रविवार, 29 जनवरी 2023

सेवानिवृत्त एसडीएम हर्षवर्धन सिंह राठौड़ का निधन

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 जनवरी 2023.

सेवानिवृत्त एसडीएम हर्षवर्धन सिंह राठौड़ का 26 जनवरी 2023 को पैतृक गांव लीलकी में निधन हो गया। 29 जनवरी 2023 को तीये की बैठक हुई।

सूरतगढ़ में 2005- 6 में राजस्व तहसीलदार पद पर रहे। पदोन्नति के बाद पीलीबंगा में एसडीएम पद पर रहे। वे संगरिया और टिब्बी में भी रहे। सूरतगढ़ में अकाल राहत कार्यों को देखने के लिए मैं टिब्बा क्षेत्र में उनके साथ बहुत बार गया।

वे लोकप्रिय अधिकारियों में रहे। विद्यार्थियों आदि के कागजात जाति मूलनिवास आदि के हस्ताक्षर करने में कभी ना नहीं करते। उनका कहना था' मेरे गुरू ने कहा था कि दस्तखत करने में कभी कंजूसी मत करना।

मेरे सामने एक दिन 8-9 साल का एक लड़का आया। उस दिन रविवार था। उसने कहा आय प्रमाण चाहिए। दस्तखत कराने हैं। फार्म पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं था। उन्होंने कहा बेटा इनै भरा तो ला। फिर बोले चल मैं भर देता हूं। मुझसे पेन लिया। उससे पूछा पिताजी का नाम आदि। पिताजी क्या करते हैं। उसने कहा मजदूरी। कौनसा काम करते हैं। यह तो मालुम नहीं। उन्होंने मजदूरी लिखी और प्रचलित मजदूरी के हिसाब से आय लिख दी और हस्ताक्षर कर दिए। लड़के से बोले सामने दफ्तर में जा बठै चपरासी है,बीं सूं मोहर लगवाले। हस्ताक्षर उदारता के कारण केसों में भी उलझे।


वे उदार ह्रदय थे। खुद का पैसा लोगों के सहयोग में दे देते। बैंक की कर्ज वसूली में एकबार 70 हजार से अधिक कमीशन मिला। दो घंटे बाद मुझे बताया कि 10 बचे हैं। लोगों ने मांगे उनको दिए। चपरासी की पुत्री का ब्याह था दस हजार तो उसे दे दिए थे। 

सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गांव लीलकी में ही रह रहे थे।

परमब्रह्म उन्हें मोक्ष प्रदान करें।

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

सूरतगढ़ 

94143 81356.

******



यह ब्लॉग खोजें