रविवार, 7 जनवरी 2024

अर्पिता सोनी का स्थानांतरण:सूरतगढ़ एडीएम पद फिर खाली.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 7 जनवरी 2024.

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के 5 जनवरी 2024 को किए स्थानांतरण में यहां से अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती अर्पिता सोनी को बीकानेर नगर निगम उपायुक्त सैकिंड के पद पर भेजा है लेकिन यहां पद को खाली रख दिया है। सूरतगढ़ के साथ यह पहले भी ऐसा होता रहा है।

* अर्पिता सोनी ने यहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर का पदभार पांच माह पहले 3 अगस्त 2023 को किया था। सोनी को सूरतगढ़ में बहुत कम समय मिला। 

* सन्  2015 में पहली बार में ही इनका आर ए एस में चयन हुआ जिसमें 35 वां रैंक था। सोनी ने हिन्दी माध्यम अपनाया और इस सेवा के लिए तैयारी करने वालों को एक साक्षात्कार में अच्छा संदेश भी दिया कि जो माध्यम अच्छा लगे जिसमें अच्छे तरीके से परीक्षा दे सकें,वह माध्यम अपनाएं। यह साक्षात्कार यू ट्युब पर उपलब्ध है।

* अर्पिता सोनी के पति श्री पंकज सोनी  यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक हैं और करीब 4 साल से सेवाएं दे रहे हैं।

👍 विशेष:अर्पिता सोनी अच्छी वक्ता हैं और इनके वक्तव्य प्रभावित करने वाले होते हैं।०0०

*****







यह ब्लॉग खोजें