रविवार, 29 जनवरी 2023

सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत रंधावा व राजियासर गिरधारी नाथ स्वामी मनोनीत.

  



सूरतगढ़ 29 जनवरी 2023.

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा  ने सूरतगढ़ व राजियासर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

सूरतगढ़ ब्लॉक से श्री इंद्रजीत सिंह रंधावा व राजियासर ब्लॉक से श्री गिरधारी नाथ स्वामी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त  किया है।

  इन नियुक्तियों पर पूर्व विधायक श्री गंगाजल मील व हनुमान मील ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया है। मील ने नव नियुक्त दोनों ब्लॉक अध्यक्षों से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया है। 


सूरतगढ़ और राजियासर ब्लॉक में नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। पूर्व विधायक श्री मील ने कहा कि इन ऊर्जावान व्यक्तियों की नियुक्ति से पूरे सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती ही नहीं मिलेगी बल्कि आने वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी मतों से विजय हासिल करेगी।०0०  




यह ब्लॉग खोजें