मंगलवार, 17 अक्तूबर 2023

सूरतगढ़:बालू रेत पर इंटरलॉकिंग सड़क.अध्यक्ष, ईओ,इंजीनियर कौन कर रहा भ्रष्टाचार.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 17 अक्टूबर 2023.शहर में रामलीलाएं खेली जा रही है। राम की आरती करते हैं प्रमुख लोग।  दुष्टों भ्रष्चारियो के विरूद्ध ईमानदारी आदर्श की  शिक्षा दी जा रही है,लेकिन नगरपालिका में क्या चल रहा है? शहर में विकास के नाम पर इंटरलॉकिंग धचका सड़कों का निर्माण चल रहा है। कहीं घटिया मसाला और कहीं मसाले का कण भी नहीं। सड़क पर सीधी बालू रेत बिछाकर टाईलें लगाई जाने का कमाल हो रहा है। ये टाईलें कैसे टिकेंगी?

* नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, अभियंताओं में कौन है इस भ्रष्टाचार का जिम्मेदार?  ये कभी निर्माण निरीक्षण पर नहीं जाते। ठेकेदार भी नहीं रहते। सुपरवाइजर भी धहीं होते। मिस्त्री और मजदूर ही सब करते हैं। जनता का धन यों लूटा जाता है।

* सड़कें सीमेंट कंक्रीट ( सीसी रोड) या डामर कंंक्रीट की होती हैं। किनारों पर इंटरलॉकिंग होती है ताकि जरूरत के समय पाईप आदि लगाते वक्त सुविधा हो। लेकिन संपूर्ण शहर में इंटरलॉकिंग टाईलें लगा कर लूट मचाई जा रही है। इसमें भी घटिया टाईलें,घटिया मसाला,और बिना मसाले के बालू रेत पर ही निर्माण।

👍 नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया ने अपने निवास के आगे पुरानी सड़क उखाड़ हटाकर नयी सड़क बनाई ताकि मकान के लेवल से सड़क ऊंची न हो,नीची रहे। लेकिन शहर में सड़कों पर सड़कें बनाने में आगे रहे। दो तीन और जगह भी पुरानी सड़कें उखाड़ी गई। सड़क के ऊपर सड़क नहीं बनाई जा सकती लेकिन यह अवैधानिक कार्य भ्रष्टाचार यहां किया गया।

* ये सड़कें टाईलें कैसे टिकेंगी? ये निर्माण इसलिए हो रहे हैं कि जिनको बोलना लिखना चाहिए उन नेताओं ने,राजनीतिक दलों ने अपनी नीति और आचरण बदल लिया है। वे भ्रष्टाचारी को मुख्य अतिथि बनाते हैं मालाएं पहनाते है स्वागत करते हैं और भ्रष्टाचारी से वक्तव्य भी सुनते हैं। ये फोटो न्यूज छपवा कर यू ट्युब पर चलवा कर इतराते हैं। 



* नगरपालिका में कांंग्रेस का बोर्ड है। ऐसे विकास कार्य हो रहे हैं और ऐसे कार्य से कांंग्रेस की सरकार दुबारा लौटेगी। ऐसे कार्य से विधायक बनेंगे?

💐💐💐 सभी सम्मानित करने और पुष्प मालाएं पहनाने के लायक हैं। राजनेता, नेता, राजनीतिक दल,सत्ताधारी कांंग्रेस, टिकटार्थी,सामाजिक संस्थाऐं सब देख रहे हैं। ०0०













यह ब्लॉग खोजें