बुधवार, 22 नवंबर 2023

सूरतगढ़: फरीदसर में मतदान को राजी हुए:पूर्व विधायक सिद्धु ने समझाया.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 नवंबर 2023.

सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में टिब्बा क्षेत्र के गांव फरीदसर के लोग मतदान करने को राजी हो गये। पानी समस्या को लेकर उन्होंने यह घोषणा कर रखी थी तथा प्रशासन को भी सूचित किया हुआ था। 

पूर्व विधायक स.हरचंद सिंह सिद्धु ने बताया कि उनसे बातचीत की समझाइश की।  उनको बताया गया कि फरीदसर की समस्या से जिला कलेक्टर को पत्र दिया गया। जिला कलेक्टर ने सूरतगढ़ एडीएम को निर्देश दिया। इस पर ग्राम वासी मान गये। उन्होंने मतदान बहिष्कार सूचना वाला पट्ट हटा दिया।

सिद्धु ने बताया कि फरीदसर में करीब 1500 वोट हैं। ०0०


यह ब्लॉग खोजें