोगों द्वारा उठाकर कार में अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। उसके बाद  विधायक डुंगरराम गेदर द्वारा सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाए जाने लगे कि वह भाजपा के ईशारे पर ऐसा कर रही है। गेदर ने यह भी कहा कि कुछ भी करें बोर्ड कांग्रेस का ही बनाया जाएगा।

 गेदर के विडिओ वायरल होने के बाद पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया भी शाम को जागे हैं। 

कासनिया ने कहा कि सूरतगढ में भाजपा का बोर्ड बन रहा है। कांग्रेस की ओर से दुष्प्रचार हो रहा है उस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।०0०









यह ब्लॉग खोजें